सिर्फ 5 मिनट में जोड़ें राशन कार्ड में नया नाम – जानिए आसान तरीका

Share Product प्रकाशित - 30 Apr 2025 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

सिर्फ 5 मिनट में जोड़ें राशन कार्ड में नया नाम – जानिए आसान तरीका

जानें, कैसे घर बैठे राशनकार्ड में जोड़ सकते हैं ऑनलाइन तरीके से नाम

राशन कार्ड (Ration Card) भारतीय नागरिकों के लिए एक जरूरी दस्तावेज है। इसके माध्यम से खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ तो मिलता ही है, साथ ही यह इससे कई अन्य योजनाओं का लाभ लेने में भी आसानी होती है। ऐसे में यदि आपका नाम या आपके परिवार के किसी सदस्य का नाम राशनकार्ड में दर्ज नहीं है तो इसे तुरंत जुड़वाएं ताकि आप सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सकें। अब राशन कार्ड में नाम जुड़वाने के लिए आपको सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है। आप स्वयं घर बैठे अपना नाम राशनकार्ड में जुड़वा सकते हैं। इसके लिए सरकार ने ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आप मेरा राशन 2.0 ऐप के माध्यम से परिवार के किसी भी सदस्य का नाम जुड़वा सकते हैं। आप अपने मोबाइल पर इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। 

राशन कार्ड में नाम जुड़वाने से क्या मिलते हैं लाभ 

राशन कार्ड केवल एक पहचान पत्र नहीं है बल्कि सरकार की ओर से चलाई जा रही कई कल्याणकारी व लाभकारी योजनाओं का लाभ उठाने का माध्यम भी है। इस कार्ड के माध्यम से भारतीय नागरिक सस्ती दरों पर अनाज, चीनी, दालें सहित अन्य जरूरी खाद्य सामग्री प्राप्त कर सकते हैं आजकल मोटे अनाज को भी इसमें शामिल किया गया है। इसके अलावा आप राशनकार्ड से छात्रवृत्ति (Scholarship), प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana) , पेंशन योजना (Pension Scheme) जैसी कई सरकारी योजनाओं का लाभ राशनकार्ड से ले सकते हैं। इन सभी योजनाओं में राशन कार्ड को एक आवश्यक दस्तावेज के रूप में मांगा जाता है। इसलिए राशनकार्ड में नाम जुड़वाना चाहिए।

समय–समय पर राशनकार्ड में जानकारी अपडेट करना क्यों हैं जरूरी

परिवार में नया सदस्य जोड़ने या किसी सदस्य की जानकारी अपडेट करने के लिए राशन कार्ड को समय–समय पर अपडेट करना बेहद आवश्यक होता है। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको कई बार सरकारी योजना का लाभ लेने में परेशानी आ सकती है। सरकार भी सही व पात्र व्यक्ति को सरकारी योजना का लाभ देती है जिसके लिए राशन कार्ड मांगा जाता है। यदि राशन कार्ड में सही जानकारी दर्ज है तो आपको आसानी से सरकारी योजना का लाभ मिल जाता है। यही कारण है कि सरकार समय–समय पर केवाईसी की प्रक्रिया के तहत राशन कार्ड धारकों की जानकारी अपडेट करती है। यदि आपका राशन कार्ड नहीं है, तो आपका नाम लाभार्थी सूची से हट सकता है या आपको सब्सिडी का लाभ नहीं मिल सकता है।  

राशन कार्ड में कब–कब जानकारी अपडेट करनी होती है आवश्यक 

राशन कार्ड में जानकारी तब–तब अपडेट करनी आवश्यक होती है जब परिवार की स्थिति या जानकारी में कोई महत्वपूर्ण बदलाव हो। नीचे ऐसे मुख्य अवसर दिए गए हैं जब राशन कार्ड में अपडेट करना जरूरी होता है : 

