Published - 03 Jan 2022
by Tractor Junction
एस्कॉर्ट्स एग्री मशीनरी ने दिसंबर 2021 की सेल्स रिपोर्ट जारी की है। एस्कॉर्ट्स एग्री मशीनरी (फार्मट्रैक ट्रैक्टर, पॉवरट्रैक ट्रैक्टर और डिजिट्रैक ट्रैक्टर) ने इस अवधि में घरेलू और निर्यात बाजार में कुल 4 हजार 695 ट्रैक्टर बेचे, जबकि दिसंबर 2020 के दौरान कंपनी ने 7 हजार 733 ट्रैक्टर बेचे थे। इस प्रकार कंपनी ने ट्रैक्टर बिक्री में साल-दर-साल आधार पर 39.3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है।
एस्कॉर्ट्स एग्री मशीनरी ने दिसंबर 2021 के दौरान घरेलू बाजार में 4 हजार 80 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि दिसंबर 2020 के दौरान 7 हजार 230 ट्रैक्टर बेचे गए थे। इस प्रकार घरेलू बिक्री मेें 43.6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं कंपनी ने निर्यात बाजार में 22.3 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने निर्यात बाजार में दिसंबर 2021 के दौरान 615 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि पिछले साल इसी अवधि में 503 ट्रैक्टर बेचे थे।
एस्कॉर्ट्स एग्री मशीनरी ने वित्तवर्ष 2021-22 के शुरुआती 9 महीनों के दौरान कुल बिक्री में मामूली गिरावट दर्ज की है। कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजार में दिसंबर 2021 तक कुल 72 हजार 333 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि पिछले वित्तवर्ष में इसी अवधि के दौरान 74 हजार 153 ट्रैक्टर बेचे गए थे। इस प्रकार 2.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी ने वित्तवर्ष 2021-22 के 9 महीनों के दौरान कंपनी ने घरेलू बाजार में 66 हजार 771 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि पिछले वित्तवर्ष में इसी अवधि के दौरान 70 हजार 918 ट्रैक्टर बेचे गए थे। इस प्रकार अप्रैल से दिसंबर के दौरान घरेलू बाजार में 5.8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है। वहीं कंपनी ने इस अवधि के दौरान निर्यात बाजार में 71.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने वित्तवर्ष 2021 में निर्यात बाजार में 5 हजार 562 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि पिछले वित्तवर्ष में इस अवधि के दौरान 3 हजार 235 ट्रैक्टर बेचे गए थे।
Particular | December | Q3 (October-December) | YTD (9M) | ||||||
FY22 | FY21 | % Change | FY22 | FY21 | % Change | FY22 | FY21 | % Change | |
Domestic | 4,080 | 7,230 | -43.6% | 23,321 | 30,072 | -22.4% | 66,771 | 70,918 | -5.8% |
Export | 615 | 503 | 22.3% | 2,004 | 1,490 | 34.5% | 5,562 | 3,235 | 71.9% |
Total | 4,695 | 7,733 | -39.3% | 25,325 | 31,562 | -19.8% | 72,333 | 74,153 | -2.5% |
आपको बता दें कि एस्कॉर्ट्स ग्रुप एक भारतीय इंजीनियरिंग कंपनी है जो करीब सात दशक से कृषि-मशीनरी, निर्माण और सामग्री हैंडलिंग उपकरण और रेलवे उपकरण के क्षेत्रों में काम करती है। कंपनी उत्कृष्ट इंजीनियरिंग, उत्पादों में नवाचार, बाजार से संबंधित प्रौद्योगिकियों के विकास और अपने ग्राहकों और शेयरधारकों के फायदे के लिए उच्चतम लागत क्षमता के लिए प्रतिबद्ध है।
Tractor Junction also Offer a Monthly Subscription of Tractor Sales (Wholesale, Retail, Statewise, Districtwise, HPwise) Report. Please Contact us for the detailed report.
Subscribe our Telegram Channel for Industry Updates- https://t.me/TJUNC
Follow us for Latest Tractor Industry Updates-
LinkedIn - https://bit.ly/TJLinkedIN
FaceBook - https://bit.ly/TJFacebok