प्रकाशित - 21 Apr 2025
ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा
वर्तमान समय में किसानों के लिए ट्रैक्टर (Tractor) की उपयोगिता काफी बढ़ती जा रही है। आज छोटा हो या बड़ा हर किसान यही चाहता है कि उसके पास ट्रैक्टर हो ताकि वह खेती के काम कम समय पूरे कर सके। हालांकि हर किसान अधिक कीमत का ट्रैक्टर नहीं खरीद पाता है, ऐसे में कई ट्रैक्टर कंपनियों ने कीफायती कीमत के ट्रैक्टर पेश किए हैं जो 10 लाख रुपए से कम कीमत में आ जाते हैं। ऐसा ही एक ट्रैक्टर, पॉवर ट्रैक यूरो 47 ट्रैक्टर (Powertrac Euro 47 HP Tractor) है जो एक काफी पावरफुल है। यह ट्रैक्टर एस्कॉर्ट ग्रुप हाउस से आता है। इस ट्रैक्टर की कीमत भी काफी कीफायती है। यह ट्रैक्टर किसानों को 7 लाख रुपए की रेंज में मिल सकता है। बताया जा रहा है कि यह ट्रैक्टर इस रेंज में सबसे अधिक फ्यूल की बचत कर सकता है, क्योंकि इसे चलाने में कम डीजल में खर्च होता है।
आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से आपको डीजल की कम खपत करने वाले पॉवर ट्रैक यूरो 47 ट्रैक्टर (Powertrac Euro 47 HP Tractor) के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत की जानकारी दे रहे हैं, तो आइए जानते हैं, इसके बारे में।
पॉवर ट्रैक यूरो 47 एचपी ट्रैक्टर (Powertrac Euro 47 HP Tractor) 3 सिलेंडरों के साथ आता है। इस ट्रैक्टर में 2761 सीसी का इंजन है जो 2000 आपीएम जनरेट करता है। यह 47 एचपी रेंज में काफी अच्छा माइलेज देने वाला ट्रैक्टर है। यह ट्रैक्टर अपनी उन्नत तकनीक इंजन के कारण खेतों में अच्छा प्रदर्शन कर सकता है। यह ट्रैक्टर में सिंगल/ डुअल (ऑप्शनल) क्लच के साथ आता है। इसमें 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियरबॉक्स हैं। इसके साथ इसकी फ्रंट स्पीड 2.7 से 29.7 किलोमीटर प्रति घंटा है। वहीं इसकी रिवर्स स्पीड 3.5 से 10.9 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसमें मल्टी प्लेट वाले तेल डूबे ब्रेक आते है। इस ट्रैक्टर की पीटीओ पावर 40.42 है और इसका टार्क 192 एनएम है। यह 2WD ट्रैक्टर है जिसमें मैकेनिकल / पावर स्टीयरिंग ऑप्शन है। इस ट्रैक्टर में लंबे समय तक खेत में काम करने के लिए इसमें 50 लीटर की बड़ा फ्यूल टैंक आता है। इस ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक पावर भी अच्छी है। यह ट्रैक्टर 1600 किलोग्राम तक का वजन आसानी से उठा सकता है। इस ट्रैक्टर का कुल वजन 2070 किलोग्राम है। इसका व्हील बेस 2060 एमएम है।
सिलेंडर की संख्या | 3 |
एचपी पावर | 47 एचपी |
इंजन पावर | 2761 सी.सी. |
इंजन रेटेड | 2000 आरपीएम |
पीटीओ पावर | 40.42 एचपी |
टॉर्क | 192 एनएम |
क्लच | सिंगल / डुअल (ऑप्शनल) |
गियर बॉक्स | 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स |
स्टीयरिंग | मैकेनिकल / पावर स्टीयरिंग (ऑप्शनल) |
फ्यूल टैंक कैपेसिटी | 50 लीटर |
लिफ्टिंग पावर | 1600 किलोग्राम |
फ्रंट टायर | 6.00 X 16 |
रिवर्स टायर | 14.9 X 28 |
भारत में पॉवरट्रैक यूरो 47 की कीमत (Powertrac Euro 47 Price) 6.67 लाख रुपए से 7.06 लाख* लाख रुपए तक है। यह इस ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत (Ex-showroom Price of Tractor) है। इसकी ऑनरोड कीमत अलग– अलग राज्यों/शहरों में वहां लगने वाले रोड टैक्स (Road Tax) व आरटीओ फीस ( RTO Fees) के हिसाब से अलग– अलग हो सकती है।इस ट्रैक्टर पर कंपनी ग्राहकों को 5 साल की वारंटी देती है। पॉवर ट्रैक यूरो 47 ट्रैक्टर की ऑनरोड प्राइज जानने के लिए ट्रैक्टर जंक्शन पर विजिट करें।
यदि आप किसान है और अपने पॉवरट्रैक यूरो सहित अन्य प्रसिद्ध ब्रांड का कोई दमदार और कीफायती ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए ट्रैक्टर जंक्शन बिलकुल सही चॉइस है, क्योंकि नए व पुराने ट्रैक्टर की खरीद– फरोख्त लिए ट्रैक्टर जंक्शन एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है, जहां आप बड़ी आसानी से ट्रैक्टर की खरीद कर सकते हैं। इतना ही नहीं यदि आपके पास बजट कम है तो आप गुड कंडीशन में नए जैसे पुराने ट्रैक्टर खरीदने का ऑप्शन भी चुन सकते हैं। आप घर बैठे हमसे ऑनलाइन जुड़कर भारत के प्रसिद्ध ब्रांड के गुड कंडीशन में सेकेंड हैंड ट्रैक्टर के बारे में सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इतना ही नहीं यदि आप गुड कंडीशन में सेकेंड हैंड या पुराने ट्रैक्टर भी खरीदना चाहते हैं तो वह भी हम आपको किफायती कीमत पर उपलब्ध कराते हैं। आप महिंद्रा, सोनालीका, स्वराज, मैसी फर्ग्यूसन, जॉन डियर, न्यू हॉलैंड, फार्मट्रैक आदि के सेकेंड हैंड (पुराने ट्रैक्टर) भी यहां से खरीद सकते हैं। ट्रैक्टर जंक्शन के राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और तेलंगाना में सेकेंड हैंड ट्रैक्टर के शोरूम खुले हुए हैं, आप वहां विजिट कर सकते हैं। खास बात यह है कि सेकेंड हैंड ट्रैक्टर की खरीद पर ट्रैक्टर जंक्शन आपको सरल भुगतान और फाइनेंस की सुविधा देता है जिससे आप ट्रैक्टर की कीमत का भुगतान आसान किश्तों पर कर सकते हैं। सेकेंड हैंड ट्रैक्टर खरीदने के लिए लोन (LOAN) व ईएमआई (EMI) की जानकारी के लिए आप ट्रैक्टर जंक्शन की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं और इसके अलावा आप ट्रैक्टर जंक्शन ऐप (Tractor Junction App) को भी डाउनलोड कर सकते हैं।
ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।