अशोक लेलैंड ने शेनु अग्रवाल को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

Share Product प्रकाशित - 08 Dec 2022 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

अशोक लेलैंड ने शेनु अग्रवाल को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड से अशोक लेलैंड में शामिल हुए अग्रवाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियों में बड़े पदों पर नियुक्तियों का दौर जारी है। हिंदुजा समूह की प्रमुख भारतीय कंपनी अशोक लेलैंड ने शेनु अग्रवाल को कंपनी का एमडी और सीईओ नियुक्त किया है। अशोक लेलैंड ने तत्काल प्रभाव से उन्हें कार्यभार सौंपने की बात कही है। यहां आपको बता दें कि इससे पहले सीएनएच इंडस्ट्रियल इंडिया ने नरिंदर मित्तल को सीएनएच इंडस्ट्रियल (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के कंट्री मैनेजर और प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया है, जो एक जनवरी 2023 से अपना कार्यभार संभालेंगे।

अशोक लेलैंड को विश्व की टॉप 10 कमर्शियल व्हीकल कंपनी बनाने की दिशा में करेंगे काम

शेनु अग्रवाल को एमडी और सीईओ नियुक्त करने के पीछे कंपनी का विजन अशोक लेलैंड को विश्व की टॉप 10 कमर्शियल व्हीकल कंपनियों में शामिल करने की मंशा है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि अग्रवाल कार्यभार संभालने के बाद वैश्विक स्तर पर टॉप 10 वाणिज्यिक वाहन कंपनियों में शामिल होने के हमारे दृष्टिकोण को प्राप्त करने की दिशा में कंपनी के लिए टेक्नोलॉजी डवलपमेंट, ग्रोथ और भविष्य की रणनीति को आगे बढ़ाएंगे।

एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड का साथ छोड़ा और अपनी नियुक्ति पर ये कहा शेनू ने

अशोक लेलैंड में एमडी और सीईओ बनने से पहले शेनु अग्रवाल एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड में प्रेसीडेंट रहे हैं। वे सात साल से अधिक समय तक एग्री बिजनेस के चीफ एक्जीक्यूटिव रहे हैं। एस्कॉर्ट्स में डिजाइन, क्वालिटी और मैन्युफैक्चरिंग में ग्लोबल स्टैंडर्ड की शुरुआत करने के लिए उन्हें जाना जाता है। अशोक लेलैंड में अपनी नियुक्ति पर शेनु अग्रवाल ने कहा कि मैं अशोक लेलैंड का हिस्सा बनकर सम्मानित और गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। मैं अशोक लेलैंड के विश्व स्तर पर टॉप 10 सीवी निर्माताओं में शामिल होने के विजन को तेजी से हासिल करने के लिए सभी हितधारकों और कर्मचारियों के साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर हूं।

धीरज हिंदुजा ने कहा- आल राउंडर है शेनु अग्रवाल

अशोक लेलैंड के कार्यकारी अध्यक्ष धीरज हिंदुजा ने शेनु अग्रवाल को बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शेनू का प्रसिद्ध व्यापारिक समूह के एक लीडर के रूप में अच्छा ट्रैक रिकॉर्ड है और वह एक ऑलराउंडर है, जिसने कई विषयों में विभिन्न क्षमताओं में काम किया है। उन्होंने आगे कहा कि विश्वसनीयता पर हमारा ध्यान, वैश्विक स्तर हासिल करने की महत्वाकांक्षा, और अशोक लेलैंड में हितधारकों की वैल्यू को बढ़ाने की हमारी निरंतर खोज, शेनु के नेतृत्व में और मजबूत हो जाएगी। कंपनी उनके नेतृत्व में जल्द ही मोबिलिटी क्षेत्र में नए मुकाम बनाएगी।

Tractor Junction also Offer a Monthly Subscription of Tractor Sales (Wholesale, Retail, Statewise, Districtwise, HPwise) Report. Please Contact us for the detailed report.

Subscribe our Telegram Channel for Industry Updates- https://t.me/TJUNC
Follow us for Latest Tractor Industry Updates-
LinkedIn - https://bit.ly/TJLinkedIN
FaceBook - https://bit.ly/TJFacebok

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back