IOTECH | Tractorjunction

महिंद्रा किसान महोत्सव : फेस्टिव सीजन में ट्रैक्टर की खरीद पर पाएं रोटावेटर फ्री

Share Product Published - 20 Sep 2021 by Tractor Junction

महिंद्रा किसान महोत्सव : फेस्टिव सीजन में ट्रैक्टर की खरीद पर पाएं रोटावेटर फ्री

फेस्टिव सीजन में महिंद्रा ट्रैक्टर खरीदने पर किसानों को मिलेंगे ढेरों उपहार 

देश में नवरात्रि से त्यौहारी सीजन शुरू हो जाएगा। देश का नबंर वन ट्रैक्टर ब्रांड महिंद्रा इस फेस्टिव सीजन में किसानों के लिए खास ऑफर लेकर आई है। ‘महिंद्रा किसान महोत्सव’ के तहत देश के अलग-अलग राज्यों के किसानों के लिए शानदार योजनाओं की पेशकश की गई है। इस फेस्टिव सीजन में महिंद्रा के उत्पादों पर सर्वाेत्तम मूल्य, आकर्षक एक्सचेंज ऑफर, न्यूनतम डाउन पेमेंट और कम ब्याज दरों से लेकर कई लाभ प्रदान किया जा रहा है। महिंद्रा ट्रैक्टर की खरीद पर रोटावेटर भी फ्री में दिया जा रहा है। किसान महिंद्रा के इन खास ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में जानते हैं किस प्रदेश के किसान के लिए महिंद्रा का खास ऑफर क्या है। 

 

महिंद्रा किसान महोत्सव : त्यौहार मनाये महिंद्रा ट्रैक्टर के साथ, पाईये आकर्षक एक्सचेंज और फाइनेंस का लाभ

 

आपको बता दें कि देश में खरीफ फसलों की कटाई का दौर शुरू हो चुका है। खरीफ फसलों की बिक्री से किसानों के पास पैसा आएगा और किसान पुराने ट्रैक्टर को बेचकर नया ट्रैक्टर व अन्य कृषि उपकरण खरीदने में रूचि दिखाएंगे। किसानों को आगामी रबी सीजन में भी फसलों के ज्यादा उत्पादन की उम्मीद है। देश के किसानों का मूड समझते हुए महिंद्रा एंड महिंद्रा ने ‘त्यौहार मनाये महिंद्रा ट्रैक्टर के साथ, पाईये आकर्षक एक्सचेंज और फाइनेंस का लाभ’ की टैग लाइन के साथ महिंद्रा किसान महोत्सव का आगाज किया है। महिंद्रा के फेस्टिव सीजन ऑफर का फायदा राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, पंजाब, आंध्रप्रदेश के किसान उठा सकते हैं। महिंद्रा ट्रैक्टर की खरीद पर किसानों को उपहार जरूर मिलेगा। किसान महिंद्रा स्पेशल एक्सचेंज बोनस का भी फायदा उठा सकते हैं।

 

राजस्थान में महिंद्रा किसान महोत्सव ऑफर : महिंद्रा 265 डीआई की कीमत में मिलेगा फायदा

 

महिंद्रा किसान महोत्सव के तहत राजस्थान के किसानों को महिंद्रा 265 डीआई और महिंद्रा 265 डीआई पॉवर प्लस पर खास ऑफर दिया गया है। ऑफर के तहत महिंद्रा 265 डीआई की कीमत 4.49 लाख* रुपए निर्धारित की गई है। वहीं महिंद्रा 265 डीआई पॉवर प्लस की कीमत 4.79 लाख* रुपए निर्धारित की गई है। इन दोनों ट्रैक्टरों की कीमतों में एक्सेसरीज, आरटीओ रजिस्ट्रेशन तथा इंश्योरेंस शामिल नहीं है। ऑफर का लाभ किसानों को महिंद्रा डीलर के माध्यम से मिलेगा। ये ऑफर एक्सचेंज के अंतर्गत नहीं है और सीमित समय तक मान्य है, नियम व शर्तें लागू हैं। ऑफर में किसानों को उपहार भी प्रदान किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए 7097197115 पर कॉल किया जा सकता है।


उत्तरप्रदेश में महिंद्रा किसान महोत्सव ऑफर : महिंद्रा 275 डीआई टीयू एक्सपी प्लस पर खास ऑफर

 

