महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई : 50 एचपी श्रेणी में बेहतरीन और भरोसेमंद ट्रैक्टर

Share Product प्रकाशित - 06 Aug 2022 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई : 50 एचपी श्रेणी में बेहतरीन और भरोसेमंद ट्रैक्टर

अगर आप कम समय में ज्यादा काम करने के इरादे से 50 हॉर्स पावर श्रेणी में कोई ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई ट्रैक्टर एक अच्छा ऑप्शन है। महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई ट्रैक्टर के साथ अपने खेती व्यवसाय को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं। इस ट्रैक्टर का सही नाम महिंद्रा अर्जुन अल्ट्रा -1 555 डीआई ट्रैक्टर है जो आमजन के बीच महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई ट्रैक्टर के नाम से प्रचलित है। यह ट्रैक्टर शक्ति का दूसरा नाम है। इस ट्रैक्टर का लुक महिंद्रा के अन्य ट्रैक्टरों से बिल्कुल अलग रखा गया है और यह ट्रैक्टर काफी आकर्षक दिखता है। यह ट्रैक्टर एर्गोनोमिक डिजाइन में आता है। इस ट्रैक्टर में एक खास तकनीक KA का उपयोग किया गया है जो कि इस ट्रैक्टर को विशेष बनाती है। इसका फ्रंट एक्सल धनुष के आकार में दिया गया है। जिससे खेती संबंधी सभी काम आसानी से होते हैं। इस ट्रैक्टर के साथ रोटावेटर, डिस्क हल, हैरो, थ्रेशर, वाटर पंपिंग, सीड ड्रिल, कल्टीवेशन आदि उपकरण बहुत आसानी से चलाए जा सकते हैं। ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई ट्रैक्टर के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत की पूरी जानकारी दी गई है तो बने रहें ट्रैक्टर जंक्शन के साथ।

महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई ट्रैक्टर के बारे में अधिक जानकारी के लिए यह वीडियो देखें

महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई ट्रैक्टर के बारे में जानें पूरी जानकारी

इंजन

इस ट्रैक्टर का इंजन काफी एडवांस है जो 4 सिलेंडर के साथ 50 हॉर्सपावर की ताकत के साथ आता है। इंजन की क्यूबिक क्षमता 3054 सीसी की है। इंजन रेटेड आरपीएम 2100 दी गई है। कूलिंग के लिए वाटर कूल्ड का फीचर दिया गया है। एयर फिल्टर ड्राई टाइप का आता है। पीटीओ पॉवर 48 एचपी है।

ट्रांसमिशन

इस ट्रैक्टर में फुल्ली कांस्टेंट मेश टाइप का ट्रांसमिशन दिया गया है। साथ ही पार्शियल सिंक्रोमेश टाइप ट्रासंमिशन का ऑप्शन भी मिलता है। यह ट्रैक्टर सिंगल क्लच के साथ आता है। साथ ही डबल क्लच का ऑप्शन मिलता है। इस ट्रैक्टर में 8 गियर आगे के लिए और 2 गियर पीछे के लिए दिए गए हैं।  

स्टीयरिंग

यह ट्रैक्टर ड्यूल एक्टिंग पावर स्टीयरिंग के साथ आता है। साथ ही मैकेनिकल स्टीयरिंग का विकल्प भी मिलता है। इस ट्रेक्टर में तेल में डूबे हुए मल्टी डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। जिनकी रखरखाव लागत बहुत कम होती है और लाइफ बहुत लंबी होती है।

पीटीओ

महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई ट्रैक्टर में 6 स्पलाइन वाली रिवर्स पीटीओ दी गई है जो 540 आरपीएम की गति से काम करती है। इस ट्रैक्टर का डीजल टैंक 65 लीटर का दिया गया है। व्हील बेस 2125 एमएम का दिया गया है।

हाइड्रोलिक्स

इस ट्रैक्टर में एडवांस हाईटेक हाइड्रोलिक्स दी गई है। जिसकी लिफ्टिंग की क्षमता 1850 किलोग्राम है। जिससे आप सभी भारी उपकरण आसानी से चला सकते हैं। विशेषकर जायरोवेटर आसानी से चलाया जा सकता है।

टायर

इस ट्रैक्टर की एक बड़ी खासियत इसके बड़े टायर हैं। इसके फ्रंट टायर 6 x 16  और 7.5 x 16 के विकल्प में मिलते हैं। रियर टायर 14.9 x 28 व 16.9 X 28 साइज के विकल्प में मिलते हैं। टायर बड़ा होने से खेती व ढुलाई के कार्यों में फिसलन की समस्या नहीं रहती है। यह ट्रैक्टर 2 व्हील ड्राइव में आता है।

कीमत

भारत में महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई ट्रैक्टर की कीमत 7.65 लाख रुपए से 7.90 लाख रुपए तक है। यह एक्स शोरूम कीमत है। महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई ट्रैक्टर की ऑन-रोड कीमत आपके राज्य व शहर के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। कंपनी इस ट्रैक्टर पर 2 हजार घंटे या 2 साल की वारंटी प्रदान करती है।

महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई ट्रैक्टर में आपको क्या फीचर्स मिलते हैं।

स्पेसिफिकेशन्स    महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई
इंजन एचपी 50 एचपी
सिलेंडर         4 सिलेंडर
पीटीओ एचपी    48 एचपी
गियर संख्या   8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स
स्टीयरिंग     पावर / मैकेनिकल स्टीयरिंग (ऑप्शनल)
ब्रेक        तेल में डूबे हुए ब्रेक
लिफ्टिंग क्षमता   1850 किलोग्राम
कीमत      7.65-7.90 Lakh* रुपए


किसान भाइयों ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में आपको महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई ट्रैक्टर के बारे में सभी जानकारी दी गई है। अगर आप इसका वीडियो देखना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें। इसके अलावा आप ट्रैक्टर जंक्शन का मोबाइल एप डाउनलोड करके सभी कंपनियों के ट्रैक्टरों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
 

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों महिंद्रा ट्रैक्टरकुबोटा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back