Published - 02 Dec 2021
by Tractor Junction
देश की सबसे बड़ी ट्रैक्टर निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने नवंबर 2021 में 27 हजार 681 ट्रैक्टर बेचे हैं। हालांकि महिंद्रा का घरेलू बाजार में प्रदर्शन कुछ निराशाजनक रहा है लेकिन निर्यात बाजार में कंपनी ने अच्छी बढ़त हासिल की है। महिंद्रा ने नवंबर महीने की ट्रैक्टर बिक्री में 15 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है। कंपनी ने पिछले साल इस महीने में 32 हजार 726 यूनिट बेची थी।
महिंद्रा एंड महिंद्रा की नियामक फाइलिंग में जानकारी दी गई है कि कंपनी ने नवंबर 2021 के दौरान घरेलू बाजार में 26 हजार 94 ट्रैक्टर बेचे हैं। जबकि पिछले साल इसी महीने में 31 हजार 619 यूनिट बेची गई थी। इस प्रकार कंपनी को घरेलू बाजार में 17 प्रतिशत गिरावट का सामना करना पड़ा है, लेकिन निर्यात मोर्चे से कंपनी को अच्छी खबर मिली है। महिंद्रा ने नवंबर 2021 के दौरान निर्यात बाजार में 1587 यूनिट बेची है जबकि पिछले साल इसी महीने में 1107 यूनिट बेची गई थी। इस प्रकार कंपनी के निर्यात में 43 फीसद की वृद्धि हुई है।
Particulars | November | YTD November | ||||
F22 | F21 | %Change | F22 | F21 | %Change | |
Domestic | 26094 | 31619 | -17% | 252181 | 232111 | 9% |
Exports | 1587 | 1107 | 43% | 11366 | 6076 | 87% |
Total | 27681 | 32726 | -15% | 263547 | 238187 | 11% |
महिंद्रा एंड महिंद्रा, फार्म इक्विपमेंट सेक्टर के अध्यक्ष हेमंत सिक्का ने कंपनी की सेल्स रिपोर्ट पर टिप्पणी करते हुए बताया है कि इस बार मानसून सीजन कुछ राज्यों में लंबे समय तक चला और देर तक बारिश होती है। इससे खरीफ फसलों की कटाई में देरी हुई और किसान मंडियों में अपनी कुछ देरी से बेच पाए, जिससे बाजार में नकदी प्रवाह कमजोर रहा।
उन्होंने आगे कहा कि मानसून की जोरदार विदाई के बाद जलाश्यों में जलस्तर उच्च स्तर पर है। रबी फसलों की बुवाई में किसानों ने ज्यादा उत्साह दिखाया है और ज्यादा हेक्टेयर में रबी फसलों की बुवाई हुई है। उन्होंने कहा कि अब खरीफ फसल की बिक्री होने से बाजार में स्थिर नकदी प्रवाह बना रहेग और ट्रैक्टरों की मांग में अच्छी वृद्धि की उम्मीद है।
महिंद्रा ट्रैक्टर भारत की नंबर एक ट्रैक्टर निर्माता कंपनी है। इस कंपनी के संस्थापक जे.सी. महिंद्रा, के.सी. महिंद्रा और मलिक गुलाम मुहम्मद थे। महिंद्रा एंड महिंद्रा को मुहम्मद और महिंद्रा के रूप में स्थापित किया गया था बाद में 1948 में इसे महिंद्रा एंड महिंद्रा के रूप में परिवर्तित कर दिया गया। वर्ष 1945 में इस कंपनी की स्थापना की गई थी। वर्तमान में महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के एक से बढ़ कर एक ट्रैक्टर मॉडल आ रहे हैं। महिंद्रा विश्व की सबसे ज्यादा ट्रैक्टर विक्रय करने वाला ब्रांड नेम है। इसके ट्रैक्टर किसानों के लिए लोकप्रिय होने के साथ ही किफायती होते हैं। यह कंपनी अनेक आधुनिक कृषि उपकरण भी निर्मित करती है।
Tractor Junction also Offer a Monthly Subscription of Tractor Sales (Wholesale, Retail, Statewise, Districtwise, HPwise) Report. Please Contact us for the detailed report.
Subscribe our Telegram Channel for Industry Updates- https://t.me/TJUNC
Follow us for Latest Tractor Industry Updates-
LinkedIn - https://bit.ly/TJLinkedIN
FaceBook - https://bit.ly/TJFacebok