  • परिवार के नए सदस्य का जुड़ना – जैसे बच्चे का जन्म या किसी का विवाह के बाद घर में आना।
  • किसी सदस्य की मृत्यु हो जाने पर – उस सदस्य का नाम हटवाना जरूरी होता है।
  • पता बदलने पर – अगर आप एक स्थान से दूसरे स्थान पर शिफ्ट होते हैं, तो नया पता राशन कार्ड में दर्ज कराना होता है।
  • नाम, जन्मतिथि या अन्य व्यक्तिगत जानकारी में गलती हो – गलत जानकारी को सही करवाना आवश्यक है।
  • परिवार के मुखिया में बदलाव हो – जैसे किसी की मृत्यु या परिवार में बदलाव के कारण नया मुखिया बनाना हो।
  • आर्थिक स्थिति में बदलाव हो – जिससे राशन कार्ड का प्रकार (APL, BPL, अंत्योदय आदि) बदल सकता है।
  • आधार या मोबाइल नंबर लिंक कराना हो – कई योजनाओं के लाभ के लिए आधार और मोबाइल नंबर लिंक करवाना आवश्यक होता है।

tj app banner

राशन कार्ड में कैसे जोड़े घर बैठें ऑनलाइन तरीके से नाम

  • ऐप डाउनलोड करें : सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर से मेरा राशन 2.0  (Mera Ration 2.0) ऐप को डाउनलोड करना होगा।
  • लॉगिन करें : ऐप खोलने के बाद, आपको आधार कार्ड के जरिए लॉगिन करना होगा। आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, जिसे दर्ज करके आप लॉगिन कर सकते हैं।
  • फैमिली डिटेल्स चुनें : लॉगिन के बाद आपको ऐप में ‘Manage Family Details’ या ‘फैमिली डिटेल्स’ का ऑप्शन चुनना होगा।
  • नया सदस्य जोड़ें : इसके लिए आपको ‘Add New Member’ ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। यहां आपको नए सदस्य की जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, आधार नंबर आदि सही–सही भरनी होगी।
  • दस्तावेज अपलोड करें : अब आपको संबंधित दस्तावेज (जैसे नए सदस्य का आधार कार्ड) अपलोड करना होगा।
  • सबमिट करें : एक बार अपने द्वारा भरी गई सभी जानकारी जांच लें और इसके बाद 'Submit' बटन पर क्लिक कर दें। 

आपका आवेदन सबमिट होते ही प्रोसेसिंग में चला जाएगा। कुछ दिनों में संबंधित अधिकारी वेरिफिकेशन के बाद राशन कार्ड अपडेट कर देंगे।

राशन कार्ड में नाम जुड़वाने के लिए कैसे करें ऑफलाइन आवेदन

यदि आप ऑनलाइन इस प्रक्रिया को पूरी करने में परेशानी का महसूस कर रहे हैं तो आप ऑफलाइन भी इसे पूरा कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC) या रसद अधिकारी कार्यालय जाकर आवदेन कर सकते हैं। वहां से आप राशन कार्ड अपडेट फॉर्म प्राप्त करें और उसमें मांगी गई सभी जानकारी सही से भर दें। इसके साथ ही संंबंधित दस्तवेज जैसे– नए सदस्य का आधार कार्ड, जन्म प्रमाण–पत्र (यदि नवजात है), वहीं विवाहित का नाम दर्ज करना है तो उसके विवाह का प्रमाण–पत्र (यदि पत्नी का नाम जोड़ना हो) अटैच करें। अब इस पूर्ण रूप से भरे फॉर्म को अधिकारी के पास जमा करा दें। कार्यालय से आपको एक रिसीप्ट/रसीद मिलेगी जिसे आपको भविष्य के लिए संभाल कर रखना होगा। कार्यालय द्वारा आपके दस्तावेजों की जांच की जाएगी। वेरिफिकेशन के बाद राशन कार्ड में नया सदस्य जोड़ दिया जाएगा। 

राशन कार्ड में नाम जुड़वाते समय किन बातों का रखें ध्यान

  • आवेदन के समय सुनिश्चित करें कि सभी दस्तावेज सही और स्पष्ट हों।
  • आधार कार्ड में नाम और जन्मतिथि राशन कार्ड से मेल खानी चाहिए।
  • किसी भी गड़बड़ी से बचने के लिए फॉर्म भरते समय ध्यानपूर्वक सही जानकारी दर्ज करें।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टरमहिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top