प्रकाशित - 16 Jun 2025
ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा
Top 5 Rotavators: खेती की आधुनिक तकनीकों में रोटावेटर (Rotavator) एक महत्वपूर्ण कृषि यंत्र बन चुका है, जो खेत की जुताई और मिट्टी को भुरभुरा करने का काम करता है। मानसून के पहले खेत की गहरी जुताई और मिट्टी को उपजाऊ बनाने के लिए किसान काफी संख्या में रोटावेटर खरीदते हैं। यह कृषि यंत्र खेत की मिट्टी को भुरभुरा करने, खरपतवारों को नष्ट करने और फसल की बुवाई से पहले खेत को समतल करने के लिए बेहद उपयोगी है। इसे ट्रैक्टर के साथ जोड़कर चलाया जाता है।
रोटावेटर से खेती में समय, मेहनत और डीजल की बचत होती है, साथ ही उत्पादन क्षमता भी बढ़ती है। आज के समय में भारत में विभिन्न ब्रांड्स के कई प्रकार के रोटावेटर उपलब्ध हैं जो अलग-अलग मिट्टी, फसल और ट्रैक्टर की शक्ति के अनुसार काम करते हैं। यदि आप भी इस मानसून से पहले खेत की तैयारी में लगे हैं, तो एक अच्छा रोटावेटर आपके लिए जरूरी इन्वेस्टमेंट साबित हो सकता है।
आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से आपको ऐसे टॉप 5 रोटावेटर (Top 5 Rotavators) के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो भारतीय किसानों के बीच काफी लोकप्रिय हैं, तो आइए जानते हैं, इनके बारे में।
शक्तिमान रेगुलर लाइट रोटावेटर की इम्प्लीमेंट पावर 25-65 HP तक है। यह हल्की और गीली मिट्टी के लिए खास डिजाइन किया गया। यह रोटावेटर CNC, लेजर और रोबोट वेल्डिंग टेक्नोलॉजी से बनाया गया है। इसमें पाउडर कोटेड फिनिश है, जो मशीन को लंबे समय तक नया बनाए रखता है। इसमें आपको 36 से 60 ब्लेड का ऑप्शन मिलता है। यह सिंगल या मल्टी स्पीड गियर बॉक्स के ऑप्शन के साथ आता है। यह रोटावेटर विशेष रूप से धान की खेती, डेल्टा बेल्ट, हल्की और मध्यम मिट्टी के लिए बेहद उपयुक्त है। शक्तिमान रेगुलर लाइट रोटावेटर की कीमत 97,281 से 1.12 लाख* रुपए तक है।
सोनालीका मल्टी स्पीड सीरीज रोटावेटर की इम्प्लीमेंट पावर 25-70 HP तक है। यह रोटावेटर 3.5 से लेकर 7 फीट तक की चौड़ाई में मिलता है। यह गियर ड्राइव साइड ट्रांसमिशन से लैस है। यह रोटवेटर हल्की से भारी मिट्टी के लिए उपयोगी है। यह 540 और 1000 आरपीएम ब्लेड ऑप्शन में मिलता है। इस रोटावेटर को छोटे से लेकर बड़े ट्रैक्टर के साथ चलाया जा सकता है। इसे चलाने के लिए किसान 25 से 70 एचपी तक के ट्रैक्टर का इस्तेमाल कर सकते हैं। सोनालीका मल्टी स्पीड सीरीज रोटावेटर की कीमत 87,000 से 1.35 लाख* रुपए तक है।
