माइलेज का मास्टर - महिंद्रा 415 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर की पूरी जानकारी

Share Product प्रकाशित - 30 Jun 2022 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

माइलेज का मास्टर - महिंद्रा 415 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर की पूरी जानकारी

देश के अधिकांश किसान अपने बजट के अनुसार 2 व्हील ड्राइव में ही किफायती ट्रैक्टर खरीदना पसंद करते हैं। अगर आप 2 व्हील ड्राइव में सर्वश्रेष्ठ ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो महिंद्रा 415 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर एक शानदार विकल्प है। यह ट्रैक्टर शक्तिशाली होने के साथ-साथ डीजल की ज्यादा बचत करता है। इसलिए इस ट्रैक्टर को माइलेज का मास्टर कहा जाता है। 

महिंद्रा 415 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर के बारे में अधिक जानकारी के लिए यह वीडियो देखें

महिंद्रा 415 डीआई एक्सपी प्लस को क्यों खरीदना चाहिए, जानिए इसकी खासियत?

महिंद्रा 415 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर आपको वो सभी फीचर्स प्रदान करता है जो आप अपने ट्रैक्टर में चाहते हैं। यह ट्रैक्टर कल्टीवेटर, एमबी प्लाऊॅ, पोटैटो प्लांटर, सीड ड्रिल, हैरो, थ्रेशर, पोस्ट होल डिगर, जायरोवेटर, वाटर पंप, स्क्रेपर, डिस्क प्लॉऊ, जेनसेट और रिजर जैसे कृषि उपकरणों के संचालन में बहुत कुशल है। ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में आपको महिंद्रा 415 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत की जानकारी दी गई है।

इंजन

महिंद्रा 415 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर का लुक बहुत शानदार है। इस ट्रैक्टर में 4 सिलेंडर और एक्स्ट्रा लॉंग स्ट्रोक के साथ डीआई इंजन दिया गया है। यह इंजन अधिक शक्तिशाली होने के कारण कार्यों को बहुत दमदार तरीके से करता है। यह ट्रैक्टर 42 एचपी की शक्ति के साथ आता है। फ्रंट एक्सल धनुष के आकार का घुमा हुआ मिलता है। यह ट्रैक्टर 167 एनएम का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है।

ट्रांसमिशन

यह ट्रैक्टर पार्शियल कांस्टेंट मेष टाइप ट्रांसमिशन के साथ आता है, जिससे गियर शिफ्टिंग आसान और सुगम होती है। साथ ही गियर बॉक्स को लंबा जीवन मिलता है और चालक कार्य के दौरान कम थकान महसूस करता है। इस ट्रैक्टर में सिंग्ल और ड्यूल क्लच का ऑप्शन मिलता है। किसानों की सुविधा के लिए इस ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर दिए गए हैं। ट्रैक्टर की अधिकतम स्पीड आगे की ओर 28.9 किलोमीटर प्रतिघंटा है। अधिकतम बैक स्पीड 11.9 किलोमीटर प्रतिघंटा है।

स्टीयरिंग 

महिंद्रा 415 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर ड्यूल एक्टिंग पावर स्टीयरिंग के साथ आता है। जो लंबे समय तक काम करने के लिए आरामदायक है। साथ ही आपको मैनुअल स्टीयरिंग का ऑप्शन भी मिलता है। इस ट्रैक्टर में मल्टी डिस्क तेल में डूबे हुए ब्रेक दिए गए हैं जो काफी मजबूत पकड़ प्रदान करते हैं और ज्यादा लंबे समय तक चलते हैं। 

पीटीओ

किसी भी ट्रैक्टर की पीटीओ पॉवर किसानों के लिए सबसे अधिक महत्वपूर्ण होती है। पीटीओ पावर की मदद से ही अन्य कृषि उपकरण संचालित होते हैं। इस ट्रैक्टर में मल्टी स्पीड पीटीओ मिलती है। पीटीओ एचपी 37.4 एचपी है।

हाइड्रोलिक्स

इस ट्रैक्टर में सिंगल सेंसिंग पाइंट के साथ 1480 लिफ्टिंग क्षमता वाली एडवांस्ड एडीडीसी टाइप की हाइड्रोलिक दी गई है। एडवांस्ड एडीडीसी टाइप की हाइड्रोलिक विशेष रूप से आधुनिक कृषि उपकरणों जैसे जायरोवेटर आदि का आसान तरीके से संचालन करती है। 

टायर

टायर का साइज भी खेती में बहुत महत्व रखता है। 42 एचपी के इस ट्रैक्टर में अगले टायर 6x16 और पीछे के टायर 13.6x28 साइज में दिए गए हैं। साथ ही पीछे के टायर में 12.4x28 साइज का ऑप्शन भी मिलता है। ट्रैक्टर के टायर बहुत अधिक मजबूत है जो लंबे समय तक चलते हैं।

कीमत

महिंद्रा 415 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर सही मायने में एक टफ ट्रैक्टर है जिस पर कंपनी 6 साल की वारंटी प्रदान करती है। इस ट्रैक्टर की कीमत 6.25 लाख रुपए से 6.40 लाख रुपए है। यह कीमत आपके शहर या राज्य के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

महिंद्रा 415 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर में आपको क्या फीचर्स मिलते हैं।

स्पेसिफिकेशन्स महिंद्रा 415 डीआई एक्सपी प्लस
इंजन एचपी 42 एचपी
सिलेंडर 4 सिलेंडर
अधिकतम टॉर्क 167 एनएम
पीटीओ एचपी 37.4 एचपी
गियर संख्या 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स
अधिकतम स्पीड 29.8 किलोमीटर प्रतिघंटा
लिफ्टिंग क्षमता  1480 किलोग्राम
वारंटी 6 साल

किसान भाइयों ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में आपको ‘माइलेज का मास्टर’ महिंद्रा 415 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर के बारे में सभी जानकारी देने का प्रयास किया गया है। अगर आप इसका वीडियो देखना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें। इसके अलावा आप ट्रैक्टर जंक्शन का मोबाइल एप डाउनलोड करके सभी कंपनियों के ट्रैक्टरों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों महिंद्रा ट्रैक्टरमैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back