रक्षाबंधन पर सरकार ने महिलाओं को दिया फ्री बस यात्रा का तोहफा

Share Product प्रकाशित - 10 Aug 2022 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

रक्षाबंधन पर सरकार ने महिलाओं को दिया फ्री बस यात्रा का तोहफा

ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को मिलेगा लाभ

रक्षाबंधन पर सरकार ने महिलाओं को रोडवेज बस में फ्री यात्रा करने का तोहफा दिया है। यह खबर उन ग्रामीण व शहरी महिलाओं के लिए बेहद खास हैं जो रक्षाबंधन पर अपने भाई को राखी बांधने के लिए दूरस्थ स्थान पर जाती हैं। ऐसे में सरकार की ओर से फ्री बस यात्रा की सुविधा का उपहार महिलाओं को दिया जा रहा है जो इस त्योहार को और खास बना देता है।

Buy Used Tractor

जानकारी के अनुसार रक्षाबंधन के त्योहार पर यूपी, दिल्ली, मध्यप्रदेश, राजस्थान आदि राज्य सरकारों ने अपने राज्य की महिलाओं को फ्री में रोडवेज सफर करने छूट दी है। रक्षाबंधन के दिन महिलाएं अपने राज्य परिवहन निगम की बसों में फ्री यात्रा का लुफ्त उठा सकेंगी। यह सुविधा शहरी व ग्रामीण महिलाओं पर समान रूप से लागू होगी। इस दौरान महिलाओं को रक्षाबंधन पर 24 घंटे फ्री यात्रा की छूट होगी। 

रक्षाबंधन पर फ्री यात्रा से पहले जानें, यात्रा के ये नियम

यहां ये बताना जरूरी है कि अगर रक्षाबंधन के दिन महिलाएं प्राईवेट बस में यात्रा कर रही है तो उन्हें बस संचालक को किराया देना होगा। आज हम ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में राजस्थान, यूपी, मध्यप्रदेश और हरियाणा में महिलाओं को फ्री यात्रा सुविधा की जानकारी दे रहे हैं और साथ ही ये भी बताएंगे कि फ्री यात्रा के नियम क्या है। ताकि आपको फ्री यात्रा सुविधा का लाभ लेने में कोई परेशानी नहीं हो। 

राजस्थान में रक्षाबंधन पर फ्री में सफर कर सकेंगी महिलाएं

राजस्थान की गहलोत सरकार ने रक्षाबंधन के दिन 11 अगस्त को राजस्थान रोडवेज बसों में महिलाओं को फ्री यात्रा का तोहफा दिया है। ये सुविधा राजस्थान रोडवेज की सभी श्रेणी की बसों में राजस्थान राज्य की सीमा तक ही लागू रहेगी यानि राजस्थान के किसी भी जिले मेें आने-जाने के लिए महिलाओं को इस दिन कोई किराया नहीं देना होगा। रोडवेज में रक्षाबंधन पर फ्री यात्रा की जो सुविधा दी जा रही है इसके व्यय का पुनर्भरण राज्य सरकार की ओर से किया जाएगा। बता दें कि महिलाओं से तात्पर्य महिलाओं और बालिकाओं दोनों से हैं। इस दिन ये ग्रामीण और शहरी महिलाएं राजस्थान रोडवेज की बसों में फ्री यात्रा कर सकेंगी। 

यूपी में महिला के साथ 15 साल तक के बच्चे का नहीं लगेगा किराया

यूपी में रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। इसके तहत महिलाओं को फ्री यात्रा सुविधा तो रहेगी ही साथ ही उसके साथ यात्रा करने वाले 15 वर्ष तक के बच्चे का भी टिकट नहीं लिया जाएगा। रोडवेज बसों में 10 अगस्त को दोपहर 12 बजे से 11 अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाओं को यह सुविधा मिलेगी। बता दें कि यात्रा महिलाओं को बच्चे का आधार कार्ड दिखाना होगा तब ही किराया फ्री होगा। इसलिए महिलाएं यात्रा के समय आधार कार्ड अवश्य अपने साथ रखें। 

मध्यप्रदेश में इन जगहों पर होगा फ्री रोडवेज बसों का संचालन

मध्यप्रदेश में महिलाओं के लिए रक्षाबंधन पर फ्री रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा। राज्य की महिलाएं एमपी की राजधानी भोपाल में चलने वाली बीसीएलएल की रेड बसों में रक्षाबंधन के दिन फ्री सफर कर सकती है। ये सभी बसें भोपाल रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन, लालघाटी, नर्मदापुरम रोड, मंडीदीप, कोलार, नादरा बस स्टैंड, जहांगीराबाद, न्यू मार्केट, एमपी नगर में चलती है।

हरियाणा में रक्षाबंधन पर फ्री यात्रा के लिए ये रहेगी व्यवस्था

हरियाणा सरकार की ओर से पिछले साल ही तरह ही बार भी महिलाओं को रक्षाबंधन पर हरियाणा परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा प्रदान की है। मुफ्त यात्रा की सुविधा 10 अगस्त, 2022 को दोपहर 12 बजे से शुरू होकर 11 अगस्त, 2022 रक्षाबंधन के दिन मध्य रात्रि 12 बजे तक रहेगी। 

रोडवेज बस में रक्षाबंधन पर फ्री यात्रा करने के संबंध में ध्यान रखने वाली आवश्यक बातें/नियम

  • फ्री यात्रा के लिए महिलाओं को अपना आधार कार्ड साथ लेकर जाना होगा। 
  • यूपी में महिलाएं अपना और 15 साल तक के बच्चे का आधार साथ रखना होगा।
  • फ्री यात्रा की सुविधा 10 अगस्त दोपहर 12 बजे से 11 अगस्त 2022 रात 11 बजे तक रहेगी। इसके बाद नियमानुसार किराया देना होगा। 
  • ये सुविधा रोडवेज बसों में ही रहेगी। अन्य प्राईवेट बस में फ्री यात्रा का नियम लागू नहीं होगा। प्राईवेट बस में महिलाओं को बस संचालक को किराया देना होगा। 
  • बस में सफर करते समय मास्क का प्रयोग करना जरूरी है।


ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों सोनालिका ट्रैक्टरवीएसटी ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back