IOTECH | Tractorjunction

कम समय में ज्यादा मक्का दाना निकालने वाली मशीन हुई तैयार

Share Product Published - 01 Dec 2021 by Tractor Junction

कम समय में ज्यादा मक्का दाना निकालने वाली मशीन हुई तैयार

जानें, मक्का दाना निकालने वाली मशीन की विशेषताएं

कृषि वैज्ञानिकों की ओर से खेती और बागवानी के काम को आसान बनाने के लिए नित नए प्रयोग किए जा रहे हैं और नई-नई मशीनों का आविष्कार किया जा रहा है। इसी कड़ी में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने एक ऐसी मशीन का आविष्कार किया है जो एक घंटे में 60 किलो मक्का के दाने निकल सकती है। इतना ही नहीं विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा बनाई गई इस मकई का दाना निकालने वाली पेडल ऑपरेटेड मेज शेलर को भारत सरकार के पेटेंट कार्यालय की ओर से डिजाइन पेटेंट मिला है। मशीन का अविष्कार महाविद्यालय के प्रसंस्करण एवं खाद्य अभियांत्रिकी विभाग के डॉ. विजय कुमार सिंह व सेवानिवृत्त डॉ. मुकेश गर्ग की अगुवाई में किया गया। इस मशीन के लिए वर्ष 2019 में डिजाइन के लिए आवेदन किया था। 

Buy New Implements

मक्का का दाना निकलने वाली मशीन के लाभ

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा मक्का बीज निकालने के लिए तैयार की गई इस आधुनिक मशीन की प्रमुख विशेषताएं और लाभ इस प्रकार से हैं-

  • मक्का के दाने निकालने वाली इस मशीन को चलाने के लिए केवल एक व्यक्ति की ही जरूरत होती है। इससे श्रम लागत में कमी आएगी।
  • इस मशीन का वजन 50 किलोग्राम है। इसमें पहिये लगे हुए हैं। इससे इस मशीन को इसको एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाना आसान है। यानि इसके परिवहन की भी समस्या नहीं होती है। 
  • इस मशीन की सहायता से किसान कम लागत में निकाल सकेंगे। इसका प्रयोग कम जोत वाले व छोटे किसानों के लिए बहुत ही फायदेमंद होगा। 
  • इस मशीन से मक्का का बीज तैयार करने में मदद मिलेगी क्योंकि इसके द्वारा निकाले गए दाने मात्र एक प्रतिशत तक ही टूटते हैं।
  • इस मशीन की प्रति घंटा की कार्यक्षमता 55 से 60 किलोग्राम तक मक्का का दाना निकलने की है। यदि यही कार्य कोई व्यक्ति करें इसके लिए कम से कम पांच  लोगों की आवश्यकता होगी। यानि इस मशीन से कम श्रम में काम पूरा होगा।
  • दाना टूटने की गुजांइश कम होने से दाने की क्वालिटी अच्छी मिलेगी। जिससे बेचने में आसानी होगी। 
  • इस मशीन को संचालित करना भी आसान है। इसका प्रयोग कोई भी किसान आसानी से कर सकता है। 
  • इस मशीन को चलाने के लिए बिजली की जरूरत नहीं पड़ती है। इससे बिजली का खर्च बचेगा।

ऑफ सीजन में भी मक्का बेचकर मुनाफा कमा सकते हैं किसान

प्रसंस्करण एवं खाद्य अभियांत्रिकी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. रवि गुप्ता ने मीडिया को बताया कि मक्का तैयार होने व छिलका उतारने के बाद अगर समय पर इसका बीज नहीं निकाला जाए तो फसल में फफूंद व अन्य बीमारियों की समस्या आ सकती है। जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है इसलिए इस मशीन की मदद से समय पर मक्का निकाला जा सकता है और उसके भंडारण में भी परेशानी नहीं होती है। इसके अलावा ऑफ सीजन में भी किसान मक्का के मूल्य संवर्धित उत्पाद बनाकर और उन्हें बेचकर मुनाफा कमा सकते हैं। 

