किसानों के लिए सुनहरा मौका : मिनी ट्रैक्टर की कीमत में मिल रहा बड़ा ट्रैक्टर

Share Product प्रकाशित - 15 May 2025 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

किसानों के लिए सुनहरा मौका : मिनी ट्रैक्टर की कीमत में मिल रहा बड़ा ट्रैक्टर

जानें, टॉप 10 सेकेंड हैंड ट्रैक्टर कीमत, लोन व ईएमआई की जानकारी 

Top 10 Second Hand Tractors: छोटी जोत वाले किसान या सीमित बजट में खेती की तैयारी कर रहे किसान भाइयों के लिए यह वक्त किसी सुनहरे मौके से कम नहीं है। आज बाजार में ऐसे कई सेकेंड हैंड ट्रैक्टर उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत मिनी ट्रैक्टर जितनी है, लेकिन परफॉर्मेंस और ताकत में ये नए ट्रैक्टरों को टक्कर दे रहे हैं। बाजार में मिनी ट्रैक्टर की कीमत 2.59 लाख से 9.76 लाख रुपए तक है। जबकि आपको ट्रैक्टर जंक्शन से इस कीमत पर बड़ा सेकेंड हैड ट्रैक्टर वो भी गुड कंडीशन में मिल सकता है। इन ट्रैक्टरों पर न केवल कम कीमत में सौदा हो रहा है, बल्कि आसान किश्तों (EMI) और लोन की सुविधा भी मिल रही है। इससे किसानों को एक साथ बड़ी रकम खर्च नहीं करनी पड़ती है और वे कम लागत में खेती के कामों को आधुनिक बना सकते हैं। 

आज हम आपको टॉप 10 ऐसे सेकेंड हैंड ट्रैक्टरों की जानकारी देंगे, जो दमदार परफॉर्मेंस, भरोसेमंद ब्रांड और कम बजट के साथ किसानों के लिए एक समझदारी भरा निवेश साबित हो सकते हैं।

कौनसे हैं ये 10 कम बजट में आने वाले ट्रैक्टर

आपकी सुविधा के लिए हम यहां ट्रैक्टर जंक्शन पर उपलब्ध ऐसे 10 कम कीमत के सेकेंड हैंड ट्रैक्टर की लिस्ट दे रहे हैं जिसमें ट्रैक्टर का नाम, मॉडल ईयर, सेकेंड हैंड और नए ट्रैक्टर की कीमत, साथ ही दोनों के बीच की बचत की जानकारी शामिल है ताकि आप अपने बजट के अनुरूप अपने लिए सही ट्रैक्टर का चुनाव कर सके। किफायती कीमत वाले ट्रैक्टरों की लिस्ट इस प्रकार से है :

क्रमांक ट्रैक्टर का नाम मॉडल ईयर सेकेंड हैंड ट्रैक्टर की कीमत (₹) नए ट्रैक्टर की कीमत (₹) बचत (₹)
1 आयशर 188 2020 ₹1,70,000 ₹3,23,000 ₹1,53,000
2 मैसी फर्ग्यूसन 241 DI 2010 ₹1,80,000 ₹7,49,000 ₹5,69,000
3 महिंद्रा 575 DI 2013 ₹2,75,000 ₹7,60,000 ₹4,85,000
4 महिंद्रा 275 DI TU 2018 ₹3,35,000 ₹6,37,000 ₹3,02,000
5 मैसी फर्ग्यूसन 1035 DI 2021 ₹4,30,000 ₹6,28,000 ₹1,98,000
6 सोनालीका DI 734 (S1) 2024 ₹4,40,000 ₹5,59,000 ₹1,19,000
7 सोनालीका DI 42 RX 2024 ₹4,60,000 ₹6,77,000 ₹2,17,000
8 पॉवर ट्रैक 434 DS Plus 2023 ₹5,00,000 ₹6,10,000 ₹1,10,000
9 आयशर 485 2023 ₹5,10,000 ₹7,56,000 ₹2,46,000
10 महिंद्रा 275 DI TU XP Plus 2024 ₹5,20,000 ₹6,42,000 ₹1,22,000

