महिंद्रा 575 डीआई : 45HP श्रेणी में बेहतरीन माइलेज और किफायती ट्रैक्टर

Share Product प्रकाशित - 05 Jan 2023 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

महिंद्रा 575 डीआई : 45HP श्रेणी में बेहतरीन माइलेज और किफायती ट्रैक्टर

जानें, महिंद्रा 575 डीआई, 45HP ट्रैक्टर के फीचर्स, कीमत और स्पेसिफिकेशन

भारत की प्रसिद्ध ट्रैक्टर कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा का महिंद्रा 575 डीआई, 45HP ट्रैक्टर किसानों के लिए बेहतर माइलेज देने वाला ट्रैक्टर है। यही नहीं इसकी कीमत भी कीफायती है जो किसानों की जेब के अनुकूल है। इस ट्रैक्टर के फीचर्स काफी शानदार है। इसलिए 575 महिंद्रा डीआई ट्रैक्टर किसानों के बीच काफी लोकप्रिय है। यह महिंद्रा के सबसे अधिक मांग वाले ट्रैक्टरों में से एक है। इस ट्रैक्टर में सभी एडवांस फीचर्स दिए गए हैं, जैसे- ऑप्शनल ड्राई डिस्क या तेल में डूबे हुए ब्रेक, ड्राई टाइप सिंगल ड्‌यूल क्लच आदि। यह ट्रैक्टर कम बजट में आने वाला सबसे अच्छा ट्रैक्टर मॉडल है। इसे छोटे, सीमांत और व्यावसायिक किसान दोनों आसानी से खरीद सकते हैं। यह ट्रैक्टर सभी कृषि और व्यावसायिक कार्यों काे आसानी से कर सकता है। महिंद्रा 575 डीआई, 45HP ट्रैक्टर में लंबे समय तक चलने वाली अधिक रोशनी देने वाली हेडलाइट्स है। इसकी सीट एडजस्टेबल है जो आराम प्रदान करती है। आप इस ट्रैक्टर में आप्शनल पार्शियल कांस्टेंट मेश/स्लाइडिंग मेश ट्रांसमिशन, ड्राई टाइप सिंगल/डुअल क्लच जैसे कई एडवांस स्पेसिफिकेशन्स प्राप्त कर सकते हैं जो गियर को आसानी से स्विच करते हैं। इसके अलावा इस ट्रैक्टर में ऑप्शनल ड्राई डिस्क/तेल में डूबे हुए ब्रेक दिए गए हैं जो फिसलन को रोकते हैं। साथ ही, इसमें बेहतर ट्रैक्टर हैंडलिंग के लिए मैकेनिकल/पावर स्टीयरिंग का ऑप्शन भी दिया गया है। वहीं इस ट्रैक्टर में लंबे समय तक लगातार कार्य करने के लिए 47.5 लीटर क्षमता का फ्यूल टैंक भी है। इस ट्रैक्टर में 1600 किलोग्राम तक वजन उठाने की मजबूत क्षमता है। इन सभी क्वालिटी के कारण इसे सबसे ज्यादा बिकने वाला ट्रैक्टर माना जाता है।

ट्रैक्टर जंक्शन पर किसानों का स्वागत है। आज हम आपको ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में महिंद्रा 575 डीआई, 45HP श्रेणी ट्रैक्टर के इंजन, ट्रांसमिशन, गियर बाक्स, हाइड्रोलिक्स, कीमत आदि सभी बातों की जानकारी नीचे विस्तारपूर्वक दे रहे हैं ताकि आप, अपने खेती या व्यावसायिक कार्यों के लिए एक बेहतरीन ट्रैक्टर का चुनाव कर सकें।

इंजन

महिंद्रा 575 डीआई, 45HP ट्रैक्टर 4 सिलेंडरों के साथ आता है। इसमें 2730 सीसी का शक्तिशाली इंजन दिया गया जो किफायती माइलेज देता है। इसका 45 एचपी इंजन जो 1900 इंजन रेटेड आपीएम जनरेट करता है। इस ट्रैक्टर में ऑयल बाथ एयर टाइप का फिल्टर दिया गया है। इसमें 39.8 पीटीओ एचपी है जो खेती के उपकरणों को आसानी से संचालित करती है।

ट्रांसमिशन

महिंद्रा 575 डीआई, 45HP ट्रैक्टर में स्पाइडिंग मेश या पार्शियल कांस्टेंट मेश टाइप का ट्रांसमिशन का आप्शनल दिया गया है। आप इसे अपनी जरूरत के हिसाब से चुन सकते हैं। यह ड्राई टाइप सिंगल या ड्यूल क्लच के साथ आता है। इस ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर बाक्स दिए गए हैं। इसमें 12 V 75 AH बैटरी आती है। इसका अल्टरनेटर 12 V 36 A है। इस ट्रैक्टर की फॉरवर्ड स्पीड 29.5 किलोमीटर प्रति घंटा और रिवर्स स्पीड 12.8 किलोमीटर प्रति घंटा है।

