प्रकाशित - 16 Feb 2025
ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा
कृषि दर्शन एक्सपो 2025 : हिसार, हरियाणा में आयोजित कृषि दर्शन एक्सपो 2025 के दिन कुबोटा एग्रीकल्चर मशीनरी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (केएआई) ने कुबोटा कंबाइन हार्वेस्टर प्रो 588i-G पेश किया है। यह लॉन्च भारतीय कृषि के लिए एक कुशल हार्वेस्टर मशीन है। किसान कुबोटा प्रो588i-G हार्वेस्टर का उपयोग बड़े पैमाने पर फसलों की कटाई कर सकते हैं। यह किसानों के लिए अत्यधिक श्रम की बचत और ज्यादा फायदेमंद कंबाइन हार्वेस्टर सबित होने वाला है, जिसका रख-रखाव बड़ा ही आसान है। कुबोटा कंबाइन हार्वेस्टर प्रो 588i-G मशीन खेत में बेहतर सेवा देने के लिए अत्यधिक एडवांस्ड फीचर्स से लैस है, जो उत्पादकता बढ़ाने के लिए बेहतर ऑपरेशनल परफॉरमेंस सुनिश्चित करता है। कृषि दर्शन प्रदर्शनी 2025 में इस प्रो 588i-G हार्वेस्टर का लॉन्च, कृषि क्षेत्र की उभरती जरूरतों को पूरा करने वाली नई प्रौद्योगिकियों को पेश करने की कुबोटा की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।
प्रो 588i-G कुबोटा डीजल इंजन से लैस है, जिसकी अधिकतम उच्च आउटपुट 66.9 एचपी है और यह इंजन उच्च दहन दक्षता के साथ -साथ उत्कृष्ट स्थायित्व के माध्यम से शानदार फ्यूल एफिशिएंसी प्रदान करता है। इस कंबाइन हार्वेस्टर में 50 लीटर फ्यूल कैपेसिटी है, जिससे बार-बार ईंधन भरे बिना लंबे समय तक कार्य करना सुनिश्चित होता है।
कुबोटा प्रो 588i-G कंबाइन हार्वेस्टर में बॉटम थ्रेशिंग, सिंगल ड्रम, एक्सियल फ्लो सिस्टम का उपयोग किया गया है जो सुनिश्चित करता है कि अनाज को डंठलों से उच्च सटीकता के साथ अलग किया जाता है। थ्रेसिंग यूनिट 424 एमएम चौड़ा और 900 एमएम लंबा बड़ा व्यास वाला थ्रेसिंग सिलेंडर है, जिसके कारण थ्रेसिंग हानि को कम करना और बिना कटाई की गई फसलों को नुकसान से बचाना संभव है। स्विवेल का साइज 725 एमएम चौड़ा और 1550 एमएम लंबा है, ये विस्तृत आयाम अनाज को बेहतर तरीके से अलग करने में मदद करता है।
प्रो 588i-G हार्वेस्टर में 1000 लीटर की बड़ी क्षमता वाला अनाज टैंक है, जो बार-बार उतारने की आवश्यकता को कम कर सकता है और व्यस्त कटाई अवधि के दौरान समय बच सकता है। कटिंग की चौड़ाई 1450 मिमी की है, जो कम समय में ज़्यादा क्षेत्र को कवर करना सुनिश्चित करती है। यह सुविधा किसानों की कटाई के काम की दक्षता को काफी हद तक बढ़ा देती है। कुबोटा प्रो 588i-G कंबाइन हार्वेस्टर को कटाई कार्यों अधिक कुशलता और कम समय लेने के लिए डिजाइन किया गया है। प्रो 588i-G डिजाइन उत्पादकता बढ़ाने के साथ-साथ मैन्युअल श्रम को कम करने में मदद करता है। एडजस्टेबल स्पीड, एडवांस्ड थ्रेसिंग तकनीक और बड़ी क्षमता वाली अनाज टंकी जैसे खास फीचर्स के साथ, यह किसानों को कम प्रयास में बेहतर ऑपरेशनल परफॉरमेंस देने में सहायता करता है।
कुबोटा कंबाइन हार्वेटर प्रो 588i-G की लंबाई 4240 मिमी, चौड़ाई 1900 मिमी और ऊंचाई 2800 मिमी है। इसका कुल वजन 2691 किलोग्राम है। हाई एचपी इंजन, हल्की बॉडी और 19.5 kPa के औसत जमीनी दबाव के साथ, हार्वेस्टर गीला या असमान धान के खेतों पर भी स्थिर रूप से चलता है। हेड-फीडिंग टाइप का कंबाइन हार्वेस्टर प्रो 588i-G प्रभावी रूप से केवल चावल की बाली की कटाई करता है और भूसे को नहीं काटता है। बिना क्षतिग्रस्त मूल्यवान लंबे भूसे का उपयोग पशुओं के चारे के रूप में किया जा सकता है।
कुबोटा प्रो 588i-G में साइड शिफ्ट हाइड्रोस्टेटिक ट्रांसमिशन (HST) सिस्टम है। यह सिस्टम ऑपरेटरों को हार्वेस्टर की दिशा और गति को आसानी से नियंत्रित करने में मदद करता है। ऑपरेटर केवल दाहिने हाथ के लीवर के साथ, हार्वेस्टर को दाएं और बाएं घुमा मुडा सकता है और कटिंग यूनिट को ऊपर और नीचे कर सकता है, जिससे समग्र दक्षता में सुधार होता है।
हार्वेस्टर विभिन्न कटाई स्थितियों के अनुरूप लो, मीडियम और हाई स्पीड ऑप्शन प्रदान करता है। ऑपरेशन के लिए ऑपरेटर कम गति 0 से 1.10 मीटर/सेकेंड, मध्यम गति: 0 से 1.50 मीटर/सेकेंड और उच्च गति 0 से 2.0 मीटर/सेकेंड समायोजित कर सकता है। यह स्पीड ऑप्शन ऑपरेटर को खेत की स्थिति और कार्यभार के आधार पर हार्वेस्टर की गति को एडजस्ट करने में मदद करते है। ऑपरेटर केबिन का डिजाइन पूरे कटिंग सेक्शन का स्पष्ट दृश्य प्रदान करता है और सभी आवश्यक ऑपरेटिंग लीवर आसानी से पहुंच में होते हैं। ऑपरेटर को सूर्य की किरणों से बचाने एडजस्टेबल कैनोपी है, जिसे ऑपरेटर की आवश्यकता के अनुसार समायोजित किया जा सकता है।
ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।