Published - 14 Jan 2022
by Tractor Junction
सरकार की ओर से कई लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही है जिनका लाभ किसानों सहित अन्य वर्गों के लोगों को मिल रहा है। इसी क्रम में बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए एलआईसी ने जीवन तरुण पॉलिसी शुरू की है। ये पॉलिसी बच्चों के सुरक्षित भविष्य को लेकर तैयार की गई है। इस पॉलिसी में निवेश करके आप अपने बच्चों की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं।
जैसा कि आज हर व्यक्ति चाहता है कि उसके बच्चें उच्च शिक्षा प्राप्त करें और अच्छा पद प्राप्त करें। लेकिन पैसों के अभाव में बच्चों की जरूरतों को पूरा नहीं कर पाते हैं। ऐसे में एलआईसी की जीवन तरुण पॉलिसी आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। इसमें थोड़ी-थोड़ी रकम किस्त के रूप में देकर आप एक अच्छा अमाउंट प्राप्त कर सकते हैं। आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से आपको इस पॉलिसी के बारें में जानकारी दे रहे हैं जो आपके बच्चे के भविष्य को सुरक्षित करने में मददगार साबित हो सकती है।
भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की ओर से खास कर बच्चों के लिए इस प्लान को तैयार किया गया है। एलआईसी का जीवन तरुण मूल रूप से एक पार्टिसिपेंटिंग गैर-लिक्ड सीमित प्रीमियम प्लान है जो आपके बच्चों की सुरक्षा के साथ बचत का एक बड़ा संयोजन प्रदान करता है। यह पॉलिसी इस तरह से डिजाइन की गई है जो आपके बढ़ते बच्चों की शैक्षणिक और कई अन्य आवश्यकताओं को आसानी से पूरा कर सकती है। इस पॉलिसी के तहत 20 से 24 वर्ष की आयु में वार्षिक उत्तरजीविता लाभ भुगतान और 25 वर्ष की आयु में परिपक्वता लाभ के साथ मिल सकता है। अन्य योजना की तुलना में ये एक लचीली योजना है। इसमें प्रस्ताव चरण के अंतर्गत प्रस्तावक उत्तरजीविता लाभ के अनुपात का चयन कर सकता है। एलआईसी की इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि बच्चे के 25 साल बाद ही लाभ उठा सकते हैं। इस पॉलिसी का टेबल नंबर 934 है।
इस पॉलिसी में शामिल होने के लिए बच्चे की कम से कम उम्र 90 दिन और अधिक से अधिक 12 साल होनी चाहिए। 12 साल से अधिक उम्र के बच्चे के लिए यह पॉलिसी नहीं ले सकते है। जीवन तरुण प्लान का पॉलिटी टर्म 25 माइनस बच्चे की उम्र है। यानी कि जितने साल का बच्चा होगा उसे 25 से घटा दें। जो संख्या आएगी, उतने साल की पॉलिसी होगी। बच्चा अगर 3 साल का है तो 22 साल तक उसकी पॉलिसी चलेगी। उदाहरण के लिए यदि आप अपने बच्चे की पॉलिसी उसके 8 साल की उम्र के दौरान खरीदते हैं तो यह पॉलिसी 17 साल यानी बच्चे के 25 साल पूरे होने तक चलेगी। यह एक लिमिटेड पेमेंट टर्म प्लान है, इसलिए 5 साल कम ही प्रीमियम भरना होता है। जब बच्चे की उम्र 25 साल हो जाएगी तो इस पॉलिसी की मैच्योरिटी मिल जाएगी।
एलआईसी की जीवन तरुण प्लान में कम से कम बीमा राशि 75 हजार रुपए जमा करानी पड़ती है। इसमें अधिकतम की कोई सीमा नहीं है आप कितना भी पैसा जमा करा सकते हैं। इस प्लान के अनुसार 20 साल तक प्रीमियम देना होता है।
यदि जीवन तरुण पॉलिसी में 150 रुपए प्रति दिन के हिसाब से निवेश करते हैं, तो महीने का 4,500 रुपए हो जाते है। और इस तरह एक साल में 54,000 रुपए का निवेश इस पॉलिसी में करते हैं तो आपके बच्चे की उम्र 25 साल होने के बाद आपको 26 लाख रुपए तक का रिटर्न मिलेगा। इसे आसान भाषा में इस तरह से समझा जा सकता है। यदि आपका बच्चा एक साल का है और उसकी पॉलिसी कराते हैं तो रोजाना 150 रुपए के हिसाब से एक महीने का 4500 रुपए का प्रीमियम भरते हैं तो पॉलिसी के 25 साल पूरे होने के बाद यानी मेच्योर होने के बाद 100 फीसदी एसए, बोनस, और एफएबी को मिलाकर कुल करीब 26 लाख रुपए का रिटर्न मिलेगा।
