स्मार्ट मंडी : अब मंडियों में खुलेंगे अस्पताल, किसानों का होगा मुफ्त इलाज

Share Product Published - 20 Jan 2021 by Tractor Junction

स्मार्ट मंडी : अब मंडियों में खुलेंगे अस्पताल, किसानों का होगा मुफ्त इलाज

जानें, स्मार्ट मंडियों में किसानों को और क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं?

कृषि आंदोलन के बीच सरकार अब किसानों को सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में काम करती नजर आ रही है। हालांकि किसानों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए केंद्र व राज्य सरकार ने उनके लिए कृषि संबंधी कई सुविधाओं को बढ़ाया है। इसके तहत कई लाभकारी योजनाएं भी चलाई जा रही है ताकि किसानों को सुविधा के साथ लाभ मिले जिससे उनकी आय में बढ़ोतरी हो सके। इसी दिशा में मध्यप्रदेश सरकार ने भी कई काम किसानों के हित में किए है। हाल ही में स्मार्ट मंडी की योजना को क्रियान्वित कर रही मध्यप्रदेश सरकार ने अब मंडियों में किसानों के लिए अस्पताल खोलने का भी मन बना लिया है ताकि यहां पर अपनी उपज बेचने आने वाले किसानों को इसका लाभ मिल सके। जानकारी के अनुसार अब मध्यप्रदेश की स्मार्ट मंडियों में अस्पताल खोले जाएंगे जिसमें किसानों का मुफ्त इलाज किया जाएगा। मीडिया में प्रकाशित खबरों के हवाले से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों हितार्थ एक प्लान तैयार किया है। इसके तहत मंडियों में शिवराज सरकार जल्द ही किसान क्लीनिक खोलेगी। किसान क्लीनिक से अनाज बेचने वाले किसानों को फायदा मिलेगा। उन्हें सरकार मुफ्त में इलाज देगी। मुफ्त में दवा भी दी जाएगी।

 

सबसे पहले सरकार की सभी योजनाओ की जानकारी के लिए डाउनलोड करे, ट्रेक्टर जंक्शन मोबाइल ऍप - http://bit.ly/TJN50K1


कृषि मंत्री ने किया योजना का ऐलान

कृषि मंत्री कमल पटेल ने सबसे पहले ए क्लास मंडियों में किसान क्लीनिक खोलने का ऐलान किया है। प्रदेश में करीब 40 ए क्लास मंडिया हैं जो बड़े शहरों में हैं. यहां पर जल्दी किसान क्लीनिक को खोला जाएगा। इसके लिए सरकार ने प्लान भी तैयार कर लिया है। यहां डॉक्टर के लिए संस्थाओं से टेंडर बुलाए जाएंगे। इसके बाद पूरी व्यवस्था की जाएगी। किसानों का इलाज पूरी तरह मुफ्त में होगा। शिवराज सिंह सरकार इसके जरिये चाहती है कि सभी किसानों को दवा भी यहां पूरी तरह मुफ्त मिले। ए क्लास की मंडी के बाद इस पायलट प्रोजेक्ट को प्रदेश की 300 से ज्यादा मंडियों में लागू किया जाएगा।

 


अस्पताल में मिलेगी ये सुविधाएं

राज्य शासन के प्लान में स्वास्थ्य को लेकर भी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। मंडी में आए किसान की अचानक अगर तबियत खराब होती है, तो उसके लिए डॉक्टर की सुविधा भी रहेगी। सरकार किसान क्लीनिक का भी निर्माण करेगी। ताकि इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार मिल सके।

 

यह भी पढ़ें : कृषि यंत्र अनुदान योजना : सब्सिडी पर मिल रहे हैं ये 7 महत्वपूर्ण कृषि यंत्र


मंडी में बनेगा मॉल, मिलेंगी जरूरत की सारी चीजें

कृषि मंत्री कमल पटेल ने बताया कि, किसानों को उनकी जरूरत की सभी चीजें एक जगह मिल जाएं। इसलिए सरकार प्रदेश में किसान मॉल बनाने जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मॉल में किसानों के लिए सभी तरह की सुविधाएं होंगी। किसानों के साथ जो बाजारों में लूट होती है वो बंद हो। कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश की मंडियों में सारी सुविधाएं दी जाएंगी, ताकि हमारी मंडियां अपग्रेड हों और आदर्श मंडी के रूप में स्थापित किया जा सके।


क्या होती है स्मार्ट मंडी

स्मार्ट सिटी की तर्ज पर ही स्मार्ट मंडी की अवधारणा को समझा जा सकता है। जैसे एक स्मार्ट सिटी में वे सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जाती है जो मनुष्य जीवन के लिए जरूरी हैं। इसी प्रकार स्मार्ट मंडी में भी किसानों से जुड़ी सभी आवश्यक जरूरतों को पूरा करने के लिए यहां सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी ताकि यहां आने पर किसान को किसी चीज के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़े यानि मंडी के अंदर ही किसान को भोजन से लेकर दवा तक की सुविधाएं प्रदान करना इस प्लान का मूल उद्देश्य है।

 

यह भी पढ़ें : पीएम किसान सम्मान निधि योजना : बजट 2021 में किसानों को मिल सकता है तोहफा


स्मार्ट मंडियों के तहत किसानों को मिलेंगी ये सुविधाएं

मध्यप्रदेश में स्मार्ट मंडियों को लेकर अब तक जो ऐलान किए गए हैं उनको लिस्ट के रूप में इस प्रकार समझा जा सकता है कि प्रदेश सरकार स्मार्ट मंडियों के माध्यम से किसानों को क्या-क्या सुविधाएं उपलब्ध करवाने जा रही है।

  • स्मार्ट मंडियों में पेट्रोल पंप खोले जाएंगे।
  • किसानों को सस्ती दर पर खाना उपलब्ध कराया जाएगा।
  • किसानों के लिए अस्पताल खोला जाएगा जहां मुफ्त इलाज सुविधा मिलेगी।
  • स्मार्ट मंडियों में बाजार से 50 फीसदी कम दाम पर दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी।
  • किसान मॉल बनाएं जाएंगे जहां से वे अपनी जरूरत की सभी वस्तुएं उचित दर पर खरीद सकेंगे।
  • इसके अलावा और भी जो बेसिक सुविधाएं जो एक स्मार्ट मंडी की अवधारणा को पूरी करती है वे सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।


कृषि मंत्री ने कहा- न मंडी बंद होगी और न एमएसपी

कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि मध्य प्रदेश की मंडियों को स्मार्ट बनाया जाएगा। मंडियों में सभी तरीके की सुविधाएं दी जाएगी। प्रदेश में कोई भी मंडी बंद नहीं होगी। मंडी बंद होने की सिर्फ अफवाह फैलाई जा रही है। फसल बेंचने आए किसानों को सस्ती दरों पर मंडी में ही इलाज मिलेगा। न मंडी बंद होगी न एमएसपी बंद होगी। उन्होंने कहा कि आदर्श मंडी बनाने की शुरुआत पायलट प्रोजेक्ट के तहत हरदा से शुरू होगी।

 

 

अगर आप अपनी कृषि भूमि, अन्य संपत्ति, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, दुधारू मवेशी व पशुधन बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।

Quick Links

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back