ई-श्रम कार्ड पर मिलेंगे 1000 रुपए, जानें, पूरी जानकारी

Share Product प्रकाशित - 15 Jul 2022 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

ई-श्रम कार्ड पर मिलेंगे 1000 रुपए, जानें, पूरी जानकारी

ऐसे चेक करें लाभार्थी सूची में अपना नाम

कोरोना संक्रमण काल में मजदूरों और कामगारों की सहायता के लिए ई-श्रम कार्ड योजना चलाई गई थी। इस योजना के जरिये देश में कामगारों और मजदूरों की सहायता के तौर पर बतौर आर्थिक राशि उनके खातों में दी गई थी। इसी क्रम में उत्तरप्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने असंगठित क्षेत्र में काम करने वालों की चार माह तक 500-500 रुपए उनके खातों में ट्रांसफर करने की घोषणा की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने दो किस्तों की राशि 1000 रुपए ई-श्रम धारकों के खातों में ट्रांसफर की थी।

Buy Used Tractor

मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर बताया जा रहा है कि अब ई-श्रम धारकों के खातों में राज्य सरकार की ओर से दूसरी और तीसरी किस्त की राशि भेजी जा रही है और कई किसानों के खातों में यह राशि पहुंच गई है और अन्य किसानों के खाते में भी राशि भेजने का काम किया जा रहा है। लेकिन अभी भी कुछ किसानों के खाते में यह राशि अभी तक नहीं आई है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ऐसे लोगों की पहचान करना जरूरी समझा जा रहा है जो अपात्र हैं। क्योंकि कार्डधारकों में ऐसे लाखों लोग हैं जो अपात्र हैं और उनके खाते में पैसा नहीं पहुंच रहा है। ऐसे में इनका सत्यापन करने के बाद ही आगे इन्हें योजना का लाभ दिया जाएगा।

सबसे अधिक उत्तरप्रदेश के श्रमिकों को मिला योजना का लाभ

श्रम विभाग की ओर से असंगठित क्षेत्र से जुड़े श्रमिक और कामगारों के लिए ई-श्रम कार्ड योजना चलाई जा रही है। जिसका सबसे अधिक लाभ उत्तरप्रदेश के श्रमिकों को मिला है। बता दें कि ई-श्रम कार्ड योजना के तहत यूपी में करीब 6 करोड़ से अधिक लोगों ने अपना पंजीकरण कराया है। इस योजना के तहत यूपी सरकार की ओर से ऐसे कामगारों के खाते में 1000 रुपए डाले गए थे। लेकिन कई श्रमिकों के खाते में यह राशि नहीं पहुंची है। लेकिन अभी भी कई ई-श्रम कार्ड धारकों का सत्यापन नहीं हुआ है। अब वेरिफिकेशन होते ही शेष पात्र मजदूरों के खाते में पैसा  ट्रांसफर कर दिया जाएगा। 

ई-श्रम कार्ड धारकों के खाते में पैसा भेजने की प्रक्रिया शुरू

उत्तरप्रदेश की योगी सरकार ई-श्रम कार्ड के जरिये ऐसे श्रमिक और कामगारों की सहायता करने जा रही है जो आर्थिक रूप से कमजोर है। इनके खाते में पैसे भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हालांकि श्रम विभाग की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि जनवरी माह 2022 में राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 50 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में 1000-1000 रुपए ट्रांसफर किए थे। लेकिन अभी भी लाखों ऐसे श्रमिक है जिनका श्रम कार्ड बन चुका है लेकिन अब तक उनके खाते में अभी तक यह पैसा नहीं पहुंचा है। 

कैसे देखें ई-श्रम कार्ड योजना की लाभार्थी सूची में अपना नाम

  • सबसे पहले आपको अपने राज्य की श्रम कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • अब आपको श्रमिक के विकल्प पर क्लिक करना होगा।इस पेज में आपको श्रमिकों की सूची (जनपदवार/ब्लॉकवार) पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक पेज खुल जाएगा जिसमें पूछी गई जानकारी भरनी होगी, जैसे- जनपद, शहरी क्षेत्र से होंगे तो नगर निकाय, ग्रामीण से होंगे तो विकास खंडका चयन करना होगा।
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा। ऐसा करने पर आपके सामने लाभार्थी सूची खुल जाएगी।
  • अब आप इस लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं। यदि आपका नाम सूची में होगा तो आपको ई-श्रम योजना का लाभ दिया जाएगा।

कैसे करें ई-श्रमिक कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन

असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को ई-श्रम कार्ड जरूर बनवाना चाहिए। क्योंकि इससे उन्हेें कई योजनाओं का लाभ मिलता है। यदि आप भी असंगठित क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो आप अपना ई-श्रम कार्ड बनवाकर योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। इस श्रम कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया इस प्रकार से है-

  • इस योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले आपको ई- श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://www.eshram.gov.in/ पर जाना होगा।
  • यहां होमपेज पर, ई-श्रम पर पंजीकरण पर लिंक पर क्लिंक करना होगा।
  • https://register.eshram.gov.in/#/user/self पर क्लिक करना होगा।
  • स्व-पंजीकरण पर, उपयोगकर्ता को अपना आधार लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
  • कैप्चा दर्ज करें और चुनें कि वे कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के सदस्य हैं या नहीं।
  • कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) विकल्प पर क्लिक करें और ओटीपी भेजें।
  • उसके बाद पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए बैंक खाता विवरण आदि दर्ज करें और आगे की प्रक्रिया का पालन करें।
  • उसके बाद आपको आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे और अंत में सबमिट बटन पर क्लिक करके अपना फॉर्म ऑनलाइन जमा करना होगा।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों प्रीत ट्रैक्टरइंडो फार्म ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back