प्रकाशित - 15 Mar 2023
आज के आधुनिक युग में किसान खेती-किसानी में नई विकसित तकनीकों व मशीनरी का प्रयोग करने लगे हैं। कृषि के काम करने के लिए बाजार में अनेक प्रकार की आधुनिक मशीनें उपलब्ध है, जिनसे खेती का काम बहुत ही कम समय और मेहनत में पूरा किया जा सकता है। इसी कड़ी में आज हम ऐसी ही आधुनिक कृषि मशीन कंबाइन हार्वेस्टर की बात करेंगे। कंबाइन हार्वेस्टर की सहायता से गेहूं, सरसों, धान, सोयाबीन आदि फसलों की कटाई का काम आसानी से किया जा सकता है। इस मशीन की सहायता से फसलों की कटाई व दाना निकालने का काम कम समय व कम श्रम में किया जा सकता है। साथ ही इस मशीन के अंदर उपज को स्टोर करने के लिए स्टोरेज क्षमता भी होती है जो टंकी के भर जाने पर चालक को अपडेट देने का काम भी करती है, जिससे कि टंकी को खाली करके दुबारा से फसलों की कटाई का काम शुरू किया जा सके। इस तरह ये मशीन फसल कटाई, कुटाई यानी दौनी और दानों को अलग करने का काम बड़ी आसानी से कम समय में पूरा करने में सक्षम है। कंबाइन हार्वेस्टर मशीन किसानों के लिए काफी उपयोगी और फायदेमंद मशीन है। किसान भाइयों आज ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट के माध्यम से आपके साथ कंबाइन हार्वेस्टर से जुड़ी सभी जानकारी साझा करेंगे।
बाजार में दो प्रकार के हार्वेस्टर प्रचलन में हैं। एक स्वचालित कंबाइन हार्वेस्टर और ट्रैक्टर से चलने वाला कंबाइन हार्वेस्टर। स्वचालित कंबाइन हार्वेस्टर अपने आप चलाता है और इसमें ट्रैक्टर की आवश्यकता नहीं पड़ती है। इसके अंदर कटर मशीन फीट रहती है जिसकी सहायता से ये काम करता है। वहीं ट्रैक्टर से चलने वाले हार्वेस्टर को ट्रैक्टर के साथ जोडक़र चलाया जाता है। बता दें कि इस प्रकार के हार्वेस्टर को कंबाइन हार्वेस्टर इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इस हार्वेस्टर से फसल कटाई, थ्रेसिंग और विनोइंग का काम एक साथ किया जाता है। इन तीन शब्दों को जोड़कर ही इसका नाम कंबाइन हार्वेस्टर बना है।
कंबाइन हार्वेस्टर किसानों के लिए एक बहुउपयोगी मशीन है। कंबाइन हार्वेस्टर सहायता से गेहूं, धान, चना, सरसों, सोयाबीन, सूरजमुखी व मूंग की कटाई, कुटाई (दौनी) व दानों की सफाई का काम आसानी से एक साथ किया जा सकता है। इस मशीन का उपयोग करने से एक ओर कम श्रम लागत घटती है वहीं इसके साथ ही समय की भी बचत होती है।
भारत में कई कंपनियों के हार्वेस्टर आते हैं, इनकी कीमत भी कंपनी के अनुसार अलग-अलग होती है। आज हम आपको भारत की टॉप 7 कंबाइन हार्वेस्टर के बारे में बात करेंगे जो किसान के बीच काफी लोकप्रिय हैं। ये टॉप 7 कंबाइन हार्वेस्टर इस प्रकार से हैं
