महिंद्रा जीवो 365 डीआई : 36 HP श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ माइलेज देने वाला ट्रैक्टर

Share Product प्रकाशित - 25 Jan 2023 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

महिंद्रा जीवो 365 डीआई : 36 HP श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ माइलेज देने वाला ट्रैक्टर

जानें, महिंद्रा जीवो 365 डीआई : 36HP ट्रैक्टर के फीचर्स, कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

महिंद्रा जीवो 365 डीआई 36 HP ट्रैक्टर किसानों की खेती की हर जरूरत को पूरा करने वाला एक लोकप्रिय ट्रैक्टर है। ये 4 व्हील ड्राइव ट्रैक्टर है जिसमें कई आकर्षक और जबरदस्त फीचर्स दिए गए हैं जिससे ये ट्रैक्टर किसान को एक ही नजर में पसंद आ जाता है। इस ट्रैक्टर में कार्य करने की अद्‌भुत क्षमता है। इस ट्रैक्टर का शक्तिशाली इंजन इसका सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र है। यह ट्रैक्टर तीन सिलेंडरों के साथ आता है जो 2600 इंजन रेटेड आरपीएम पर चलते हैं। ट्रैक्टर में 32.2 पावर टेक-ऑफ एचपी के साथ मल्टी-स्पीड पीटीओ है जो 590/845 इंजन रेटेड आरपीएम उत्पन्न करता है। ये 36 एचपी में सबसे अच्छा माइलेज देने वाला ट्रैक्टर है। इंजन की गुणवत्ता के साथ ही इस ट्रैक्टर में कई अतिरिक्त फीचर्स दिए गए हैं जो किसानों के लिए अधिक फायदेमंद हैं।

यदि आप 36 एचपी श्रेणी में अपने लिए एक बेहतर ट्रैक्टर की तलाश कर रहे हैं तो यह ट्रैक्टर आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। आज हम ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में आपको महिंद्रा जीवो 365 डीआई 36HP ट्रैक्टर के फीचर्स, इंजन क्षमता, कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दे रहे हैं।

महिंद्रा जीवो 365 डीआई ट्रैक्टर के बारे में अधिक जानकारी के लिए यह वीडियो देखें

इंजन

महिंद्रा जीवो 365 डीआई ट्रैक्टर एक 36 एचपी ट्रैक्टर है जो तीन सिलेंडर के साथ आता है। इसमें 2048 सीसी क्षमता का शक्तिशाली इंजन दिया गया है। इस ट्रैक्टर की एचपी क्षमता 36 एचपी है। इसका इंजन रेटेड 2600 आरपीएम है। इसमें ड्राई एयर क्लीनर टाइप का एयर फिल्टर दिया गया है। इसी के साथ इस ट्रैक्टर की दूसरे सहयोगी कृषि यंत्रों के साथ पीटीओ पावर 30 एचपी है। यह 118 एनएम टॉर्क जनरेट करता है।  

ट्रांसमिशन

महिंद्रा जीवो 365 डीआई ट्रैक्टर 36 एचपी ट्रैक्टर में कांस्टेंट मेश या स्लाइडिंग मेश टाइप का ट्रांसमिशन दिया गया है। यह ट्रैक्टर सिंगल ड्राई क्लच के साथ आता है। इस ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड और 8 रिवर्स गियर बाक्स दिए गए हैं। इसकी फॉरवर्ड स्पीड  1.7 से लेकर 23.2 किलोमीटर और रिवर्स स्पीड 1.6 से लेकर 21.8 किलोमीटर प्रति घंटा है।

ब्रेक और स्टीयरिंग

महिंद्रा जीवो 365 डीआई ट्रैक्टर 36 एचपी ट्रैक्टर (Mahindra 365 di 36hp) में आय इम्मरसेड ब्रेक विथ 3 डिस्क टाइप ब्रेक दिए गए हैं। यह ट्रैक्टर पावर स्टीयरिंग के साथ आता है। इसमें मल्टी स्पीड टाइप का पीटीओ है। यह 590 और 845 आरपीएम जरनेट करता है।

हाइड्रोलिक्स

महिंद्रा जीवो 365 डीआई ट्रैक्टर 36 एचपी ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 900 किलोग्राम है। इस ट्रैक्टर का कुल वजन 1450 किलोग्राम है। इस ट्रैक्टर का व्हील बेस 1650 एमएम है। इसकी लंबाई 3050 ± 20 एमएम और चौड़ाई 1410 ± 20 एमएम है। इस ट्रैक्टर का ग्राउंड क्लीयरेंस 390 एमएम है। ब्रेक के साथ टर्निंग रेडियस 2500 एमएम है। इस ट्रैक्टर में 35 लीटर क्षमता का फ्यूल टैंक दिए गया है।

