कम कीमत में दमदार डील: महिंद्रा 415 DI सेकेंड हैंड ट्रैक्टर सिर्फ ₹2.13 लाख से शुरू

Share Product प्रकाशित - 18 May 2025 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

कम कीमत में दमदार डील: महिंद्रा 415 DI सेकेंड हैंड ट्रैक्टर सिर्फ ₹2.13 लाख  से शुरू

जानें, महिंद्रा के गुड कंडीशन वाले इन टॉप 5 ट्रैक्टरों की फीचर्स और कीमत

खेती की लागत को कम करने और उत्पादकता को बढ़ाने के लिए ट्रैक्टर (Tractor) की भूमिका बेहद अहम होती है। लेकिन नया ट्रैक्टर खरीदना हर किसान के लिए संभव नहीं होता, खासकर छोटे और मध्यम किसान वर्ग के लिए। ऐसे में सेकंड हैंड ट्रैक्टर (Second Hand Tractor) एक किफायती और व्यावहारिक समाधान साबित होते हैं। आज हम आपको महिंद्रा ब्रांड के ऐसे 5 सेकंड हैंड ट्रैक्टरों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी कीमत 2,13,001 रुपए से शुरू होती है और जो 4 लाख रुपए के कम बजट में फिट बैठते हैं। खास बात यह है कि इन सेकेंड हैंड ट्रैक्टरों पर ट्रैक्टर जंक्शन की ओर से लोन और ईएमआई की सुविधा भी दी जाती है जिससे किसानों के लिए ट्रैक्टर खरीदना आसान हो जाता है। इसी के साथ फाइल चार्ज पर आपको मिलती है 10,000 रुपए की छूट भी, तो आइए जानते हैं इन 5 कम कीमत के बेहतरीन ट्रैक्टर के बारे में पूरी जानकारी। 

महिंद्रा 415 DI (Mahindra 415 DI) ट्रैक्टर– कीमत ₹2.13 लाख से शुरू

महिंद्रा 415 DI एक 40 हॉर्सपावर वाला दमदार ट्रैक्टर है, जो मध्यम आकार के खेतों के लिए उपयुक्त है। इसमें 4 सिलेंडर वाला इंजन, 48 लीटर का फ्यूल टैंक और 1500 किलोग्राम की लिफ्टिंग कैपेसिटी है। यह ट्रैक्टर कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल की बचत के लिए जाना जाता है। इसके प्रमुख फीचर्स इस प्रकार से हैं: 

महिंद्रा 415 DI ट्रैक्टर के मुख्य फीचर्स 

  • इंजन पावर : 40 HP
  • पीटीओ : 36 HP
  • ब्रेक : ड्राई डिस्क / तेल में डूबे हुए ब्रेक
  • स्टीयरिंग : मैकेनिकल / पावर स्टीयरिंग

महिंद्रा 415 DI के टॉप 5 सेकेंड हैंड ट्रैक्टर की कीमत व उन पर कितनी हो सकती है बचत/फायदा 

क्रमांक मॉडल वर्ष स्थान सेकेंड हैंड ट्रैक्टर कीमत (₹) नए ट्रैक्टर की कीमत (₹) बचत/फायदा (₹)
1 2018 गुना, मध्य प्रदेश 4,00,000 7,06,000 3,06,000
2 2017 चूरू, राजस्थान 3,40,640 7,06,000 3,65,360
3 2020 झालावाड़, राजस्थान 3,57,001 7,06,000 3,48,999
4 2011 सतारा, महाराष्ट्र 2,13,001 7,06,000 4,92,999
5 2016 महेसाणा, गुजरात 2,67,001 7,06,000 4,38,999