कहां से मिलेगा सेकेंड हैंड ट्रैक्टर पर लोन और ईएमआई की सुविधा 

यदि आप अपने लिए कोई सेकेंड हैंड ट्रैक्टर की तलाश कर रहे हैं जो गुड कंडीशन में हो, तो आपके लिए ट्रैक्टर जंक्शन एक भरोसेमंद प्लेटफार्म हैं। यहां पर आप महिंद्रा, सोनालीका, स्वराज, मैसी फर्ग्यूसन, ऑयशर, जॉन डियर, सॉलिस, फार्मट्रैक, कुबोटा आदि ब्रांड के सेकेंड हैंड (पुराने ट्रैक्टर) गुड कंडीशन में खरीद सकते हैं। खास बात यह है कि यहां आपको आकर्षक कीमतों पर नए जैसे पुराने (सेकेंड हैंड) ट्रैक्टर मिल जाते हैं, साथ ही 85% तक लोन सुविधा भी उपलब्ध है। यहां पर आपको ट्रैक्टर पर 6 महीने तक की वारंटी भी मिलती है। वहीं इन दिनों किसानों के लिए सेकेंड हैंड ट्रैक्टर लोन पर 10,000 रुपए तक का फाइल चार्ज फ्री किया हुआ है। ध्यान रहे यह सुविधा सीमित समय के लिए हैं, इसलिए जल्द करें और ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से अपनी पसंद का सेकेंड हैंड ट्रैक्टर खरीदें। ट्रैक्टर जंक्शन के राजस्थान, मध्य्रप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और तेलंगाना में सेकेंड हैंड ट्रैक्टर के शोरूम हैं। आप वहां पर जाकर विजिट कर करके ट्रैक्टर पर लोन (LOAN) और ईएमआई (EMI) की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा आप ऑनलाइन तरीके से ट्रैक्टर जंक्शन की वेबसाइट पर विजिट करके भी इसके बारे में जान सकते हैं और ट्रैक्टर जंक्शन ऐप को भी डाउनलोड कर सकते हैं।

ट्रैक्टर जंक्शन से सेकेंड हैंड ट्रैक्टर खरीदने पर क्या मिलेंगे फायदे

  • आपको पूरी तरह प्रमाणित (Certified) ट्रैक्टर मिलेगा।
  • ट्रैक्टर बेहतर कंडीशन और रनिंग परफॉर्मेंस के साथ मिलेंगे।
  • ट्रैक्टर से संबंधित सभी जरूरी दस्तावेज मिलेंगे।
  • 85% तक ऋण प्राप्त प्राप्त कर सकते हैं।
  • आप यहां से आसान EMI ऑप्शन चुन सकते हैं। 
  • फाइल चार्ज पर 10,000 रुपए तक का फायदा
  • भरोसेमंद डील – TractorJunction द्वारा

आप घर बैठे ऑनलाइन भी कर सकते हैं ट्रैक्टर जंक्शन से इन ट्रैक्टरों की खरीद

आप घर बैठे भी भारत के सबसे बड़े नए–पुराने ट्रैक्टर के लिए सबसे विश्वसनीय प्लेटफार्म ट्रैक्टर जंक्शन से ऑनलाइन सेकेंड हैंड ट्रैक्टर की खरीद कर सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे दिए गए प्रोसेस को फॉलो करना होगा, ट्रैक्टर जंक्शन पर सेकेंड हैंड ट्रैक्टर की ऑनलाइन खरीद का प्रोसेस इस तरह से हैं: 

  • ट्रैक्टर जंक्शन की वेबसाइट पर जाकर “पुराने ट्रैक्टर” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • विभिन्न ब्रांड व मॉडल ब्राउज करके अपनी जरूरत के अनुसार ट्रैक्टर चुनें।
  • ट्रैक्टर की कंडीशन, कीमत और लोन ऑप्शन की जानकारी प्राप्त करें।
  • शोरूम पर जाकर ट्रैक्टर की जांच कर सकते हैं।
  • संतुष्टि के बाद ट्रैक्टर खरीद सकते हैं, और चाहें तो लोन की सुविधा भी ले सकते हैं।

ट्रैक्टर जंक्शन शोरूम से ट्रैक्टर खरीदने के लिए महत्वपूर्ण लिंक :

संपर्क समय:- सुबह 9:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक (सोमवार से शनिवार)
संपर्क नंबर:- 9770 976 976

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टरमहिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
Vote for ITOTY 2025 scroll to top