अप्रैल 2022 में घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 40.6 प्रतिशत की वृद्धि, 89201 यूनिट बेची

Share Product Published - 12 May 2022 by Tractor Junction

अप्रैल 2022 में घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 40.6 प्रतिशत की वृद्धि, 89201 यूनिट बेची

देश की ट्रैक्टर इंडस्ट्री के लिए उत्साहजनक रहा अप्रैल 2022

ट्रैक्टर इंडस्ट्री के लिए अप्रैल 2022 का महीना काफी उत्साहजनक रहा है। घरेलू बाजार में ट्रैक्टरों की बिक्री में 40.50 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। अप्रैल 2022 में घरेलू बाजार में 89201 यूनिट बेची गई है जबकि पिछले साल अप्रैल 2021 में 63447 यूनिट बेची गई थी। इस प्रकार नए वित्तवर्ष 2022-23 के पहले महीने अप्रैल में ट्रैक्टरों की अधिक बिक्री से ट्रैक्टर कंपनियां खुश है। यहां आपको ब्रांड के अनुसार ट्रैक्टर बिक्री की रिपोर्ट दिखा रहे हैं जिससे पता चलता है कि किस कपनी कितने ट्रैक्टर बेचे हैं। 

प्रमुख ट्रैक्टर ब्रांड की घरेलू बाजार में बिक्री रिपोर्ट अप्रैल 2022 

महिंद्रा ट्रैक्टर ने अप्रैल 2022 के दौरान घरेलू बाजार में ट्रैक्टर बिक्री में 50.80 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है। महिंद्रा ट्रैक्टर ने अप्रैल 2022 में 39405 यूनिट की बिक्री की है जबकि कंपनी ने अप्रैल 2021 में 26130 यूनिट बेची थी। महिंद्रा ने इस महीने अपनी बाजार हिस्सेदारी में भी 2.99 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के एग्रीकल्चर इक्विपमेंट सेक्टर के अध्यक्ष, हेमंत सिक्का ने कहा - "हमने अप्रैल 2022 के दौरान घरेलू बाजार में 39405 यूनिट ट्रैक्टर बेचे हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 51 प्रतिशत अधिक है। बाजार की अच्छी मांग के कारण हमारे अच्छी वृद्धि देखी है। सभी बाजारों में रबी की कटाई के बाद अच्छा सुधार हुआ है। मौजूदा वैश्विक स्थिति और भारत से गेहूं के उच्च निर्यात के बीच, भारतीय गेहूं की फसल की मांग बहुत अधिक रही है, और इससे किसानों को खुले बाजार में एमएसपी से अधिक कीमत मिल रही है। इसके अलावा, तिलहन घरेलू बाजार में उच्च बाजार मूल्य प्राप्त कर रहे हैं। आईएमडी और स्काईमेट दोनों ने इस साल के लिए सामान्य मानसून की भविष्यवाणी की है, जो आगामी खरीफ सीजन के लिए बहुत अच्छा है। इससे ट्रैक्टर उद्योग को अच्छी बिक्री की उम्मीद है।"

टैफे ग्रुप के ट्रैक्टरों की बिक्री घरेलू बाजार में 50.47 फीसदी बढ़ी है। कंपनी ने अप्रैल 2022 में 16817 यूनिट ट्रैक्टर बेचे हैं, जबकि अप्रैल 21 में 11176 यूनिट बेची गई थी। इसके अलावा, टैफे ग्रुप ने भी अप्रैल 2022 में अपनी बाजार हिस्सेदारी में 1.24 प्रतिशत की वृद्धि की है। 

सोनालिका ट्रैक्टर ने घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 43.46 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। सोनालिका की अप्रैल 2022 में ट्रैक्टर की बिक्री 10217 यूनिट रही है और अप्रैल 2021 में 7122 ट्रैक्टर बेचे गए थे। सोनालिका ने बाजार हिस्सेदारी में 0.23 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। 

सोनालिका ट्रैक्टर के संयुक्त प्रबंध निदेशक, श्री रमन मित्तल ने अपने विचार साझा करते हुए कहा, "वित्त वर्ष 22-23 की पहली तिमाही की शुरुआत अप्रैल महीने में अब तक की सबसे अधिक बिक्री की है। इस महीने में कुल 12,328 ट्रैक्टर यूनिट बेची गई है। साथ ही अब तक की सबसे अच्छी घरेलू बिक्री से माहौल उत्साहजनक है। घरेलू बाजार में 43.5 प्रतिशत की जबरदस्त वृद्धि के साथ, हमने इस तरह के उच्च विकास स्तरों पर 41 प्रतिशत की उद्योग की वृद्धि को भी पार कर लिया है, और इसने निश्चित रूप से इस वर्ष हमारे लिए अच्छा लक्ष्य निर्धारित किया है। मैं अपने तकनीकी रूप से एडवांस और अनुकूलित ट्रैक्टरों और इस वृद्धिशील विश्वास स्तर के लिए हमारे चैनल पाटर्नस और अपने ग्राहकों का आभारी हूं जो विश्व स्तर पर सर्वश्रेष्ठ से बेहतर देने के लिए हमारे साथ प्रतिबद्ध हैं।

एस्कॉर्ट्स ग्रुप ने भी घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 20.20 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, जो अप्रैल 2022 में 7676 यूनिट रही। जबकि अप्रैल 2021 में 6386 यूनिट बेची गई थी।  लेकिन, कंपनी की बाजार हिस्सेदारी में 1.46 प्रतिशत की गिरावट आई है।

