प्रकाशित - 29 Mar 2025
ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा
Top 5 Tractor Combine Harvester Machine : रबी फसलों की कटाई का समय शुरू हो चुका है, जो 15 मई तक लगातार जारी रहेगा। जहां फसल पहले बोई गई थीं, वहां कटाई की जा रही है, जहां फसलें देर से बोई गई थीं वहां कटाई का काम शुरू होगा। ऐसे में किसानों को फसल की कटाई के लिए कटाई मशीन की आवश्यकता होगी। ऐसे में कंबाइन हार्वेस्टर आपकी फसल कटाई के काम को बहुत कम समय और मेहनत में पूरा कर सकता है। कंबाइन हार्वेस्टर से फसल की कटाई के साथ ही गहाई और सफाई काम भी किया जा सकता है। इसकी उपयोगिता को देखते हुए इसकी बाजार मांग भी तेजी से बढ़ रही है। सरकार भी आधुनिक मशीनों के इस्तेमाल पर जोर दे रही है। इसे प्रोत्साहित करने के लिए सरकार की ओर से फसल कटाई की मशीनों पर किसानों को सब्सिडी (Subsidy) का लाभ भी प्रदान किया जाता है ताकि खेती में अधिक से अधिक कृषि यंत्रों व मशीनों के उपयोग को बढ़ावा मिल सके।
ट्रैक्टर कंबाइन हार्वेस्टर (Tractor Combine Harvester) को ट्रैक्टर से जोड़कर चलाया जाता है। इस मशीन की सहायता से कई प्रकार की फसलों की कटाई आसानी से की जा सकती है। बड़े पैमान पर गेहूं, धान जौ, मक्का जैसी फसलों की कटाई के लिए किसान इस मशीन का उपयोग करते हैं। इस मशीन के इस्तेमाल से समय व लागत दोनों की बचत की जा सकती है। यह मशीन तीन तरह से काम करती है। पहला फसल को जड़ से काटना, दूसरा अनाज काे भूसे से अलग करना और तीसरा अनाज को साफ करना और इसे भंडारित करने के लिए तैयार करना। ऐसे में किसान एक ही मशीन से तीन काम एक साथ करके कटाई लागत और समय की बचत कर सकते हैं।
वैसे तो बाजार में कई कंपनियों के कंबाइन हार्वेस्टर (Combine Harvester) आते हैं। लेकिन जिन ट्रैक्टर कंबाइन हार्वेस्टर की मांग बाजार में सबसे अधिक है और जो भारतीय किसानों के बीच भी लोकप्रिय हैं। उनमें से टॉप 5 कंबाइन हार्वेस्टर इस प्रकार से हैं :
महिंद्रा अर्जुन 605 हार्वेस्टर में कटर बार की चौड़ाई 11.81 फीट है। यह हार्वेस्टर 57 एचपी रेंज में 4 सिलेंडर के साथ आता है। इसमें वाटर कूल्ड टाइप का इंजन दिया गया है। इसमें 3532 सीसी का इंजन आता है। इसमें ब्लेड की संख्या 16 है। इसके कटर बार की चौड़ाई 11.81 फीट है। इसकी इंजन एचपी 42.5 kW(57 HP) और पीटीओ एचपी 37.5 kW(50.3 HP) है। महिंद्रा अर्जुन 605 हार्वेस्टर से किसान गेहूं, धान, सोया, चना और सरसों की फसल की कटाई आसानी से कर सकते हैं। महिंद्रा अर्जुन 605 हार्वेस्टर की कीमत 16 लाख* रुपए है।
दशमेश 912 हार्वेस्टर, मिनी हार्वेस्टर की रेंज में आता है। यह हार्वेस्टर 55–75 एचपी पावर के साथ आता है। इसकी कटर बार की चौड़ाई 12 फीट है। इसमें 3/4 सिलेंडर होते हैं। इस कंबाइन हार्वेस्टर में हैवी ड्यूटी और माइल्ड स्टील हब है। इसमें राइट हैंड साइड पर सभी ऑपरेटिंग लीवर हैं। लंबे जीवन के लिए इसमें स्प्लिट टाइप गरारी आती है। बियरिंग के जीवन को बढ़ाने के लिए इसमें ग्राउंडेड शाफ्ट हैं। यह वजन में हल्का है। इस हार्वेस्टर में गीली जमीन के लिए चैन टाइप उपयुक्त ड्राइव है। इसमें विशेष स्टील से बना अनब्रेकेवल वार्म है। इसी के साथ इसमें ग्राइड ड्रम और थ्रेसर में फोल्डिंग सिस्टम आता है जो काम को आसान बनाता है। दशमेश 912 हार्वेस्टर कीमत 8.40 लाख* रुपए है।
