जॉन डियर 5060 E ट्रैक्टर : 60 एचपी में शक्तिशाली और विश्वसनीय ट्रैक्टर

Share Product प्रकाशित - 18 Aug 2022 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

जॉन डियर 5060 E ट्रैक्टर : 60 एचपी में शक्तिशाली और विश्वसनीय ट्रैक्टर

जॉन डियर 5060 E ट्रैक्टर की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी

जॉन डियर कंपनी के ट्रैक्टर अपनी विश्वस्तरीय तकनीक के कारण किसानों के बीच काफी लोकप्रिय है। जॉन डियर ट्रैक्टर मजबूत, शक्तिशाली और विश्वसनीय होते हैं। जॉन डियर 5060 E ट्रैक्टर भी अपने खास फीचर्स की वजह से किसानों द्वारा बहुत अधिक पसंद किया जाता है। इस ट्रैक्टर का लुक बहुत शानदार है। यह ट्रैक्टर सिंगल पीस बोनट के साथ आता है, जो हुड लॉक से आसानी से खुलता है। ट्रैक्टर का फ्रंट एक्सल हैवी ड्यूटी और एडजस्टेबल है। जबकि रियर एक्सल हैवी ड्यूली वाला प्लेनेटरी ड्राइव रिडक्शन के साथ आता है। ड्राइवर तक इंजन की गर्म हवा नहीं पहुंचे, इसके लिए सेफ्टी गार्ड दिए गए हैं। इस ट्रैक्टर से भारी कृषि उपकरण भी आसानी से चलाए जा सकते हैं। यह ट्रैक्टर ढुलाई के कार्य में भी बहुत शानदार है।

जॉन डियर 5060 E ट्रैक्टर के बारे में अधिक जानकारी के लिए यह वीडियो देखें

जॉन डियर 5060 E ट्रैक्टर वेरिएंट

जॉन डियर 5060 E ट्रैक्टर तीन वेरिएंट में आता है।

  • जॉन डियर 5060 E स्टैंडर्ड
  • जॉन डियर 5060 E ऐसी केबिन
  • जॉन डियर 5060 E पावर रिवरसर

ये तीनों वेरिएंट 2 व्हील ड्राइव और 4 व्हील ड्राइव में आते हैं। ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में जॉन डियर 5060 E स्टैंडर्ड वेरिएंट के फीचर्स, स्पेसिफकेशन्स और कीमत के बारे में पूरी जानकारी दी गई है।

इंजन

जॉन डियर 5060 E स्टैंडर्ड ट्रैक्टर में 60 हॉर्स पावर और रोटरी पंप वाला 3 सिलेंडर इंजन दिया गया है। इसमें टर्बो चार्जड 2900 सीसी की इंजन क्षमता दी गई है। यह ट्रैक्टर 2400 इंजन रेटेड आरपीएम जनरेट करता है। कूलिंग सिस्टम कूलैंट कूल्ड विथ ओवरफ्लो रिजर्वायर के साथ दिया गया है। एयर फिल्टर ड्राई टाइप, ड्यूल एलिमेंट टाइप का दिया गया है। यह ट्रैक्टर 212.5 न्यूटन मीटर की अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। बैकअप टॉर्क 18.91 प्रतिशत है।

ट्रांसमिशन

यह ट्रैक्टर ड्यूल क्लच के साथ आता है और इसमें कॉलर शिफ्ट टाइप का ट्रांसमिशन दिया गया है। 9 गियर आगे के लिए और 3 गियर पीछे के लिए दिए गए हैं। इस ट्रैक्टर की रोड पर चलने की अधिकतम स्पीड आगे की तरफ 32.8 किलोमीटर प्रतिघंटा है जबकि पीछे की ओर 25.4 किलोमीटर प्रतिघंटा है।

स्टीयरिंग

जॉन डियर 5060 E ट्रैक्टर का सबसे खास फीचर्स इसका एडजस्टेबल स्टीयरिंग है। यह ट्रैक्टर पावर स्टीयरिंग के साथ आता है। जिसका स्टीयरिंग कॉलम टिल्टेबल टाइप का है। चालक अपनी सुविधा के अनुसार स्टीयरिंग को 25 डिग्री एंगल तक ऊपर व नीचे कर सकता है। इस ट्रैक्टर में एडवांस तकनीक वाले सेल्फ एडजस्टिंग, सेल्फ इक्यूलाइजिंग, हाइड्रोकली एक्चुएटेड तेल में डूबे हुए डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।

