कुबोटा एमयू 5502 4wd ट्रैक्टर शक्तिशाली ट्रैक्टरों में से एक माना जाता है। ये 4 व्हील ट्रैक्टर की श्रेणी में आता है। इस ट्रैक्टर में कई खूबियां है जो इसे अन्य ट्रैक्टरों से खास बना देती हैं। एमयू 5502 4wd ट्रैक्टर खेत पर प्रभावी कार्य के लिए सभी एडवांस तकनीक के साथ आता है। यह ट्रैक्टर 55 एचपी श्रेणी के अंतर्गत आता है। इसकी पीटीओ क्षमता 47 एचपी है। इसकी बॉडी मजबूत है। इस ट्रैक्टर में 1800 और 2100 किलोग्राम तक वजन उठाने की मजबूत क्षमता है। यदि आप किसान है और आप अपने लिए 55 एचपी रेंज में कोई मजबूत, दमदार ट्रैक्टर की तलाश कर रहे हैं तो कुबोटा एमयू 5502 4wd ट्रैक्टर आपके लिए बहुत ही अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इस ट्रैक्टर की इंजन कैपेसिटी अच्छी माइलेज प्रदान करती है। यह ट्रैक्टर खेत में उच्च प्रदर्शन प्रदान करने की क्षमता रखता है। यह ट्रैक्टर सुपर पावर के साथ आता है जो ईंधन कुशल है। इस तरह ये ट्रैक्टर किसानों की खेती की हर जरूरत को पूरा करने में समक्ष है। आज हम ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में आपको कुबोटा एमयू 5502 4wd : 55 एचपी के फीचर्स, इंजन, कीमत, हाइड्रोलिक क्षमता, स्पेसिफिकेशन्स आदि के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
कुबोटा एमयू 5502 4wd ट्रैक्टर 4 सिलेंडर के साथ आता है। यह 55 एचपी श्रेणी में काफी शक्तिशाली ट्रैक्टर है। इसमें 2434 सीसी क्षमता का इंजन दिया गया है जो बड़ी कुशलता के साथ काम करता है। इस ट्रैक्टर की इंजन रेटेड 2300 आरपीएम है। इसमें इंजन को ठंडा रखने के लिए लिक्विड कूल्ड सिस्टम दिया गया है। इसमेें ड्राई टाइप, ड्यूल एलिमेंट टाइप का एयर फिल्टर दिया गया है जो इंजन को धूल से बचाता है। इससे ट्रैक्टर खेत में काफी अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इस ट्रैक्टर की पीटीओ पावर 47 एचपी है यानि ये ट्रैक्टर 47 एचपी के कृषि यंत्रों के साथ बेहतर तरीके से काम करता है। इस ट्रैक्टर में 29.2 एलएमपी का फ्यूल पंप दिया गया है। इसका टॉर्क 35 प्रतिशत एनएम है।
कुबोटा एमयू 5502 4wd ट्रैक्टर में मैन ट्रांसमिशन सिंक्रोमेश टाइप का ट्रांसमिशन दिया गया है। इसमें ड्राई टाइप ड्यूल एलिमेंट क्लच दिए गए हैं। इसमें 12 फाॅरवर्ड और 4 रिवर्स गियर दिए गए हैं। इसके साथ ही इस ट्रैक्टर की फॉरवर्ड स्पीड शानदार है। इस ट्रैक्टर की फारवर्ड स्पीड 1.8- 30.8 किलोमीटर प्रति घंटा है। वहीं इसकी रिवर्स स्पीड 5.1-14.0 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसमें 12 वाट की बैटरी दी गई है। इसका अल्टरनेटर 55 एएमपी है।
कुबोटा एमयू 5502 4wd आयल इम्मरसेड मल्टी डिस्क ब्रेक्स के साथ आता है। इसकी स्टीयरिंग टाइप पावर (हाइड्रोलिक डबल एक्टिंग) है। यह खेतों पर लंबे समय तक काम करने के लिए बड़ा ईंधन टैंक प्रदान करता है। इसके फ्यूल टैंक क्षमता 65 लीटर है। इसलिए यह ट्रैक्टर बिना रूकावट कई घंटों तक लगातार खेत में काम कर सकता है।
कुबोटा एमयू 5502 4wd में 1800 और 2100 किलोग्राम वजन उठाने की मजबूत क्षमता है। इस ट्रैक्टर का कुल वजन 2,560 किलोग्राम है। इसका व्हील बेस 2050 एमएम है। इसकी कुल लंबाई 3715 एमएम और चौड़ाई 1965 एमएम है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 420 एमएम है। इसका ब्रेक के साथ टर्निंग रेडियस 2900 एमएम है।
