प्रकाशित - 05 Jul 2025
ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा
गन्ने की खेती बहुत ही मेहनत का काम है और इसके लिए भारी कृषि यंत्रों की आवश्यकता होती है। इसकी खेती के तहत भूमि की गहराई तक जुताई, कतारों में बुवाई, सिंचाई प्रबंधन और फसल कटाई जैसे भारी कामों के लिए दमदार और भारी कृषि यंत्रों का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में किसानों को इसकी खेती के लिए पावरफुल ट्रैक्टर सहित कई बड़े इंप्लीमेंट्स की जरूरत पड़ती है, इनमें गन्ना प्लांटर, रोटावेटर, सब–सायलर और गन्ना हार्वेस्टर जैसे कृषि यंत्र प्रमुख रूप से शामिल हैं। यह कृषि यंत्र गन्ने की खेती को आसान बनने के साथ ही उत्पादन बढ़ाने में भी अपनी खास भूमिका निभाते हैं। ट्रैक्टर सहित इन कृषि यंत्रों के इस्तेमाल से गन्ने की खेती में समय व श्रम की बचत के साथ फसल की क्वालिटी में भी सुधार होता है।
आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से आपको गन्ने की खेती में काम आने वाले ट्रैक्टर व इंप्लीमेंट्स (कृषि यंत्र) की जानकारी दे रहे हैं, तो आइए जानते हैं, इसके बारे में।
गन्ना की खेती में 50 HP से ऊपर का ट्रैक्टर अच्छा माना जाता है, क्योंकि खेत की मिट्टी में गहराई तक काम करने और भारी इम्प्लीमेंट चलाने की आवश्यकता होती है। भारत में गन्ने की खेती में अधिक इस्तेमाल किए जाने वाले ट्रैक्टर इस प्रकार से हैं:
महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 डीआई (Mahindra Arjun Novo 605 DI) गन्ना खेतों में मध्यम से भारी कार्यों के लिए उपयुक्त है। इसका 57 HP का पावरफुल इंजन गहरी जुताई और कल्टीवेशन जैसे कामों में प्रभावी प्रदर्शन करता है। इसमें उन्नत हाइड्रोलिक और मल्टी-स्पीड PTO सिस्टम दिया गया है, जो विभिन्न कृषि यंत्रों के साथ आसानी से काम कर सकता है। लंबे समय तक चलने वाले कामों के लिए इसकी इंजन कैपेसिटी और कम फ्यूल खपत इसे किफायती बनाती है।
जॉन डियर 5310 (John Deere 5310) 55 HP ट्रैक्टर है। यह एक टिकाऊ और विश्वसनीय ट्रैक्टर है जो गन्ने के खेतों में जुताई, हल जोतना और कल्टीवेशन जैसे कार्यों के लिए उपयुक्त है। इसमें बेहतर हाइड्रोलिक सिस्टम और हाई PTO पावर होती है जो रोटावेटर, ट्रॉली और मल्टी क्रॉप इम्प्लीमेंट्स को अच्छी तरह से सपोर्ट करती है। इसकी आरामदायक सीट और आसान गियर शिफ्ट इसे लंबे समय तक उपयोग के लिए उपयुक्त बनाते हैं।
स्वराज 885 एफई (Swaraj 855 FE) 55-55 एचपी रेंज का ट्रैक्टर है। यह एक भरोसेमंद और बहुउद्देश्यीय ट्रैक्टर है, जिसे विशेष रूप से मध्यम वर्ग के किसानों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसका इंजन गन्ने की गहरी जुताई, ढुलाई और हल चलाने जैसे कार्यों के लिए सक्षम है। इसमें एडवांस्ड हाइड्रोलिक लिफ्ट सिस्टम है जो हैवी इम्प्लीमेंट्स को भी आसानी से उठा सकता है। इसके पार्ट्स सस्ते और मेंटेनेंस भी आसान है, जिससे यह बजट-फ्रेंडली ऑप्शन बनता है।