महिंद्रा किसान महोत्सव के तहत उत्तरप्रदेश के किसानों को महिंद्रा 275 डीआई टीयू एक्सपी प्लस ट्रैक्टर पर खास ऑफर दिया गया है। ऑफर के तहत महिंद्रा 275 डीआई टीयू एक्सपी प्लस ट्रैक्टर की कीमत 6.50* लाख रुपए निर्धारित की गई है। ट्रैक्टर की खरीद पर किसानों को Tez-e रोटावेटर फ्री दिया जा रहा है। महिंद्रा 275 डीआई टीयू एक्सपी प्लस ट्रैक्टर नए ELS इंजन के साथ आता है। यह पावर, उपयोगिता और बचत में प्लस है। शानदार माइलेज प्रदान करता है और हर काम में कुशल है। यह ऑफर सेंट्रल यूपी, बुंदेलखंड और पूर्वी उत्तरप्रदेश के कुछ जिलों के किसानों के लिए है। ट्रैक्टर की कीमत में एक्सेसरीज, आरटीओ रजिस्ट्रेशन तथा इंश्योरेंस शामिल नहीं है। यह ऑफर एक्सचेंज के अंतर्गत नहीं है और ऑफर का लाभ किसानों को महिंद्रा डीलर के माध्यम से मिलेगा। ऑफर सीमित समय तक मान्य है, नियम व शर्तें लागू हैं। ऑफर में किसानों को उपहार भी प्रदान किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए 7097197093 पर कॉल किया जा सकता है। यह ऑफर इस ट्रैक्टर मॉडल के अन्य वेरिएंट पर भी उपलब्ध है। 


मध्य प्रदेश में महिंद्रा किसान महोत्सव ऑफर : महिंद्रा 275 डीआई टीयू एक्सपी प्लस ट्रैक्टर की खरीद पर टैबलेट फ्री

महिंद्रा किसान महोत्सव के तहत मध्यप्रदेश के किसानों को महिंद्रा 275 डीआई टीयू एक्सपी प्लस ट्रैक्टर की खरीद पर खास ऑफर दिया गया है। महिंद्रा 275 डीआई टीयू एक्सपी प्लस टै्रक्टर की कीमत 5.61 लाख रुपए निर्धारित की गई है। किसान 51 हजार रुपए का डाउन पेमेंट जमा कराकर इस ट्रैक्टर को खरीद सकता है। किसान बकाया राशि का भुगतान 4.99 प्रतिशत की ब्याज दर पर आसान किश्तों में कर सकता है। इस ट्रैक्टर की खरीद पर किसान को एक टैबलेट भी फ्री में दिया जाएगा। इस ट्रैक्टर की कीमत में एक्सेसरीज, आरटीओ रजिस्ट्रेशन तथा इंश्योरेंस शामिल नहीं है। ऑफर का लाभ किसानों को महिंद्रा डीलर के माध्यम से मिलेगा। यह ऑफर एक्सचेंज के अंतर्गत नहीं है। ऑफर सीमित समय तक मान्य है, नियम व शर्तें लागू हैं। ऑफर में किसानों को उपहार भी प्रदान किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए 8367796871 पर कॉल किया जा सकता है। महिंद्रा 275 डीआई टीयू एक्सपी प्लस ट्रैक्टर नए ELS इंजन के साथ आता है। यह पावर के साथ आता है। ज्यादा बचत के साथ ज्यादा काम करता है। साथ ही शानदार माइलेज प्रदान करता है और हर काम में कुशल है। 


पंजाब में महिंद्रा किसान महोत्सव ऑफर  : ट्रैक्टर महिंद्रा युवो 415 डीआई और महिंद्रा 265 डीआई की खरीदने पर मिलेगा फायदा

 

पंजाब के किसानों को महिंद्रा किसान महोत्सव का फायदा महिंद्रा के दो ट्रैक्टरों की खरीद पर मिलेगा। ये ट्रैक्टर महिंद्रा युवो 415 डीआई और महिंद्रा 265 डीआई हैं। ऑफर के तहत महिंद्रा युवो 215 डीआई की कीमत 5 लाख 65 हजार रुपए* व महिंद्रा 265 डीआई की कीमत 4 लाख 99 हजार 999 रुपए* निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए 6290509750 या 18004256576 पर संपर्क किया जा सकता है। 


आंध्रप्रदेश में महिंद्रा किसान महोत्सव ऑफर : महिंद्रा 275 डीआई टीयू एक्सपी प्लस खास कीमत पर उपलब्ध

 

महिंद्रा किसान महोत्सव के तहत आंधप्रदेश के किसानों को महिंद्रा 275 डीआई टीयू एक्सपी प्लस ट्रैक्टर पर खास ऑफर दिया गया है। ऑफर के तहत किसान महिंद्रा 275 डीआई टीयू एक्सपी प्लस ट्रैक्टर को 5.75 लाख* रुपए की कीमत पर खरीद सकते हैं। किसान अधिक जानकारी के लिए 18004256576 या 8367797022 पर संपर्क कर सकते हैं।

महिंद्रा ट्रैक्टर के सभी मॉडल के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां पर क्लिक करें। - महिंद्रा ट्रैक्टर


अगर आप अपनी कृषि भूमि, अन्य संपत्ति, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, दुधारू मवेशी व पशुधन बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।

Quick Links

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back