महिंद्रा जीवो 245 डीआई : बेहतरीन माइलेज के साथ महिंद्रा का किफायती ट्रैक्टर 

Share Product प्रकाशित - 31 May 2023 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

महिंद्रा जीवो 245 डीआई : बेहतरीन माइलेज के साथ महिंद्रा का किफायती ट्रैक्टर 

जानें, क्या है इस बेहतरीन ट्रैक्टर की विशेषताएं और कितनी है कीमत

ट्रैक्टर इंडस्ट्री में महिंद्रा के ट्रैक्टर क्वालिटी और विश्वसनीयता के मामले में सबसे आगे है। महिंद्रा के ट्रैक्टर भारत में सबसे मजबूत और दमदार माने जाते हैं। महिंद्रा की लोकप्रियता का सबसे बड़ा कारण एडवांस टेक्नोलॉजी और मजबूत पार्ट्स है। जिसकी वजह से ये ट्रैक्टर शानदार प्रदर्शन करते हैं। महिंद्रा जीवो 245 डीआई ऐसा ही एक जबरदस्त मिनी ट्रैक्टर है, जो खेती के साथ-साथ बागवानी में काफी उपयोगी है। छोटी और संकरी जगह पर भी इस ट्रैक्टर को उपयोग में लाया जा सकता है। ऐसे किसान जो छोटे और मध्यम वर्ग की श्रेणी में आते हैं वे इस ट्रैक्टर को आसानी से खरीद सकते हैं। कम कीमत के साथ साथ अपने शानदार फीचर्स की वजह से इसे किसानो द्वारा काफी पसंद किया गया है। 

ट्रैक्टर जंक्शन के इस पोस्ट में हम महिंद्रा जीवो 245 डीआई की सभी खासियत, कीमत, फीचर्स और उपयोगिता के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

किन किसानों को लेना चाहिए महिंद्रा जीवो 245 डीआई मिनी ट्रैक्टर

  • छोटे और मध्यम श्रेणी के किसान अक्सर खेती के लिए मिनी ट्रैक्टर लेना पसंद करते हैं। जिसके कई कारण हैं जैसे,
  • मिनी ट्रैक्टर एक तरफ जहां उपयोग में काफी आसान है वहीं अच्छी माइलेज के साथ किसानों का मुनाफा बढ़ाता है।
  • कम मेंटनेंस और सर्विस जरूरतों की वजह से ज्यादा लंबे समय तक किसान इस ट्रैक्टर को बिना कोई रुकावट के उपयोग में ला पाते हैं। 
  • महिंद्रा ब्रांड का जीवो 245 डीआई मॉडल छोटे किसानों के लिए शानदार है। इसे बागवानी करने वाले किसान काम में ले सकते हैं। अंगूर के बागों के लिए यह सबसे लोकिप्रिय ट्रैक्टर है। 
  • परंपरागत खेती करने वाले किसान भी इस ट्रैक्टर को काम में ले सकते हैं क्योंकि कृषि से जुड़े लगभग सभी उपकरण, जैसे हैरो, मल्चर, सीडर, थ्रेसर, ट्रॉली आदि का उपयोग इस ट्रैक्टर की सहायता से कर सकते हैं। किसान को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी।

महिंद्रा जीवो 245 डीआई की खासियत : एक नजर में

महिंद्रा के इस शानदार मिनी ट्रैक्टर मॉडल की खासियत और फीचर्स को समझने के लिए एक नजर में इस चार्ट से समझें।

महिंद्रा जीवो 245 डीआई विशेषता
सिलेंडर की संख्या 2
पावर क्षमता 24 एचपी
पीटीओ पावर क्षमता 22 एचपी
ईंधन टैंक क्षमता 23 लीटर
ई - आरपीएम 2300 
लिफ्टिंग कैपेसिटी 750 किलोग्राम
गियर बॉक्स 8 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स
ब्रेक्स तेल में डूबे हुए
इंजन क्षमता 1366 सीसी
क्लच टाइप सिंगल क्लच
स्टीयरिंग टाइप पावर स्टीयरिंग
व्हील ड्राइव टाइप 4 डब्ल्यूडी
वारंटी 5 साल / 5000 घंटे
कीमत 5.15 लाख से 5.30 लाख 

लिफ्टिंग कैपेसिटी

एक ट्रैक्टर को दमदार तभी साबित किया जा सकता है, जब उसकी लिफ्टिंग कैपेसिटी अच्छी हो। महिंद्रा के इस ट्रैक्टर मॉडल की लिफ्टिंग कैपेसिटी 750 किलोग्राम है, जो खेती के लिए काफी अच्छी मानी जा सकती है। इससे किसान अपनी खेती की जरूरत के हिसाब से वजन उठा सकते हैं। ट्रॉली लगाकर खेती में माल ढुलाई का काम आसान कर सकते हैं। 