दशमेश हार्वेस्टर एक भारतीय कंपनी है जो पंजाब के मालेरकोटला में स्थित है। दशमेश 1970 से भारत में कृषि क्षेत्र में कटाई से संबंधित उपकरण बना रही है। दशमेश नवीनतम तकनीक और बाजार की मांग के अनुसार कृषि उत्पादों का निर्माण कर रहा है। दशमेश हार्वेस्टर भारत में बहुत लोकप्रिय है और दुनिया भर में शानदार गुणवत्ता वाले कृषि उपकरणों के लिए काफी पसंद किया जाता है। दशमेश 50 एचपी पॉवर से लेकर 110 एचपी पॉवर तक के 10 से अधिक कंबाइन हार्वेस्टर प्रदान करता है। इसमें दशमेश 912 मॉडल बहुफसली कंबाइन हार्वेस्टर है जिससे कई फसलों की कटाई आसानी से की जा सकती है। दशमेश सेल्फ कंबाइन हार्वेस्टर 9100 भी आता है। ये भी मल्टीक्रॉप कंबाइन हार्वेस्टर है। इसके अलावा दशमेश कंबाइन का 9100 एक एसी केबिन वाला हार्वेस्टर भी है जो काफी सुविधाजनक तरीके से काम करता है। इसके अलावा इस दशमेश कंपनी का मिनी कंबाइन हार्वेस्टर 3100 मॉडल छोटे किसानों के लिए काफी उपयुक्त है।
केएस ग्रुप कंबाइन हार्वेस्टर किसानों के बीच सबसे पसंदीदा ब्रांडों में से एक में आता है। केएस ग्रुप 11 प्रकार के कंबाइन हार्वेस्टर प्रदान करता है। भारत में केएस ग्रुप की कीमत ही बहुत सस्ती है। केएस ग्रुप कंबाइन हार्वेस्टर के फीचर्स भारतीय खेतों के लिए सबसे उपयुक्त हैं। इनमें से केएस ग्रुप का ग्रीन गोल्ड कंबाइन हार्वेस्टर गेहूं और धान की कटाई के लिए सबसे अच्छा है। इस कंबाइन हार्वेस्टर की सहायता से एक एकड़ में गेहूं की कटाई 2.5 घंटे और धान की कटाई 1.5 घंटे में की जा सकती है। साथ ही इस कंपनी का मक्का कटाई के लिए स्पेशल हार्वेस्टर केएस 9300 कंबाइन हार्वेस्टर आता है। इस कंबाइन हार्वेस्टर से मक्का की फसल की कटाई बेहतर तरीके से की जा सकती है।
जॉन डियर कंपनी अपने गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के लिए किसानों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। जॉन डियर कंपनी कई प्रकार के कंबाइन हार्वेस्टर का निर्माण करती है। जॉन डियर कंपनी का डब्ल्यू-70 ग्रेन कंबाइन हार्वेस्टर काफी लोकप्रिय है। इस कंबाइन में कटर बार की चौड़ाई 14 फीट की है। साथ ही इसमें टर्बो चेंज इंजन दिया गया है। इसमें खेत में सफलतापूर्वक काम करने के लिए 4 सिलेंडर के साथ आता हैं। इस कंबाइन हार्वेस्टर से धान, गेहूं, सोयाबीन, क्लस्टर बीन, मटर, काला चना, सूरजमुखी, धनिया, सरसों की फसल की कटाई और सफाई का काम बड़ी आसानी से किया जा सकता है।
प्रीत कंबाइन हार्वेस्टर कंपनी भारत में सबसे प्रतिष्ठित कंबाइन हार्वेस्टर ब्रांडों में से एक है। कंपनी ने कंबाइन हार्वेस्टर का निर्माण वर्ष 1980 में शुरू किया था। कटाई के लिए प्रीत 70 एचपी से 110 एचपी में 7 सर्वश्रेष्ठ मॉडल प्रदान करता है। इन मॉडलों को विभिन्न प्रकार की विशेष सुविधाओं के साथ लैस किया गया है जो खेत पर सबसे अच्छा प्रदर्शन, उत्पादकता और सेवा क्षमता प्रदान करने के लिए जाने जाते हैं। प्रीत कंबाइन हार्वेस्टर प्राइस रेंज सस्ती और किसानों के बजट के अनुकूल है। प्रीत कंबाइन हार्वेस्टर कंपनी का मॉडल 987 मल्टीक्रॉप हार्वेस्टर की श्रेणी में आता है। इस प्रीत कंबाइन हार्वेस्टर में सिलेंडरों की संख्या 6 है और कटर बार की चौड़ाई 14 फीट है। प्रीत कंपनी का ये मॉडल एसी केबिन के साथ आता है। इस प्रीत कंबाइन हार्वेस्टर का मॉडल का नाम प्रीत- 987-डीलक्स एसी केबिन है। इसके अलावा प्रीत कंबाइन हार्वेस्टर कंपनी के मॉडल प्रीत-949 टीएएफ, प्रीत-849, प्रीत-7049, प्रीत-749, प्रीत-649 टीएमसी आते हैं, ये भी काफी दमदार हैं।
