जून 2022 में घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 14.42% की गिरावट

Share Product प्रकाशित - 05 Jul 2022 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

जून 2022 में घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 14.42% की गिरावट

प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों ने कुल 94 हजार 477 ट्रैक्टर बेचे

ट्रैक्टर इंडस्ट्री के लिए जून 2022 का महीना ज्यादा खुशनुमा नहीं रहा है। इस माह में घरेलू बाजार में ट्रैक्टरों की बिक्री में 14.42% की कमी दर्ज की गई है। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों ने जून 2022 में 94 हजार 477 यूनिट घरेलू बाजार में बेची है। जबकि गत वर्ष जून 2021 में कुल 1 लाख 10 हजार 395 ट्रैक्टर बेचे गए थे। इस प्रकार 15 हजार 918 ट्रैक्टर कम बेचे गए हैं। ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में आपको जून 2022 के लिए ब्रांड के अनुसार घरेलू ट्रैक्टर बिक्री की संपूर्ण जानकारी दी गई है, तो बने रहिए ट्रैक्टर जंक्शन के साथ।

प्रमुख कंपनियों की घरेलू ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट जून 2022

विश्व स्तरीय ट्रैक्टर ब्रांड महिंद्रा ट्रैक्टर ने जून 2022 में 15 प्रतिशत कम ट्रैक्टर बेचे हैं। कंपनी ने अपनी सेल्स रिपोर्ट जून 2022 में 39825 यूनिट की बिक्री दर्शाई है। जबकि कंपनी ने जून 2021 में 46875 यूनिट ट्रैक्टर बेचे थे। इस प्रकार कंपनी ने अपनी बाजार हिस्सेदारी भी 0.3% खो दी है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा के फार्म इक्विपमेंट के अध्यक्ष ने कहा, "हमने जून 2022 के दौरान घरेलू बाजार में 39825 ट्रैक्टर बेचे हैं। रबी उत्पादन के लिए अच्छी कीमतों के साथ, किसानों के पास नकदी प्रवाह अच्छा है। सभी खरीफ के लिए एमएसपी में वृद्धि से किसानों की आय में वृद्धि होगी। खरीफ फसल के लिए सामान्य मानसून का पूर्वानुमान बहुत सकारात्मक है। हालांकि देश के प्रमुख खरीफ उत्पादक राज्यों में कम वर्षा के कारण पिछले साल की तुलना में खरीफ की बुवाई सीजन के पहले पखवाड़े में कम है। देशभर में दक्षिण-पश्चिमी मानसून के आगे बढ़ने के साथ ही खरीफ की अधिक बुवाई होगी और बाजार में सकारात्मक माहौल बनेगा। इससे आने वाले महीनों में ट्रैक्टर की मांग में वृद्धि की संभावना है। निर्यात बाजार में, हमने पिछले वर्ष की तुलना में 50% की वृद्धि के साथ 2023 ट्रैक्टर बेचे हैं।"

टैफे ग्रुप ने भी जून 2022 में घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 17.3% की कमी दर्ज की। कंपनी ने जून 2021 में 21540 इकाइयों के मुकाबले जून 2022 में 17808 इकाइयां बेचीं है। परिणामस्वरूप, टैफे समूह ने भी जून 2022 में 0.7 बाजार हिस्सेदारी की गिरावट दर्ज की है।

सोनालिका ट्रैक्टर ने जून 2022 के दौरान 11317 यूनिट बेचीं हैं जबकि जून 2021 में 12881 यूनिट बेची थी, जो कि घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 12.1% की स्पष्ट गिरावट को दर्शाती है। फिर भी, कंपनी ने इस साल अपनी बाजार हिस्सेदारी 0.3% बनाए रखी है।

एस्कॉर्ट्स ग्रुप, जिसे अब एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर के रूप में जाना जाता है, ने भी घरेलू ट्रैक्टर की बिक्री में 22.5% की गिरावट दर्ज की। कंपनी ने जून 2022 में 9265 यूनिट बेची है। पिछले साल इसी महीने में 11956 यूनिट्स की बिक्री की थी। नतीजतन, कंपनी की बाजार हिस्सेदारी में साल-दर-साल के हिसाब से 1 प्रतिशत की कमी आई है।

ब्रांड ने कहा, "पिछले साल के उच्च आधार के कारण जून 2022 के महीने के दौरान थोक बिक्री प्रभावित हुई है। मानसून की शुरुआत के साथ, और संभावित रिकॉर्ड खरीफ फसल उत्पादन, ग्रामीण तरलता और किसान भावनाओं में धीरे-धीरे सुधार होने की उम्मीद है।"