पीटीओ

इस ट्रैक्टर में 6 स्पलाइन वाली इनडिपेंडेट पीटीओ दी गई है। स्टैंडर्ड 540 पीटीओ आरपीएम इंजन के 2376 रेटेड आरपीएम पर जनरेट होती है। इकॉनोमी 540 पीटीओ आरपीएम इंजन के 1705 रेटेड आरपीएम पर जनरेट होती है। इस ट्रैक्टर में रिवर्स पीटीओ भी मिलती है। पीटीओ पावर 51 एचपी है।

हाइड्रोलिक्स

जॉन डियर 5060 E ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता 2000 किलोग्राम है। इस ट्रैक्टर के 3 पाइंट लिंकेज एडीडीसी टाइप के होते हैं। इस ट्रैक्टर के साथ रिवर्सिबल, एमबी प्लाउ, लेजर लेवलर चलाने के लिए कंपनी फिटेड डबल डीसी वॉल्व दिया गया है। यह ट्रैक्टर हार्वेस्टर के साथ भी बेहतर परफोरमेंस करता है।

टायर

इस ट्रैक्टर के अगले टायर 6.5x20 और पिछले टायर 16.9x30 के साइज में आते हैं। यह ट्रैक्टर 2 व्हील ड्राइव और 4 व्हील ड्राइव वेरिएंट में आता है। यहां आपको 2 व्हील वेरिएंट की जानकारी दी गई है।

डाईमेंशन्स

इस ट्रैक्टर का कुल वजन 2130 किलो है। व्हीलबेस 2050 एमएम है। ट्रैक्टर की कुल लंबाई 3540 एमएम और चौड़ाई 1885 एमएम है। ग्राउंड क्लीयरेंस 0470 एमएम है। ब्रेक के साथ टर्निंग रेडियस 3181 एमएम है। इस ट्रैक्टर में डीजल टैंक 68 लीटर का दिया गया है।

कीमत

जॉन डियर 5060 E ट्रैक्टर की कीमत 9.20 लाख रुपए से 9.80 लाख रुपए है। यह एक्सशोरूम कीमत है। इस ट्रैक्टर की ऑन रोड कीमत आपके राज्य व शहर के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। कंपनी इस ट्रैक्टर पर 5 साल या 5 हजार घंटे की वारंटी प्रदान करती है।

अन्य खास फीचर्स

इस ट्रैक्टर के कुछ खास फीचर्स दिए गए हैं। जिनमें EQRL सिस्टम सबसे प्रमुख है जिसे इलेक्ट्रिक क्विक रेज एंड लोवर तकनीक कहते हैं। इस फीचर्स में ट्रैक्टर के पीछे दो स्विच दिए गए हैं जिनकी मदद से किसी इम्प्लीमेंट में आसानी से जोड़ा जा सकता है। ट्रैक्टर में स्मार्ट ब्रेक का फीचर दिया गया है। इस ट्रैक्टर में गो होम का फीचर्स भी मिलता है। इस फीचर्स में ट्रैक्टर को खड़ा करने के बाद घर तक पहुंचने के दौरान लाइट कुछ सेकंड के लिए जलती रही है।
कंपनी इस ट्रैक्टर के साथ ब्लास्ट वेट, कैनोपी, कैनोपी होल्डर, वैगन हिच, ड्रा बॉर, रिफ्लेक्टर, वॉटल होल्डर आदि फीचर्स प्रदान करती है।

जानें, जॉन डियर 5060 E ट्रैक्टर में आपको क्या फीचर्स मिलते हैं।

स्पेसिफिकेशन्स      जॉन डियर 5060 E ट्रैक्टर
इंजन एचपी 60 एचपी
सिलेंडर           3 सिलेंडर
ईआरपीएम     2400
पीटीओ एचपी   51 एचपी
गियर संख्या          9 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स
अधिकतम स्पीड         32.8 किलोमीटर प्रतिघंटा
स्टीयरिंग       पावर स्टीयरिंग
ब्रेक    तेल में डूबे हुए डिस्क ब्रेक
लिफ्टिंग क्षमता     2000 किलोग्राम
कीमत       9.20-9.80 लाख* रुपए


किसान भाइयों ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में आपको जॉन डियर 5060 E ट्रैक्टर के बारे में सभी जानकारी दी गई है। अगर आप इसका वीडियो देखना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें। इसके अलावा आप ट्रैक्टर जंक्शन का मोबाइल एप डाउनलोड करके सभी कंपनियों के ट्रैक्टरों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों जॉन डियर ट्रैक्टरकुबोटा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back