न्यू हॉलैंड RE 185 (6 फीट) रोटावेटर की इम्प्लीमेंट पावर 45-50 HP है। यह 4-स्पीड हैवी ड्यूटी गियर बॉक्स के साथ आता है। इसकी डुओ-इऑन वॉटरप्रूफ सील, जो मशीन की उम्र बढ़ाती है। इसमें 54 ब्लेड है, इसका वजन 408 किलोग्राम और इसकी वर्किंग विड्थ 1850 मिमी है। इस रोटावेटर को बेहतर पुडलिंग और डीजल की बचत के लिए डिजाइन किया गया। यह उन किसानों के लिए उपयुक्त है जो किसान लंबे समय तक टिकाऊ और सभी प्रकार की मिट्टी में काम करने वाला रोटावेटर चाहते हैं। न्यू हॉलैंड RE 185 (6 फीट) रोटावेटर की कीमत 1.22 लाख से 1.46 लाख* लाख रुपए तक है।
महिंद्रा ZLX जायरोवेटर 145 की इम्प्लीमेंट पावर 35-60 HP एचपी है। यह रोटावेटर मल्टी स्पीड ड्राइव और डुओ कोन मैकेनिकल वाटर टाइट सील से लैस है। यह गीली और सूखी दोनों प्रकार की खेती के लिए उपयुक्त है। यह रोटावेटर हेलिकॉइडल एंटी-वियर ब्लेड्स (C, L, J टाइप) के साथ आता है। इसे गहरी और मजबूत जुताई के लिए डिजाइन किया गया। यह रोटावेटर उन किसानों के लिए बेहतरीन है जो मल्टी क्रॉपिंग और अलग-अलग मिट्टी में खेती करते हैं। महिंद्रा ZLX जायरोवेटर 145 की कीमत 89,000 से 1.07 लाख* रुपए तक है।
जॉन डियर ग्रीन सिस्टम रोटरी टिलर रोटावेटर की इम्प्लीमेंट पावर 38-63 HP तक है। यह रोटावेटर हल्की और भारी मिट्टी दोनों के लिए उपयुक्त है। इसमें सिंगल और मल्टी स्पीड गियरबॉक्स ऑप्शन मिलता हैं। इसे वर्किंग डेप्थ 200 मिमी तक एडजस्ट किया जा सकता है। यह रोटावेटर में 30 से 54 ब्लेड ऑप्शन में आता है। यह रोटावेटर मजबूत साइड ड्राइव (गियर या चेन) और सीएनसी तकनीक से निर्मित है। यह रोटावेटर मध्यम से भारी मिट्टी के लिए उपयुक्त है। इस रोटावेटर को 38 से 63 एचपी के ट्रैक्टर के साथ आसानी से चलाया जा सकता है। जॉन डियर ग्रीन सिस्टम रोटरी टिलर की कीमत 1.35 लाख से 1.62 लाख* रुपए है।
यदि आप खेत की जुताई के काम के लिए उपरोक्त रोटावेटर या ट्रैक्टर की खरीद करना चाहते हैं तो ट्रैक्टर जंक्शन भारत का एक भरोसेमंद संस्थान है, जहां से आप किफायती कीमत पर रोटावेटर व ट्रैक्टर की खरीद कर सकते हैं। आप घर बैठे भी ऑनलाइन हमसे जुड़कर अपने पसंद के इंप्लीमेंट्स व ट्रैक्टर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा यदि आप गुड कंडीशन में सेकेंड हैंड या पुराने ट्रैक्टर भी खरीदना चाहते हैं तो वह भी हम आपको किफायती कीमत पर उपलब्ध कराते हैं। आप महिंद्रा, सोनालीका, स्वराज, मैसी फर्ग्यूसन, जॉन डियर, न्यू हॉलैंड, फार्मट्रैक आदि ब्रांड्स के सेकेंड हैंड (पुराने ट्रैक्टर) भी यहां से खरीद सकते हैं। खास बात यह है कि सेकेंड हैंड ट्रैक्टर पर ट्रैक्टर जंक्शन आपको सरल भुगतान और फाइनेंस की सुविधा देता है जिससे आप ट्रैक्टर की कीमत का भुगतान आसान किश्तों पर कर सकते हैं। इस समय फाइल चार्ज पर किसानों को 10,000 रुपए तक छूट दी जा रही है। सेकेंड हैंड ट्रैक्टर खरीदने के लिए लोन (LOAN) व ईएमआई (EMI) की जानकारी के लिए आप ट्रैक्टर जंक्शन की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं और ऐप को भी डाउनलोड कर सकते हैं।
ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।