जॉन डियर ट्रैक्टर ने अपनी बाजार हिस्सेदारी में 1% की वृद्धि की। कंपनी ने जून 2021 में 8287 ट्रैक्टरों की बिक्री की थी जबकि जून 2022 में 8036 ट्रैक्टर बेचे हैं। जो वार्षिक आधार पर 3 प्रतिशत की कमी को दर्शाता है।

न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर ने जून 2022 में 3075 यूनिट बेचीं है जबकि जून 2021 में 3315 यूनिट बेची थी। इस प्रकार कंपनी की बिक्री में 7.2% का नुकसान उठाना पड़ा है। हालांकि कंपनी ने 0.3% बाजार हिस्सेदारी प्राप्त की है।

कुबोटा ट्रैक्टर ने घरेलू बिक्री में 4.6% की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने जून 2022 में 2390 यूनिट्स की बिक्री की और पिछले साल इसी महीने कंपनी ने 2284 यूनिट्स की बिक्री की थी। नतीजतन, कुबोटा ट्रैक्टरों ने भी जून 2022 में 0.5% बाजार हिस्सेदारी हासिल की है।

प्रीत ट्रैक्टर ने जून 2022 में घरेलू बाजार में 546 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि जून 2021 में 710 ट्रैक्टर बेचे गए थे। इस प्रकार कंपनी की बिक्री में 23.1% की गिरावट दर्ज की गई है। परिणामस्वरूप कंपनी ने बाजार हिस्सेदारी में भी 0.1% की गिरावट दर्ज की।

इंडो फार्म ट्रैक्टर ने जून 2022 में 8.8% की गिरावट दर्ज की। कंपनी की घरेलू ट्रैक्टर बिक्री जून 2022 में 515 यूनिट रही है। जबकि जून 2021 में 565 यूनिट थी। इस बार इंडो फार्म ट्रैक्टरों ने बिना लाभ, हानि के बाजार हिस्सेदारी बरकरार रखी है।

वीएसटी ट्रैक्टर कंपनी ने 43.8% का भारी नुकसान दर्ज किया है। कंपनी ने जून 2021 में 815 यूनिट्स की बिक्री की थी जबकि जून 2022 में 458 यूनिट्स की बिक्री की गई है। कंपनी को बाजार हिस्सेदारी में भी 0.3 प्रतिशत का नुकसान हुआ है।

कैप्टन ट्रैक्टर ने घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 19.6% की गिरावट दर्ज की हे। कंपनी ने पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 525 यूनिट की बिक्री की थी जबकि इस साल जून 2022 में 422 यूनिट बेची गई है। हुई। लेकिन, कंपनी अपनी बाजार हिस्सेदारी को बरकरार रखा है।

फोर्स ट्रैक्टर ने घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 22.2% की वृद्धि दर्ज की। कंपनी ने जून 2022 में 413 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि जून 2021 में 338 ट्रैक्टर बेचे गए थे। परिणामस्वरूप, इसकी बाजार हिस्सेदारी में भी 0.1 की वृद्धि हुई है।

ऐस ट्रैक्टर ने घरेलू ट्रैक्टर की बिक्री में 76.3% की बढ़ोतरी दर्ज की है। कंपनी ने जून 2021 में 190 यूनिट की बिक्री की थी जबकि जून 2022 में 335 यूनिट बेची है। हालांकि, कंपनी बाजार हिस्सेदारी 0.2% से बढ़कर 0.4% हो गई है।

सामे ड्यूज फार (एसडीएफ) ट्रैक्टर की घरेलू बिक्री में 36.8% की कमी आई। जून 2022 में इसकी बिक्री 72 यूनिट रही है जबकि कपंनी ने जून 2021 में 114 यूनिट बेची थी। एसडीएफ ट्रैक्टर ने भी जून 2022 में अपनी बाजार हिस्सेदारी को बनाए रखा है।

Tractor Junction also Offer a Monthly Subscription of Tractor Sales (Wholesale, Retail, Statewise, Districtwise, HPwise) Report. Please Contact us for the detailed report.

Subscribe our Telegram Channel for Industry Updates- https://t.me/TJUNC
Follow us for Latest Tractor Industry Updates-
LinkedIn - https://bit.ly/TJLinkedIN
FaceBook - https://bit.ly/TJFacebok

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back