इंजन कैपेसिटी और पावर कैपेसिटी

महिंद्रा जीवो 245 डीआई 2 सिलेंडर 1366 सीसी इंजन कैपेसिटी के साथ आता है। वहीं उसके पावर की बात करें तो 24 एचपी श्रेणी में ये ट्रैक्टर आता है। इस ट्रैक्टर की पीटीओ एचपी 22 है। 

अन्य फीचर्स

इस ट्रैक्टर में कई आधुनिक फीचर्स और तकनीक है। जैसे इसमें मौजूद अत्याधुनिक गियर बॉक्स जो खेती करते समय किसान को ट्रैक्टर पर उचित नियंत्रण स्थापित करने में मदद करता है। इस ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स गियरबॉक्स दिया गया है। इसके अलावा इस ट्रैक्टर में तेल में डूबे ब्रेक, सिंगल क्लच, पावर स्टीयरिंग / सिंगल ड्रॉप आर्म मौजूद है। इससे किसान आसानी से ट्रैक्टर पर अच्छे नियंत्रण के साथ ज्यादातर कृषि कार्य को पूरा कर सकते हैं। इस ट्रैक्टर की एक और जबरदस्त खासियत इसका 4 डब्ल्यूडी होना भी है। 4 डब्ल्यूडी ट्रैक्टर होने की वजह से अगर यह कीचड़ में फंसता भी है तो आसानी से बाहर निकल आता है। इससे खेती करने में आसानी होती है। धान की खेती में पडलिंग करने वाले ट्रैक्टर के तौर पर भी इसे उपयोग में लाया जा सकता है।

वारंटी

जब भी किसान ट्रैक्टर की खरीद करने जाते हैं, तो अक्सर ट्रैक्टर की वारंटी पर गौर करते हैं। करना भी चाहिए, क्योंकि अगर ट्रैक्टर की वारंटी लंबे समय के लिए न हो तो कई बार किसानों को ट्रैक्टर खरीदने के बाद परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन अगर ट्रैक्टर में लंबी वारंटी हो तो किसान उस ट्रैक्टर का उपयोग लंबे समय तक बिना किसी रुकावट के कर सकते हैं। महिंद्रा के इस बेहतरीन मिनी ट्रैक्टर मॉडल जीवो 245 डीआई कुल 5 साल की वारंटी के साथ किसानों को मिलता है ताकि जब भी ट्रैक्टर के उपयोग में किसी प्रकार की परेशानी आए तो किसान नजदीकी सर्विस सेंटर विजिट कर, ट्रैक्टर की समस्या दूर करवा सकें।

कीमत

महिंद्रा जीवो 245 डीआई ट्रैक्टर, किसानों के लिए बेहद कम कीमत के उपलब्ध है। इस ट्रैक्टर की कीमत 5.15 लाख से 5.30 लाख रुपए तक है, जो इसके फीचर्स, तकनीक, लंबी वारंटी, किफायती मेंटनेंस, जबरदस्त माइलेज और लिफ्टिंग कैपेसिटी को देखते हुए वैल्यू फॉर मनी यानी कम कीमत में अच्छा प्रोडक्ट कहा जा सकता है। ज्यादातर छोटे और मध्यम किसानों का मानना होता है कि वे अपनी खेती के लिए कम कीमत में अच्छा ट्रैक्टर खरीदें ताकि काम भी हो जाए और पूंजी भी ज्यादा न फसे, तो उस नजरिए से भी देखा जाए तो यहां ट्रैक्टर बहुत अच्छा माना जा सकता है।

आशा करते हैं कि महिंद्रा जीवो 245 डीआई के बारे में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी। एक किसान के लिए सही ट्रैक्टर का चुनाव करना एक बड़ी चुनौती होती है। ट्रैक्टर जंक्शन के पोस्ट के माध्यम से हम आप तक ट्रैक्टर की सही और सटीक जानकारी उपलब्ध कराते हैं ताकि किसान अपनी जरूरत के मुताबिक सही ट्रैक्टर को चुन सकें। ट्रैक्टर से जुड़ी किसी भी सहायता के लिए जुड़े रहें ट्रैक्टर जंक्शन के साथ..!

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों आयशर ट्रैक्टर, सामे ड्यूज-फार ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back