पहिये और टायर

महिंद्रा जीवो 365 डीआई ट्रैक्टर 36 एचपी ट्रैक्टर एक 4 WD (4 व्हील ड्राइव) ट्रैक्टर है। इसके सामने के टायर 8.00 x 16 और पिछला टायर 12.4 x 24 साइज के आते हैं।

महिंद्रा जीवो 365 डीआई ट्रैक्टर कीमत

महिंद्रा जीवो 365 डीआई 36 एचपी, 4 WD ट्रैक्टर की कीमत (Mahindra Jivo 365 4wd Price) 5.75 लाख रुपए से लेकर 5.98 लाख* रुपए तक है। यह इस ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत है। अलग-अलग शहरों में इसकी ऑन रोड प्राइज (Mahindra Jivo 365 on Road Price) अलग-अलग हो सकती है। इस ट्रैक्टर पर कंपनी एक साल या 1000 घंटे की वारंटी देती है। यदि आप महिंद्रा जीवो 365 डीआई सेकंड हैंड (Mahindra Jivo 365 Second Hand) ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो वे भी ट्रैक्टर जंक्शन पर उपलब्ध हैं।

महिंद्रा जीवो 365 डीआई 36 एचपी, 4WD ट्रैक्टर स्पेसिफिकेशन्स
सिलेंडर की संख्या 3
एचपी कैटेगिरी 36 HP
पीटीओ एचपी 30 HP
इंजन 2048 सीसी
ट्रांसमिशन कांस्टेंट मेश / स्लाइडिंग मेश
गियर बॉक्स 8 फॉरवर्ड + 8 रिवर्स
ब्रेक   आयल इम्मरसेड ब्रेक विथ 3 डिस्क
हाइड्रोलिक क्षमता 900 किलोग्राम
फ्यूल टैंक 35 लीटर
कीमत 5.75 - 5.98 लाख* रुपए तक
वारंटी 1000 घंटे या 1 साल

किसान भाइयों ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में आपको महिंद्रा जीवो 365 डीआई 36 एचपी, 4 WD ट्रैक्टर के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में जानकारी दी गई है। यदि आप इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा या अन्य कंपनी के ट्रैक्टर मॉडल के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो ट्रैक्टर जंक्शन की वेबसाइट पर सर्च कर सकते हैं, साथ ही ट्रैक्टर जंक्शन का मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।

महिंद्रा जीवो 365 डीआई 36 एचपी, 4WD ट्रैक्टर के संबंध में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न और उनके उत्तर

प्रश्न 1. महिंद्रा जीवो 365 डीआई 36 एचपी, 4WD ट्रैक्टर में कितने सीसी का इंजन आता है?

उत्तर: महिंद्रा जीवो 365 डीआई 36 एचपी, 4WD ट्रैक्टर में 2048 सीसी का इंजन आता है।

प्रश्न 2. महिंद्रा जीवो 365 डीआई 36 एचपी, 4WD ट्रैक्टर में कितने लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है?

उत्तर: महिंद्रा जीवो 365 डीआई 36 एचपी, 4WD ट्रैक्टर में 35 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।

प्रश्न 3. महिंद्रा जीवो 365 डीआई 36 एचपी, 4WD ट्रैक्टर कितने सिलेंडर के साथ आता हैं?

उत्तर: महिंद्रा जीवो 365 डीआई 36 एचपी, 4WD ट्रैक्टर तीन सिलेंडर के साथ आता है।

प्रश्न 4. महिंद्रा जीवो 365 डीआई 36 एचपी, 4WD ट्रैक्टर की कीमत क्या है?

उत्तर: महिंद्रा जीवो 365 डीआई 36 एचपी, 4WD ट्रैक्टर 5.75 लाख रुपए से लेकर 5.98 लाख* रुपए तक है।

प्रश्न 5. महिंद्रा जीवो 365 डीआई 36 एचपी, 4WD ट्रैक्टर पर कंपनी कितने साल की वारंटी देती है?

उत्तर: महिंद्रा जीवो 365 डीआई 36 एचपी, 4WD ट्रैक्टर पर कंपनी एक साल की वारंटी देती है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों महिंद्रा ट्रैक्टरन्यू हॉलैंड ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back