प्रकाशित - 06 Dec 2024 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा
नवंबर 2024 के लिए घरेलू ट्रैक्टर बिक्री की रिपोर्ट जारी की गई है। इसके अनुसार इस साल नवंबर 2024 में नवंबर 2023 के मुकाबले 1.33 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। नवंबर 2024 में बेचे गए ट्रैक्टरों की कुल संख्या 71,300 है, जबकि पिछले साल इसी समय 72,259 ट्रैक्टरों की बिक्री हुई थी।
नवंबर 2024 में महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप (महिंद्रा ट्रैक्टर) ने 31,746 ट्रैक्टर बेचे, जबकि नवंबर 2023 में ब्रांड ने 31,069 ट्रैक्टर बेचे थे। यह कंपनी की बिक्री में 2.18 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दिखाता है। नवंबर 2024 में महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप की बाजार हिस्सेदारी 44.52 रही जो पिछले साल इसी महीने की 43.00 प्रतिशत से थोड़ी अधिक रही यानी ब्रांड ने 1.53 प्रतिशत की बढ़ोतरी की।
टैफे उन प्रमुख ट्रैक्टर निर्माता समूह में से है, जिनकी बिक्री और बाजार हिस्सेदारी में कमी आई है। कंपनी ने नवंबर 2023 में 12,113 ट्रैक्टरों की तुलना में नवंबर 2024 में 11,918 ट्रैक्टर बेचे, जिससे इसकी बिक्री में 1.61 प्रतिशत की कमी आई। नवंबर 2024 के दौरान इसकी बाजार हिस्सेदारी पिछले साल के 16.76 की तुलना में 16.72 प्रतिशत रही, ऐसे में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी में करीबब 0.05 प्रतिशत की कमी देखी गई। इसके बावजूद भी ब्रांड एक प्रमुख ट्रैक्टर विक्रेता बना हुआ है।
इसी बीच सोनालीका ने 8,812 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की जो नवंबर 2023 की 10291 यूनिट से 14.37 प्रतिशत कम है। इसी तरह उसकी बाजार हिस्सेदारी भी 14.24 प्रतिशत से घटकर 12.36 प्रतिशत हो गई है जिससे इसमें 1.88 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। बिक्री में कमी के कारण नवंबर 2024 में ओवरऑल ट्रैक्टर बाजार में ब्रांड की हिस्सेदारी थोड़ी कम हुई है।
ट्रैक्टर बनाने वाली प्रमुख कंपनियों में से एक एस्कॉर्टस कुबोटा की बिक्री में भारी गिरावट दर्ज की गई है। नवंबर 2024 में कंपनी ने 8,730 ट्रैक्टर बेचे, जबकि नवंबर 2023 को 9,503 ट्रैक्टर बिके थे। ऐसे में कंपनी ने नवंबर 2024 में 773 ट्रैक्टर कम बेचे। वहीं कंपनी की बाजार हिस्सेदारी भी 13.15 से घटकर 12.24 प्रतिशत रह गई है, जिसमें 0.91 प्रतिशत की मामूली गिरावट आई है।
दूसरी ओर जॉन डियर ने नवंबर 2024 में 5,508 ट्रैक्टर बेचे, जो कंपनी की बिक्री में 20.60 प्रतिशत की बढ़ोतरी दिखाता है। वहीं नवंबर 2023 में ब्रांड की बाजार हिस्सेदारी 6.32 प्रतिशत से बढ़कर नवंबर 2024 में 7.73 प्रतिशत हो गई है जिसमें 1.40 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। बिक्री बढ़ने के साथ-साथ बाजार में कंपनी की हिस्सेदारी में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी गई।