कुबोटा एमयू 5502 4wd ट्रैक्टर में प्रभावी कार्य के लिए मल्टीपल ट्रेड पैटर्न वाले टायर होते हैं। टायरों का साइज 7.50 X 16 / 6.50 X 20 / 9.50 X 24 फ्रंट टायर और 16.9 X 28 रिवर्स टायर है।
अब बात की जाए इसकी वारंटी और कीमत की तो कुबोटा एमयू 5502 4wd ट्रैक्टर पर ग्राहकों को 5 साल या 5000 घंटे की वारंटी मिलती है। वहीं इसकी कीमत भारतीय किसानों के बजट के अनुसार निर्धारित की गई है। कुबोटा एमयू 5502 4wd से संबंधित अन्य पूछताछ के लिए आप ट्रैक्टर जंक्शन से संपर्क कर सकते हैं। आप एमयू 5502 4wd ट्रैक्टर से संबंधित वीडियो पा सकते हैं जिससे आप कुबोटा एमयू 5502 4wd के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स | कुबोटा एमयू 5502 4wd ट्रैक्टर |
---|---|
सिलेंडर की संख्या | 4 |
एचपी कैटेगिरी | 55 एचपी |
पीटीओ एचपी | 47 एचपी |
इंजन सीसी क्षमता | 2434 सीसी |
हाइड्रोलिक क्षमता | 1800 और 2100 किलोग्राम |
गियर बॉक्स | 12 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स |
ब्रेक | आयल इम्मरसेड मल्टी डिस्क ब्रेक्स |
वारंटी | 5 साल या 5000 घंटे |
कीमत | - |
किसान भाइयों ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में आपको कुबोटा एमयू 5502 4wd ट्रैक्टर के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में जानकारी दी गई है। अगर आप इसके अलावा अन्य कंपनी के ट्रैक्टर के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो ट्रैक्टर जंक्शन की वेबसाइट पर सर्च कर सकते हैं, साथ ही ट्रैक्टर जंक्शन का मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों कुबोटा ट्रैक्टर, फार्मट्रैक ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।
{Vehicle Name}
किसानों को सीमित संस्करण वाले पांच स्वराज वेरिएंट 843 एक्सएम, 742 एक्सटी, 744 एफई, 744...
अधिक पढ़ेंSwaraj Tractors Marks Fifty Years with Grand Celebration at its first manufacturing plant in Mohali...
अधिक पढ़ेंEscorts Kubota, a leading tractor manufacturer, has recently announced a price hike for its models,...
अधिक पढ़ेंCNH Industrial N.V. (NYSE: CNHI) announces the appointment of Gerrit Marx to the role of...
अधिक पढ़ेंLong-standing leaders in the Indian tractor market, having gained the confidence of 40 lakh tractor...
अधिक पढ़ेंमुख्यमंत्री का ऐलान, आचार संहिता खत्म होते ही किसानों का ऋण करेंगे माफ किसानों को...
अधिक पढ़ेंजानें, क्या है सरकार की योजना और इससे कैसे मिलेगा किसानों को लाभ किसानों को...
अधिक पढ़ेंजानें, क्यों इन किसानों को नहीं मिल पाएगा फसल हानि का मुआवजा, जानें, पूरी जानकारी...
अधिक पढ़ेंजानें, ट्रैक्टर डिस्क प्लाऊ के लिए कहां करना है आवेदन किसानों को सस्ती दर पर...
अधिक पढ़ेंपशुधन बीमा योजना : दुधारू पशुओं की मौत या बीमारी से दूध का उत्पादन बंद...
अधिक पढ़ेंकॉल बैक का अनुरोध करें
ट्रैक्टर से जुडी किसी भी सहायता के लिए
तुरंत अपनी जानकारी भरे और हम आपसे जल्दी संपर्क करेंगे !
ट्रैक्टर से जुडी किसी भी सहायता के लिए
तुरंत अपनी जानकारी भरे और हम आपसे जल्दी संपर्क करेंगे !
ट्रैक्टर से जुडी किसी भी सहायता के लिए
तुरंत अपनी जानकारी भरे और हम आपसे जल्दी संपर्क करेंगे !
Report Incorrect Price -