इस किसान ने भी बनाई थी मक्का के दाने अलग करने वाली मशीन

इससे पहले हिमाचल प्रदेश में बिलासपुर जिले के उपमंडल स्वारघाट के तहत कुटैहला पंचायत के गांव धारभरथा के सातवीं कक्षा पास किसान गुरदेव सिंह ने भी मक्का के दाने अलग करने वाली कुछ ऐसी ही मशीन बनाई थी, जो चंद मिनट में मक्के के दाने अलग कर सकता है। यह मशीन चंद मिनटों में क्विंटलों के हिसाब से मक्का के दाने निकाल सकती है। इस मशीन की खासियत यह है कि इसमें एक से दो टोकरी मक्की आ जाती है, जिसे यह मशीन कुछ ही मिनट में मक्की के दाने अलग कर देती है। 

बाजार में प्रचलित प्रतिष्ठित कंपनियों के मेज थ्रेसर

बाजार में कई कंपनियों के मक्का के दाने अलग करने वाले थ्रेसर मिलते हैं। हम आपको कुछ प्रतिष्ठित कंपनियों के मक्का दाना अलग करने वाले थ्रेसर के बारें में बता रहे हैं जिनकी सहायता से कम समय और श्रम में मक्का के दानों को अलग-अलग किया जा सकता है। इनकी कार्यक्षमता साधारण मशीनों की तुलना में काफी अधिक है।

1. लैंडफोर्स मेज थ्रेशर

लैंडफोर्स कंपनी का मेज थ्रेसर मक्का के दानों को कम समय और श्रम में अलग-अलग कर सकता है। यह पोस्ट हार्वेस्ट की श्रेणी में आता है। यह मेज थ्रेसर 35 एचपी और इससे ऊपर हार्स पावर शक्ति में आता है। इसमें 7.5 एचपी की मोटर होती है। यह एक घंटे में 1500-1800 किलो प्रति घंटे की दर से दानों को अलग-अलग कर सकती है। 

Buy Used Harvester

2. दशमेश का मेज थ्रेशर 

दशमेश के मेज थ्रेसर की मांग भी बाजार में बहुत है। किसानों के बीच दशमेश कंपनी का थ्रेसर काफी पसंद किया जाता है। इसकी अच्छी गुणवत्ता और टिकाऊपन ही इसे खास बनाते हैं। दशमेश का यह मॉडल दशमेश-423 है। यह मेज थ्रेसर 35 एचपी की क्षमता का आता है। इसकी कार्यक्षमता 4 से 6 हजार किलो प्रति घंटे हैं। 

3. केएस ग्रुप मल्टीक्रॉप थ्रेसर

केएस ग्रुप का मल्टीक्रॉप थ्रेसर खास तौर पर मूंगफल और मक्का के दानों को अलग-अलग करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह मल्टीक्रॉप थ्रेसर 25 एचपी या इससे ऊपर की हार्सपावर क्षमता में आता है। इस मशीन की दाना अलग करने की कार्यक्षमता 2 हजार किलो प्रति घंटा है। 

मेज थ्रेसर की खरीद के लिए कहां करें संपर्क

ट्रैक्टर जंक्शन किसानों के लिए एक भरोसेमंद ऑनलाइन प्लेटफार्म हैं, जहां किसानों की सुविधा के अनुसार ट्रैक्टर व कृषि उपकरण के खरीदने व बेचने की सुविधा उपलब्ध है। ट्रैक्टर जंक्शन पर आप कई कंपनियों की मेज थ्रेसर मशीनों के बारें जानकारी ले सकते हैं। किसान भाई यहां लॉगिन करके ऑनलाइन इसे प्राप्त कर सकते हैं।

अगर आप अपनी कृषि भूमि, अन्य संपत्ति, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, दुधारू मवेशी व पशुधन बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।

Quick Links

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back