महिंद्रा एंड महिंद्रा के डीलर्स के लिए खुशखबरी, कंपनी उठाएगी टीकाकरण का खर्चा

Share Product Published - 14 May 2021 by Tractor Junction

महिंद्रा एंड महिंद्रा के डीलर्स के लिए खुशखबरी, कंपनी उठाएगी टीकाकरण का खर्चा

महिंद्रा एंड महिंद्रा का कोविड-19 राहत पैकेज : एक लाख रुपए का बीमा कवर भी मिलेगा

देश के चौथे सबसे बड़े यात्री वाहन निर्माता और सबसे बड़ी ट्रैक्टर निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी सभी डीलरों के कर्मचारियों के लिए कोविड-19 राहत पैकेज शुरू किया है। इस पैकेज के तहत महिंद्रा एंड महिंद्रा डीलरों के कर्मचारियों को कोविड-19 वैक्सीनेशन की दोनों खुराक के लिए 1500 रुपए का भुगतान करेगी। साथ ही कोविड-19 के कारण मृतक कर्मचारी के परिवार को 2.5 लाख रुपए का भुगतान करेगा और एक लाख रुपए का चिकित्सा बीमा भी प्रदान करेगा।  कंपनी की ओर से अपने डीलरों को भेजे गए पत्र में इसकी जानकारी दी गई है। महिंद्रा एंड महिंद्रा के कोविड-19 राहत पैकेज का लाभ एक जनवरी 2021 से डीलर्स के यहां कार्यरत सभी स्थायी कर्मचारियों को मिलेगा। इस खबर को ट्वीट करते हुए श्री आनंद महिंद्रा ने कहा कि हमें बात पर चलना भी होगा अगर हम कहें कि हमारे डीलर पार्टनर हमारे परिवार का हिस्सा हैं।


31 मार्च 2022 तक मिलेगा टीकाकरण का पूरा खर्चा

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कहा है कि कोविड -19 के कारण यदि किसी कर्मचारी की मौत हो जाती है तो संगठन मृत कर्मचारी के परिवार को 2.5 लाख रुपए का भुगतान करेगा। परिवार को डीलर की ओर से भी समान राशि का योगदान किया जाएगा। यह 1 फरवरी, 2021 से 31 अगस्त, 2021 तक लागू रहेगा। इसके अलावा एम एंड एम टीकाकरण की दोनों डोज का खर्चा 1500 रुपए प्रति व्यक्ति के हिसाब से भी वहन करेगा। इसमें डीलरशिप की स्थायी मैन पावर शामिल होगी। यह राहत पैकेज 31 मार्च, 2022 तक लागू रहेगा। साथ ही डीलर कर्मचारियों के लिए कोविड-19 उपचार के लिए 1 लाख रुपये का एक वर्ष का चिकित्सा बीमा भी प्रदान किया जाएगा जिसमें 10 हजार रुपए होम क्वारेंटाइन के लिए सहायता राशि भी शामिल है। महिंद्रा एंड महिंद्रा के इस कदम से निश्चित रूप से इसके चैनल पार्टनर और इसकी मैनपावर की भावनाओं को बढ़ावा मिलेगा।


कोविड-19 के खिलाफ हर स्तर पर सहायता में जुटा महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप

महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप कोविड-19 के खिलाफ जंग में हर स्तर पर सहायता कर रहा है। महिंद्रा समूह ने सरकार की सहायता के लिए भोजन की आपूर्ति, आईसीयू बेड, आपातकालीन कैब सेवाएं, क्वारेंटाइन सेंटर, फेस शील्ड, फेस मास्क, सेनेटाइजर, एयरोसोल बॉक्स, ऑक्सीमीटर और आईटी सहायता सहित कई राहत पैकेज प्रदान किए हैं। मुंबई, पुणे, हैदराबाद, कोलकाता, चेन्नई, कोच्ची तिरुवनंतपुरम, बेंगलुरु और दिल्ली में नि:शुल्क आपातकालीन कैब सेवा शुरू की गई। ये कैब अब पोर्टेबल ऑक्सीजन किट से लैस हैं। कंपनी ने अपनी रिसोर्ट सुविधाओं को अस्थायी देखभाल केंद्र रूप में उपलब्ध कराया है। इसमें कोविड-19 के मरीजों की इलाज के लिए तमाम तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। 


कोविड की दूसरी लहर से ग्रामीण क्षेत्र बड़े स्तर पर प्रभावित

आपको बता दें कि महिंद्रा एंड महिंद्रा के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर के अध्यक्ष हेमंत सिक्का ने कुछ दिन पहले एक साक्षात्कार में खुद इस तथ्य को स्वीकार किया कि दूसरी कोविड -19 लहर पहली लहर से बहुत अलग है। पहली लहर में ग्रामीण क्षेत्र बड़े पैमाने पर प्रभावित नहीं थे। लेकिन इस बार हमने दूसरी लहर में जो देखा है जो अब ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक और गहराई तक फैल रही है और यह हमारे लिए चिंता का विषय है।

 

Tractor Junction also Offer a Monthly Subscription of Tractor Sales (Wholesale, Retail, Statewise, Districtwise, HPwise) Report. Please Contact us for the detailed report.

Subscribe our Telegram Channel for Industry Updates- https://t.me/TJUNC

Follow us for Latest Tractor Industry Updates-

LinkedIn - https://bit.ly/TJLinkedIN
FaceBook - https://bit.ly/TJFacebok

Quick Links

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back