न्यू हॉलैंड ने नवंबर 2024 में 3,014 ट्रैक्टर बेचे, जो पिछले साल इसी समय में बेचे गए 3,076 से थोड़ा कम है, इसमें कंपनी की बिक्री में 2.02 प्रतिशत की गिरावट आई है। नवंबर 2023 में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 4.26 प्रतिशत थी जो 0.03 प्रतिशत घटकर नवंबर 2024 में 4.23 प्रतिशत रह गई। बाजार हिस्सेदारी में मामूली गिरावट के बावजूद, यह ब्रांड एक लोकप्रिय विकल्प बना हुआ है, जो विभिन्न कृषि आवश्यकताओं के लिए अभिनव ओर ईधन-कुशल ट्रैक्टर प्रदान करता है।
प्रीत ने 373 ट्रैक्टर नवंबर 2024 में बेचे, जो पिछले साल नवंबर 2023 में बेचे गए 455 ट्रैक्टरों से 18.02 प्रतिशत कम है। वहीं कंपनी की बाजार हिस्सेदारी में भी 0.11 प्रतिशत की गिरावट आई है। कई चुनौतियाें के बावजूद प्रीत छोटे और मध्यम स्तर के किसानों के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बना हुआ है, जो किफायती और विश्वसनीय ट्रैक्टर मॉडल के लिए जाना जाता है।
इंडो फार्म ने नवंबर 2024 में 362 ट्रैक्टर बेचे, जो पिछले साल नवंबर 2023 में बेचे गए 460 ट्रैक्टरों से 21.30 प्रतिशत कम है। नवंबर 2023 में इसकी बाजार हिस्सेदारी 0.64 प्रतिशत और नवंबर 2024 में 0.51 प्रतिशत रही, जो कि साल दर साल 0.13% की कमी को दिखाता है।
वीएसटी ने 284 ट्रैक्टर बेचे, जो पिछले साल के 229 ट्रैक्टरों से 24.02 प्रतिशत की मजबूत बढ़ोतरी को दिखाता है। वहीं कंपनी की बाजार हिस्सेदारी में 0.08 प्रतिशत का सुधार हुआ। लगातार बढ़ोतरी के साथ, वीएसटी किसानों के बीच अपनी पकड़ बना रहा है, विशेष खेती के कामों के लिए कॉम्पैक्ट और कुशल ट्रैक्टर पेश कर रहा है।
इसके अलावा, ऐस ने 257 ट्रैक्टर बेचे, जो पिछले साल के 272 ट्रैक्टरों से 5.51 प्रतिशत कम है। इसकी बाजार हिस्सेदारी में 0.02 प्रतिशत की मामूली गिरावट आई है। बिक्री में गिरावट के बावजूद, ऐस अपने टिकाऊ ट्रैक्टरों के लिए जाना जाता है, जिन्हें मल्टीपल कृषि जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है।
कैप्टन ने 234 ट्रैक्टर बेचे, जो पिछले साल (2024) के 169 ट्रैक्टरों से 38.46 प्रतिशत ज्यादा है। इसकी बाजार हिस्सेदारी में 0.09 प्रतिशत की ग्रोथ देखी गई है जो नवंबर 2023 में 0.23 प्रतिशत थी और नवंबर 2024 में 0.33 प्रतिशत हो गई।
अंत में, एसडीएफ ने 62 ट्रैक्टर बेचे, जो पिछले साल के 55 ट्रैक्टरों से 12.73 प्रतिशत अधिक है। इसकी बाजार हिस्सेदारी में 0.01 प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी हुई, जो नवंबर 2023 में 0.08 प्रतिशत थी और नवंबर 2024 में बढ़कर 0.09 प्रतिशत हो गई।
Tractor Junction also Offer a Monthly Subscription of Tractor Sales (Wholesale, Retail, Statewise, Districtwise, HPwise) Report. Please Contact us for the detailed report.
Subscribe our Telegram Channel for Industry Updates- https://t.me/TJUNC
Follow us for Latest Tractor Industry Updates-
LinkedIn - https://bit.ly/TJLinkedIN
Facebook - https://bit.ly/TJFacebok