एस्कॉर्ट्स ने कहा, 'कई राज्यों में लगातार हो रही कटाई और मौजूदा वैश्विक भू-राजनीतिक माहौल के कारण किसानों को इस बार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से बेहतर फसल की कीमत मिल रही है। इसके अलावा मौसम विभाग ने भी जुलाई में अच्छी बारिश की संभावना के साथ सामान्य मानसून की भविष्यवाणी की है। इन सभी कारकों को ध्यान में रखते हुए, यदि इस वर्ष बुवाई समय पर की जाती है, तो हमें उम्मीद है कि आने वाले दो महीनों में कंपनी की खुदरा बिक्री अच्छी होगी। हालांकि, हमने अप्रैल 2022 में कृषि मशीनरी की कीमतों में बढ़ोतरी की है, लेकिन कमोडिटी की कीमतों पर मुद्रास्फीति का दबाव कंपनी के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।"

जॉन डियर ट्रैक्टर ने घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 8.40 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने अप्रैल 2022 में 6992 यूनिट की बिक्री की है जबकि अप्रैल 2021 में 6450 यूनिट बेची गई थी। लेकिन, इसकी बाजार हिस्सेदारी में 2.33 प्रतिशत की कमी आई है।

न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर ने घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 39.63 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने अप्रैल 2021 में बेची गई 2309 यूनिट के मुकाबले अप्रैल 22 में 3224 इकाइयों की बिक्री की है। कंपनी की बाजार हिस्सेदारी में 0.02 प्रतिशत की कमी आई है।

कुबोटा ट्रैक्टर ने अप्रैल 2022 में घरेलू ट्रैक्टर बाजार में 2245 यूनिट की बिक्री दर्ज की है। जबकि अप्रैल 2021 के दौरान 1456 यूनिट बेची गई थी। इस प्रकार कंपनी ने 54.19 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। इसके साथ ही कंपनी की बाजार हिस्सेदारी में 0.22 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

इंडो फार्म ट्रैक्टर ने घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 5.66 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा की है। इसके अलावा, कंपनी ने अप्रैल 2021 में 530 इकाइयों के मुकाबले अप्रैल 2022 में 560 इकाइयों की बिक्री के साथ अपने अप्रैल बिक्री के आंकड़े दर्ज किए हैं। बिक्री में वृद्धि के बावजूद ट्रैक्टर कंपनी ने अपनी कुल घरेलू बाजार हिस्सेदारी में 0.21 प्रतिशत की कमी दर्ज की है।

प्रीत ट्रैक्टर ने अप्रैल 2022 में घरेलू बाजार में 531 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि कंपनी ने अप्रैल 2021 में 520 यूनिट बेची थी। इस प्रकार कंपनी ने बिक्री में 2.12 प्रतिशत की मामूली वृद्धि दर्ज की है। प्रीत ट्रैक्टर की बाजार हिस्सेदारी 0.22 प्रतिशत घटी है।

वीएसटी ट्रैक्टर ब्रांड को अप्रैल 2022 में घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 10.76 प्रतिशत की गिरावट का सामना करना पड़ा। अप्रैल 2021 में बेची गई 474 इकाइयों की तुलना में अप्रैल 2022 में 423 इकाइयों की बिक्री हुई है। परिणामस्वरूप, कंपनी की बाजार हिस्सेदारी में 0.27 प्रतिशत की कमी आई है। 

फोर्स ट्रैक्टर की घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 1.30 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है। इससे कंपनी को अपनी बाजार हिस्सेदारी का 0.17 प्रतिशत का नुकसान हुआ। कंपनी ने अप्रैल 2021 में बेची गई 386 इकाइयों के मुकाबले अप्रैल 2022 में 391 इकाइयां बेची हैं।

कैप्टन ट्रैक्टर की घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 36.61 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। कंपनी ने अप्रैल 2022 में 347 यूनिट्स की बिक्री की है जबकि अप्रैल 2021 में 254 यूनिट बेची गई थी। लेकिन कंपनी की बाजार हिस्सेदारी में 0.01 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। 

ऐस ट्रैक्टर ने कुल बिक्री में 233.78 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। ऐस ट्रैक्टर ने अप्रैल 2021 में बेचे गए 74 ट्रैक्टरों के मुकाबले अप्रैल 2022 में 247 ट्रैक्टरों की घरेलू बिक्री दर्ज की। परिणामस्वरूप, कंपनी की कुल बाजार हिस्सेदारी में 0.16 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 

एसडीएफ ट्रैक्टर ने अप्रैल 2022 में 126 यूनिट की बिक्री दर्ज की। अप्रैल 2021 में 180 यूनिट बेची गई थी। नतीजतन, यह एसडीएफ ट्रैक्टर की घरेलू बिक्री में 30.0 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता है। इसके साथ ही एसडीएफ 
ट्रैक्टर की बाजार हिस्सेदारी में भी 0.14 प्रतिशत की गिरावट आई है।

ट्रैक्टर जंक्शन ट्रैक्टर बिक्री (थोक, खुदरा, राज्यवार, जिलेवार, एचपी के अनुसार) रिपोर्ट के लिए मासिक सदस्यता भी प्रदान करता है। तो, विस्तृत रिपोर्ट के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

Tractor Junction also Offer a Monthly Subscription of Tractor Sales (Wholesale, Retail, Statewise, Districtwise, HPwise) Report. Please Contact us for the detailed report.

Subscribe our Telegram Channel for Industry Updates- https://t.me/TJUNC
Follow us for Latest Tractor Industry Updates-
LinkedIn - https://bit.ly/TJLinkedIN
FaceBook - https://bit.ly/TJFacebok

Quick Links

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back