डिस्क हैरो : 40 प्रतिशत मजदूरी बचाए, पैदावार को ज्यादा बढ़ाए

Share Product Published - 25 Jan 2021 by Tractor Junction

डिस्क हैरो : 40 प्रतिशत मजदूरी बचाए, पैदावार को ज्यादा बढ़ाए

जानें, खेती में कैसे काम आता है डिस्क हैरो, क्या हैं फायदें

डिस्क हैरो किसानों के लिए एक बहुत उपयोगी कृषि उपकरण है। इस मशीन से मिट्टी को तोड़ा जाता है और खेत को समतल बनाया जाता है। इस मशीन का उपयोग खेत में खरपतवार को नष्ट करने में किया जाता है। आपको बता दें कि इस मशीन को बुआई से पहले खेत में चलाने से खरपतवार के छोटे-छोटे टुकड़े हो जाते हैं और वो मिट्टी में दब जाते हैं। खूंटियों के मिट्टी में दब जाने से खेत समतल हो जाता है, इससे पैदावार अच्छी मिलती है और फसल में तेजी से वृद्धि होती है।

 

सबसे पहले सरकार की सभी योजनाओ की जानकारी के लिए डाउनलोड करे, ट्रेक्टर जंक्शन मोबाइल ऍप - http://bit.ly/TJN50K1

 

जानें, खेती में कैसे उपयोगी है डिस्क हैरो

खेत की प्रथम जुताई के बाद डिस्क हैरो का उपयोग खेत में मौजूद मिट्टी के बड़े-बड़े टुकड़ों को तोडऩे, खरपतवार को नष्ट करने, मिट्टी को भुरभुरा बनाने, खेतों में खाद मिलाने, फसल के बीज को ढकने और मिट्टी को समतल बनाने में किया जाता है। डिस्क हैरो को ट्रैक्टर और बैल से खींचा जाता है। इन दिनों अधिकांश किसान ट्रैक्टर चलित डिस्क हैरो का उपयोग करते हैं। इसमें धातु के दांत लगे हुए हैं जो करीब 5 से 7 सेंटी मीटर लंबे होते हैं। इस मशीन के कई मॉडल बाजार में उपलब्ध है जिनमें डिस्क हैरो, स्प्रिंग हैरो, रोलर हैरो, चैन हैरो आदि प्रमुख है। यह कृषि उपकरण उच्च कार्बन इस्पात से बना होता है। इस यंत्र का ढांचा बहुत मजबूत होता है। यह विशेष रूप से बगीचों की जुताई के लिए बहुत उपयोगी है।

 

 

डिस्क हैरो के प्रकार

खेती के लिए डिस्क हैरो के दो प्रकार बाजार में उपलब्ध है।

  • ट्रैक्टर चलित डिस्क हैरो : ट्रैक्टर चालित डिस्क हैरो (6x6,7x7, 8x8 और 12x12 डिस्क संख्या) में आते हैं ये ट्रैक्टर से चलाए जाते हैं। ट्रैक्टर चलित डिस्क हैरो पशु चलित डिस्क हैरो की तुलना में अधिक बड़े होते हैं।

 

  • बैल चलित डिस्क हैरो : बैल चलित डिस्क हैरो में इस्पात के छोटे-छोटे 4-6 तवे लगे होते हैं। जिससे खेतों की जुताई होती है। इस प्रकार के डिस्क हैरो का प्रयोग अब बहुत कम हो गया है।

जानें, डिस्क हैरो/ ट्रैक्टर हैरो कैसे करता है काम

ट्रैक्टर चलित डिस्क हैरो मिट्टी एवं खरपतवारों को काटकर ऊपर उठाता है, और पलट देता है। डिस्क हैरो उच्च कार्बन इस्पात से बनी होती है और इनकी धार 5-7 सेमी तक होती है। इनके किनारे तेज होते हैं जो कि मिट्टी को काटते हैं। डिस्क साफ्ट एक लाइन से लगे होते हैं और डिस्क के बीच में स्पूल लगा होता है जो डिस्क से डिस्क की दूरी बनाये रखता है। तवेदार समूह चलने की दिशा से एक कोण पर सेट किए जाते हैं। यदि यह कोण बढ़ाया जाए तो मिट्टी को काटने की चौड़ाई बढ़ जाती है। यह यंत्र इस बात पर निर्भर करता है कि तवेदार समूह आपस में किस प्रकार जुड़े हुए हैं।

 

डिस्क हैरो से लाभ / डिस्क हैरो का उपयोग

  • इस यंत्र का उपयोग करने से पैसे, समय और श्रम की बचत होती है। इस यंत्र के उपयोग से 40 प्रतिशत मजदूर की बचत, 54 प्रतिशत संचालन खर्च में बचत तथा उपज में 2-3 प्रतिशत की वृद्धि होती है।
  • यह यंत्र भूमि प्रबंधन और कार्य को आसान बनाती है।

 

भारत में डिस्क हैरो की कीमत / डिस्क हैरो प्राइस इन इंडिया

बैल चलित डिस्क हैरो की कीमत करीब 5 से 8 हज़ार रुपए होती हैं। वहीं ट्रैक्टर चलित डिस्क हैरो की कीमत 25 से करीब एक लाख रुपए के बीच होती है। बाजार में कई कंपनियों के डिस्क हैरो उपलब्ध है। जिनकी कीमत मॉडल के अनुसार अलग-अलग है। भारत में सोनालिका, लैंडफोर्स, यूनिवर्सल व खेदूत जैसी कंपनियों के डिस्क हैरो की बहुत मांग है।

 

डिस्क हैरो पर सब्सिडी

कृषि में यंत्रों को बढ़ावा देने के लिए कई राज्यों की सरकारें कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत डिस्क हैरो पर 25 से लेकर 50 प्रतिशत तक की छूट देती हैं।

 

ऑनलाइन डिस्क हैरो कैसे खरीदें

सोनालिका, यूनिवर्सल, लैंडफोर्स, खेदूत, एग्रीस्टार, शक्तिमान, फील्डकिंग, महिंद्रा, सॉइल मास्टर सहित अन्य कंपनियों के डिस्क हैरो की ऑनलाइन खरीदारी के लिए ट्रैक्टर जंक्शन पर विजिट करें।

 

 

अगर आप अपनी कृषि भूमि, अन्य संपत्ति, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, दुधारू मवेशी व पशुधन बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।

Quick Links

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back