कहां से करें सेकेंड हैंड महिंद्रा ट्रैक्टर की खरीद

यदि आप इन ट्रैक्टरों में से कोई भी ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से इनकी ऑनलाइन खरीद कर सकते हैं। इसके अलावा भी हमारे यहां प्रसिद्ध ब्रांड के ट्रैक्टर भी उपलब्ध हैं। ट्रैक्टर जंक्शन से ट्रैक्टर खरीदने पर आपको लोन व ईएमआई की सुविधा मिलती है। ऐसे में आप आसानी से कम कीमत में गुड कंडीशन के सेकेंड हैंड ट्रैक्टर की खरीद कर सकते हैं। ट्रैक्टर जंक्शन पर आपको ट्रैक्टर की पूरी जानकारी, लोकेशन और कीमत के साथ ही आरसी ट्रांसफर और कागजात की सुविधा भी मिलती है। वहीं एक खास बात यहां से ट्रैक्टर खरीदने पर आपको फाइल चार्ज पर 10,000 रुपए की तक छूट का लाभ भी दिया जा रहा है। यह ऑफर सीमित समय के लिए है, तो जल्द करे और ट्रैक्टर जंक्शन पर अपने लिए एक बेहतरीन ट्रैक्टर चुने और ऑफर का लाभ उठाएं। 

ट्रैक्टर जंक्शन से ट्रैक्टर खरीदने पर क्या मिलते हैं फायदे

  • सर्वोत्तम गुणवत्ता वाला प्रमाणित ट्रैक्टर
  • ट्रैक्टर बेहतर कंडीशन और रनिंग परफॉर्मेंस के साथ मिलते हैं
  • सर्वोत्तम मूल्य की गारंटी 
  • 85% तक ऋण सुविधा
  • परेशानी मुक्त आरसी ट्रांसफर
  • ट्रैक्टर से संबंधित सभी जरूरी दस्तावेज मिलते हैं
  • आप यहां से ट्रैक्टर की खरीद के लिए आसान EMI ऑप्शन चुन सकते हैं। 
  • भरोसेमंद डील – TractorJunction द्वारा

कैसे करें ट्रैक्टर जंक्शन पर ऑनलाइन ट्रैक्टर की खरीद 

आप घर बैठे भी भारत के सबसे बड़े नए–पुराने ट्रैक्टर के लिए सबसे विश्वसनीय प्लेटफार्म ट्रैक्टर जंक्शन से ऑनलाइन सेकेंड हैंड ट्रैक्टर की खरीद कर सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे दिए गए प्रोसेस को फॉलो करना होगा, ट्रैक्टर जंक्शन पर सेकेंड हैंड ट्रैक्टर की ऑनलाइन खरीद का प्रोसेस इस तरह से हैं : 

  • ट्रैक्टर जंक्शन की वेबसाइट पर जाकर “पुराने ट्रैक्टर” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • विभिन्न ब्रांड व मॉडल ब्राउज करके अपनी जरूरत के अनुसार ट्रैक्टर चुनें।
  • ट्रैक्टर की कंडीशन, कीमत और लोन ऑप्शन की जानकारी प्राप्त करें।
  • शोरूम पर जाकर ट्रैक्टर की जांच कर सकते हैं।
  • संतुष्टि के बाद ट्रैक्टर खरीद सकते हैं, और चाहें तो लोन की सुविधा भी ले सकते हैं।

ट्रैक्टर जंक्शन शोरूम से ट्रैक्टर खरीदने के लिए महत्वपूर्ण लिंक:

यहां क्लिक करें:- मध्यप्रदेश में ट्रैक्टर जंक्शन के शोरूम 
यहां क्लिक करे :- राजस्थान में ट्रैक्टर जंक्शन के शोरूम
यहां क्लिक करे :- महाराष्ट्र में ट्रैक्टर जंक्शन के शोरूम
यहां क्लिक करे :- गुजरात में ट्रैक्टर जंक्शन के शोरूम

संपर्क समय:- सुबह 9:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक (सोमवार से शनिवार)
फोन नंबर:- 9770 976 976

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों सॉलिस ट्रैक्टरमहिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
Vote for ITOTY 2025 scroll to top