केएस एग्रोटेक केएस 513 टीडी (2WD) 55 एचपी रेंज में आता है। इसमें कटर बार की चौड़ाई 11.54 फीट है। इसमें आसान रखरखाव के लिए फोल्डिंग लिफ्ट बॉक्स है। इसमें लेफ्ट हैंडेड लीवर संचालित करने में आसान है। इसके विशेष रूप से डिजाइन कटरबार से गिरी हुई फसल भी काट सकते हैं। इस कंबाइन हार्वेस्टर से गेहूं, सोयाबीन, धान, सूरजमुखी व दलहन फसलों की कटाई आसान से की जा सकती है। भारत में केएस एग्रोटेक केएस 513 टीडी (2WD) कीमत 12.90 लाख* रुपए है।
जगतजीत ट्रैक्टर माउंटेड कंबाइ्रन हार्वेस्टर 45 एचपी रेंज में आता है। इसमें स्टॉ वॉकर की संख्या 4 है। इसका चैचिस साइज 46 इंच है। इसका वजन करीब 5400 किलोग्राम है। इस हार्वेस्टर से गेहूं व गन्ना की कटाई की जा सकती है। जगतजीत ट्रैक्टर माउंटेड कंबाइ्रन हार्वेस्टर की कीमत 14 लाख* रुपए है।
महिंद्रा हार्वेस्टमास्टर H12 4WD हार्वेस्टर 57–65 एचपी रेंज में आता है। इसके कटर बार की चौड़ाई 12 फीट है। इसमें ब्लेड की संख्या 49 है। इसकी कार्य की चौड़ाई 3690 एमएम है। इसकी कटिंग हाइट 30–1000 तक है। इसमें नाइफ स्ट्रॉक 80 एमएम है। यह हार्वेस्टर गेहूं, धान, सोयाबीन व दलहन फसलों की कटाई के लिए उपयोगी है। महिंद्रा हार्वेस्टमास्टर H12 4WD की सटीक कीमत व अधिक जानकारी के लिए ट्रैक्टर जंक्शन पर विजिट कर सकते हैं।
ट्रैक्टर चालित कंबाइन हार्वेस्टर के लिए 45 एचपी या उससे ऊपर का ट्रैक्टर अच्छा रहता है। क्योंकि यह ट्रैक्टर कंबाइन मशीन को आसानी से संभाल सकता है। वहीं इससे कम एचपी का ट्रैक्टर उसे आगे बढ़ाने में या उसे खींचने में कम कारगर रहता है। ऐसे में कंबाइन हार्वेस्टर को चलाने के लिए 45 एचपी से ऊपर का ही ट्रैक्टर इस्तेमाल करना चाहिए।
यदि आप किसान है और कंबाइन हार्वेस्टर या ट्रैक्टर की खरीद करना चाहते हैं तो ट्रैक्टर जंक्शन एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहां आप बड़ी आसानी से ट्रैक्टर और कंबाइन हार्वेस्टर की खरीद आसानी से कर सकते हैं। इसके अलावा आप यहां से सैकेंड हैंड ट्रैक्टर भी खरीद सकते हैं। आप घर बैठे हमसे ऑनलाइन जुड़कर प्रसिद्ध ब्रांड के गुड कंडीशन में सेकेंड हैंड ट्रैक्टर के बारे में सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इतना ही नहीं यदि आप गुड कंडीशन में सेकेंड या पुराने ट्रैक्टर भी खरीदना चाहते हैं तो वह भी हम आपको किफायती कीमत पर उपलब्ध कराते हैं। आप महिंद्रा, सोनालीका, स्वराज, मैसी फर्ग्यूसन, जॉन डियर, न्यू हॉलैंड, फार्मट्रैक आदि ब्रांड्स के सेकेंड हैंड (पुराने ट्रैक्टर) भी यहां से खरीद सकते हैं। खास बात यह है कि सेकेंड हैंड ट्रैक्टर पर ट्रैक्टर जंक्शन आपको सरल भुगतान और फाइनेंस की सुविधा देता है जिससे आप ट्रैक्टर की कीमत का भुगतान आसान किश्तों पर कर सकते हैं। सेकेंड हैंड ट्रैक्टर खरीदने के लिए लोन (LOAN) व ईएमआई (EMI) की जानकारी के लिए आप ट्रैक्टर जंक्शन की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं और ऐप को भी डाउनलोड कर सकते हैं।
ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।