शक्तिमान कंपनी को किसान स्वर्गीय श्री लधुभाई एस गोहिल द्वारा 1997 में राजकोट, गुजरात में A.G एग्रो इंडस्ट्रीज के रूप में स्थापित किया था, कंपनी का उद्देश्य भारतीय कृषि का तकनीकी करण करना है। शक्तिमान कंपनी के दो कंबाइन हार्वेस्टर भारत में काफी लोकप्रिय है। इनमें से एक गन्ना की फसल कटाई के लिए आता है जिसका नाम शक्तिमान शुगरकेन कंबाइन हार्वेस्टर है। इस कंबाइन की थ्रेसिंग रोटर स्पीड 578 आरपीएम है। वहीं दूसरा कंबाइन हार्वेस्टर धान की फसल की कटाई के लिए उपयोग होता है। इसका नाम शक्तिमान पेडी मास्टर 3776 है। इस कंबाइन मशीन की ईंधन टैंक क्षमता 110 लीटर की है।
करतार कंबाइन हार्वेस्टर कंपनी की शुरुआत 1975 में हुई थी, उस समय से करतार कंपनी ने हार्वेस्टर कंपनी को विकसित किया था। करतार कंपनी के भारत में 7 प्रकार के कंबाइन हार्वेस्टर प्रचलन में हैं। इसमें करतार 4000 मल्टीक्रॉप कंबाइन हार्वेस्टर अधिक लोकप्रिय है। यह कंबाइन मशीन एसी केबिन के साथ आता है। इस कंबाइन मशीन के कटर बार की चौड़ाई 14 फीट की है। इसके अलावा करतार 3500, 3500जी, 3500 डब्ल्यू आदि भी बेहतरीन कंबाइन हार्वेस्टर हैं। इस कंपनी का मक्का फसल के लिए अलग से कंबाइन हार्वेस्टर आता है जिसे करतार 4000 मेज के नाम से जाना जाता है।
महिंद्रा कंबाइन हार्वेस्टर भारतीय किसानों के बीच एक लोकप्रिय ब्रांड है। महिंद्रा 4 प्रकार के कंबाइन हार्वेस्टर प्रदान करता है और यह भारत में बहुत लोकप्रिय और सबसे अधिक बिकने वाला कंबाइन हार्वेस्टर ब्रांड है। महिंद्रा का नया मॉडल सभी भारतीय क्षेत्रों के लिए एकदम सही है। महिंद्रा का सबसे लोकप्रिय कंबाइन एमएसआई 457 3ए है। इसके कटरबार की चौड़ाई 11.81 फीट है। यह एक बहुफसली कंबाइन हार्वेस्टर है। साथ ही इसका मॉडल महिंद्रा हार्वेस्ट मास्टर एच 12 4डब्ल्यूडी आता है। इसमें कटर बार की चौडाई 12 फीट आती है। इसके अलावा महिंद्रा हार्वेस्ट मास्टर एच 12 2डब्ल्यूडी और महिंद्रा गहिर 800 आता है ये भी मल्टीक्रॉप हार्वेस्टर की श्रेणी का कंबाइन हार्वेस्टर है।
यदि आप भी अपने बजट के अनुसार कंबाइन हार्वेस्टर मशीन की खरीदारी करने की सोच रहे हो तो ट्रैक्टर जंक्शन आपकी सहायता करेगा। बता दें कि ट्रैक्टर जंक्शन पर ट्रैक्टर सहित सभी प्रकार के कृषि उपकरणों की खरीदारी करने के लिए ट्रैक्टर जंक्शन सबसे सुरक्षित और विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है। यहां आपको सभी लोकप्रिय कंपनी के कंबाइन हार्वेस्टर उचित कीमत पर मिल जाएंगे। आप ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से अपनी जरूरत के अनुसार किफायती कीमत पर कंबाइन हार्वेस्टर की खरीदारी कर सकते हैं।
ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों जॉन डियर ट्रैक्टर, न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।