जैसा कि जीवन तरुण पॉलिसी को बच्चों की उच्च शिक्षा को ध्यान में रख कर तैयार की गई है। इसलिए इस पॉलिसी में बच्चों की जरूरतों का ख्याल रखा गया है। यदि आप चाहे तो इसमें मैच्योरिटी का पैसा एक साथ लें सकते हैं। या फिर बीच-बीच में मनी बैक के रूप में पैसा लें भी ले सकते हैं। इस पॉलिसी में ये दोनों तरह की सुविधाएं दी जाती हैं। बच्चे की उम्र जब 20 वर्ष हो जाती है तो मनी बैक मिलना शुरू होता है और यह 24 साल तक मिलता है। यह मनी बैक 20 साल, 21 साल, 22-23 और 24 साल में मिलता है। पॉलिसी पीरियड खत्म होने के बाद मैच्योरिटी भी मिल जाती है। इसमें बचे हुए सम एस्योर्ड का 50 परसेंट (बाकी 50 परसेंट मनी बैक के रूप में मिल चुका है), वेस्टेड रिविजनरी बोनस और फाइनल एडिशनल बोनस के रूप में दिया जाता है।
एलआईसी की जीवन तरुण पॉलिसी में निवेश करने पर इनकम टैक्स में छूट का लाभ मिलता है। पॉलिसी होल्डर प्रीमियम के रूप में जो पैसा भरता है, उस पर सेक्शन 80सी के तहत टैक्स की छूट मिलती है। मैच्योरिटी या डेथ बेनेफिट के रूप में जो पैसा मिलता है, वह इनकम टैक्स की धारा 10(10 डी) के तहत पूरी तरह से टैक्स फ्री है।
इस पॉलिसी में बोनस का लाभ भी मिलता है। एलआईसी की जीवन तरुण प्लान में आपके बच्चे 25 साल पूरे होने पर और पॉलिसी मैच्योर होने पर आपको दो बोनस दिए जाते हैं। पहला-वेस्टेड सिंपल रिविजनरी बोनस और दूसरा फाइनल एडिश्नल बोनस। इस पॉलिसी में पांच साल की मैच्योरिटी अवधि दी जाती है, जिसे बाद में बढ़ाया भी जा सकता है। इतना ही नहीं इसके साथ ही आपको 125 फीसद सम एश्योर्ड बेनिफिट भी मिलता है।
यदि आपको पैसे की जरूरत है तो आप इस पॉलिसी के तहत ऋण भी ले सकते हैं। लेकिन इसके लिए पॉलिसी 3 महीने से अधिक फ्री लुक अवधि से अधिक होनी चाहिए। पॉलिसी शुरू होने पर पॉलिसीधारक की उम्र के आधार पर ऋण की राशि तय की जाती है।
यदि आप पॉलिसी को निर्धारित पीरियड से पहले सरेंडर करना चाहते हैं तो इसके लिए भी प्रावधान किया गया है। यदि पॉलिसी लेने के एक वर्ष के भीतर पॉलिसी सरेंडर की जाती है, तो पॉलिसीधारक को प्रीमियम का 70 प्रतिशत तक भुगतान किया जाता है। एक साल पूरा करने के बाद, यदि धारक पॉलिसी सरेंडर करता है तो उसे भुगतान किए गए प्रीमियम का 90 प्रतिशत रिर्टन मिलेगा। सरेंडर राशि के अनुमान की गणना करने के लिए ऑनलाइन कई कैलकुलेटर उपलबध हैं। यदि पॉलिसी पांच साल पूरा करने के बाद सरेंडर की जाती है, तो धारक प्रीमियम रिटर्न के साथ लॉयल्टी बोनस भी दिया जाता है। यह ऑनलाइन कैलकुलेटर का उपयोग करके गणना की जा सकती है।
• जीवन तरुण प्लान में पॉलिसी हर महीने प्रीमियम भरने की सुविधा है।
• प्रीमियम जमा करने के लिए हर 6 महीने और हर तीन महीने का विकल्प भी मौजूद है।
• प्लान के तहत सालाना मोड में 2 फीसदी और छमाही मोड में 1 फीसदी प्रीमियम की छूट ली जा सकती है।
• इस स्कीम की कम से कम एश्योर्ड राशि 75000 रुपए है। अधिकतम की कोई सीमा नहीं है।
• यह पॉलिसी में बच्चे की 20 वर्ष की आयु तक प्रीमियम का भुगतान करने की आवश्यकता होती है। जबकि जब बच्चे की उम्र 25 वर्ष पूरी होने तक यह पॉलिसी जारी रहती है।
• इस पॉलिसी में शामिल होने के लिए बच्चे की कम से कम उम्र 90 दिन और अधिक से अधिक 12 साल होनी चाहिए। 12 साल से अधिक उम्र के बच्चे के लिए यह पॉलिसी नहीं ले सकते है।
• बच्चे का रिस्क कवर तब शुरू होता है जब वह 8 वर्ष का पूरा हो जाता है या पॉलिसी शुरू होने से 2 साल पर जो भी पहले हो।
• यह पॉलिसी बच्चे के माता-पिता या दादा-दादी द्वारा ली जा सकती है।
• यह पॉलिसी आपके बच्चे की शिक्षा के लिए फायदेमंद है। इसके अलावा बच्चे के विवाह के लिए भी इसका लाभ लिया जा सकता है।
अगर आप अपनी कृषि भूमि, अन्य संपत्ति, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, दुधारू मवेशी व पशुधन बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।