ब्रेक और स्टीयरिंग

महिंद्रा 575 डीआई, 45HP ट्रैक्टर में ड्राई डिस्क ब्रेक्स या तेल में डूबे हुए ब्रेक्स का ऑप्शन मिलता है। इसके अलावा मैकेनिकल या पावर स्टीयरिंग (महिंद्रा 575 पावर स्टीयरिंग) का ऑप्शन भी दिया गया है जिसे आप अपनी सुविधा के अनुसार चुन सकते हैं। इस ट्रैक्टर में 6 स्प्लाइन टाइप की पावर टेकऑफ जो 540 आरपीएम जनरेट करती है। इसमें लंबे समय तक लगातार कार्य करने के लिए 47.5 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है।

हाइड्रोलिक

महिंद्रा 575 डीआई, 45HP ट्रैक्टर की हाईड्रोलिक क्षमता यानि वजन उठाने की क्षमता 1600 किलोग्राम है। इस ट्रैक्टर का कुल वजन 1860 किलोग्राम है। इसका व्हील बेस 1945 एमएम है। इस ट्रैक्टर की लंबाई 3570 एमएम और चौड़ाई 1980 एमएम है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 350 एमएम है। ये ट्रैक्टर 3 पाइंट लिंकेज कैट- II बाहरी सीरीज के साथ आता है।

पहिये और टायर

महिंद्रा 575 डीआई, 45HP ट्रैक्टर एक 2 WD ट्रैक्टर है। इसके सामने के टायर 6.00 x 16 साइज आते हैं। इसका पिछला टायर 13.6 x 28 / 14.9 x 28 है।

सामान और अतिरिक्त सुविधाएं

महिंद्रा 575 डीआई, 45HP ट्रैक्टर के साथ कंपनी टूल, शीर्ष, लिंक जैसे सामान देती है। इस ट्रैक्टर में पार्किंग ब्रेक जैसी अतिरिक्त सुविधा दी गई है। कंपनी इस ट्रैक्टर पर 2 साल की वारंटी देती है।

महिंद्रा 575 डीआई की कीमत

महिंद्रा 575 डीआई ट्रैक्टर प्राइस लिस्ट के अनुसार महिंद्रा 575 रेट/ महिंद्रा 575 डीआई, 45 HP ट्रैक्टर की कीमत (Mahindra Tractor 575 Price/Ex Showroom Price of Mahindra 575) 6.65 लाख रुपए से लेकर 6.95 लाख* रुपए तक है। इसके अलावा आप ट्रैक्टर जंक्शन की वेबसाइट पर mahindra 575 di xp plus price/Mahindra 575 DI XP Plus Price ट्रैक्टर की प्राइज भी पता कर सकते हैं।

महिंद्रा 575 डीआई स्पेसिफिकेशन
सिलेंडर की संख्या 4 सिलेंडर
इंजन क्षमता 2730 सीसी
एचपी कैटेगिरी 45 एचपी
पीटीओ एचपी  39.8 एचपी
गियर बॉक्स 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स
ब्रेक ड्राई डिस्क ब्रेक्स / तेल में डूबे हुए ब्रेक्स (आप्शनल)
स्टीयरिंग मैकेनिकल / पावर स्टीयरिंग (आप्शनल)
लिफ्टिंग क्षमता 1600 किलोग्राम
फ्यूल टैंक क्षमता 47.5 लीटर
वारंटी 2 साल या 2,000 घंटे
कीमत 6.65 लाख रुपए से लेकर 6.95 लाख* रुपए तक

किसान भाइयों ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट से आपको महिंद्रा 575 डीआई, 45HP ट्रैक्टर के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में जानकारी दी गई है। यदि आप इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा या अन्य कंपनी के ट्रैक्टर मॉडल के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो ट्रैक्टर जंक्शन की वेबसाइट पर सर्च कर सकते हैं, साथ ही ट्रैक्टर जंक्शन का मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।

महिंद्रा 575 डीआई, 45HP ट्रैक्टर के संबंध में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न और उनके उत्तर

प्रश्न 1. महिंद्रा 575 डीआई, 45HP ट्रैक्टर में कितने सीसी का इंजन आता है?

उत्तर: महिंद्रा 575 डीआई, 45HP ट्रैक्टर में 2730 सीसी का इंजन आता है।

प्रश्न 2. महिंद्रा 575 डीआई, 45HP ट्रैक्टर में कितने लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है?

उत्तर: महिंद्रा 575 डीआई, 45HP ट्रैक्टर में 47.5 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है।

प्रश्न 3. महिंद्रा 575 डीआई, 45HP ट्रैक्टर कितने सिलेंडर के साथ आता हैं?

उत्तर: महिंद्रा 575 डीआई, 45HP ट्रैक्टर चार सिलेंडर के साथ आता है।

प्रश्न 4. महिंद्रा 575 डीआई, 45HP ट्रैक्टर की कीमत क्या है?

उत्तर: महिंद्रा 575 डीआई, 45HP ट्रैक्टर की कीमत 6.65 लाख रुपए से लेकर 6.95 लाख* रुपए तक है।

प्रश्न 5. महिंद्रा 575 डीआई, 45HP ट्रैक्टर पर कंपनी कितने साल की वारंटी देती है?

उत्तर: महिंद्रा 575 डीआई, 45HP ट्रैक्टर पर कंपनी 2 साल की वारंटी देती है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों महिंद्रा ट्रैक्टरन्यू हॉलैंड ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back