न्यू हॉलैंड 5630 टीएक्स (New Holland 5630 TX Plus) ट्रैक्टर 75 HP ट्रैक्टर हाई एचपी कैटेगिरी में आता है जो बड़े खेतों व कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग के लिए आडियल है। इसमें मजबूत PTO पावर, सुपर स्टियरिंग और एडवांस्ड ट्रांसमिशन सिस्टम है जो गन्ना रोपाई और कटाई के लिए बेहतरीन कंट्रोल देता है। इसका केबिन आधुनिक फीचर्स से लैस है, जिससे लंबे समय तक आराम से काम किया जा सकता है। यह ट्रैक्टर उन किसानों के लिए फरफेक्ट है जो कमर्शियल स्तर पर गन्ना की खेती कर रहे हैं।
पावर ट्रैक यूरो 60 (Powertrac Euro 60) ट्रैक्टर जो 60 HP रेंज में एक पावरफुल ट्रैक्टर है जो गन्ने की खेती के लिए आवश्यक पावर और परफार्मंस देता है। इसका हाई टॉर्क इंजन गहरी जुताई और मल्टीपल इम्प्लीमेंट्स चलाने के लिए उपयुक्त है। इसका सिंपल डिजाइन और टिकाऊ बॉडी इसे ग्रामीण इलाकों में बहुत लोकप्रिय बनाती है। यदि आप बजट में रहकर दमदार ट्रैक्टर चाहते हैं, तो यह एक शानदार विकल्प है।
महिंद्रा नोवो 755 डीआई (Mahindra Novo 755 DI) एक 74 HP ट्रैक्टर है। यह ट्रैक्टर गन्ने की बड़े स्तर पर खेती करने वाले किसानों के लिए एक दमदार ऑप्शन है। इसका हाई टॉर्क इंजन ट्रॉली खींचने, सब-सॉयलर और भारी रोटावेटर चलाने जैसे काम आसानी से कर सकता है। इसमें हाई लिफ्टिंग कैपेसिटी 2600 किलोग्राम, 15 फॉरवर्ड + 15 रिवर्स गियरबॉक्स और उन्नत ड्राइविंग सुविधा मिलती है। लंबे समय तक बिना थके खेती करने वालों के लिए यह ट्रैक्टर बेहतरीन है।
जॉन डियर 5405 (John Deere 5405) 63 HP ट्रैक्टर है जो अधिक पावर और परफॉर्मेंस की आवश्यकता वाले किसानों के लिए आइडियल ऑप्शन है। इसका 63 HP का इंजन गन्ना ट्रॉली ढोने, सब-सॉयलर और मल्टी-पर्पज इम्प्लीमेंट्स के साथ अत्यधिक कार्यक्षमता प्रदान करता है। इसकी हाइड्रोलिक लिफ्ट कैपेसिटी अधिक होती है, जिससे यह बड़े इंप्लीमेंट्स को आसानी से संभाल सकता है। इसका मेंटेनेंस आसान है और इसे लंबी उम्र वाला ट्रैक्टर माना जाता है।
यंत्र का नाम | उपयोग |
रोटावेटर (Rotavator) | खेत की जुताई और मिट्टी को भुरभुरी करने के लिए |
सब-सायलर (Subsoiler) | गहराई तक मिट्टी तोड़ने के लिए, जड़ों के विकास में मदद |
गन्ना प्लांटर (Sugarcane Planter) | गन्ने की कतारों में रोपाई के लिए |
फर्टिलाइजर ड्रील (Fertilizer Drill) | खाद डालने के लिए सटीक यंत्र |
गन्ना कटाई मशीन (Harvester) | बड़े स्तर पर कटाई के लिए (विशेषकर मिलों या कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग में) |
ट्रैश शेडर (Trash Shredder) | गन्ने के अवशेषों को काटने और मिट्टी में मिलाने के लिए |
ड्रिंप सिंचाई उपकरण (Drip Irrigation Tools) | पानी की बचत और पोषण के लिए सटीक सिंचाई प्रणाली |
किसान गन्ना खेती के कृषि यंत्र चुनते समय रखें इन बातों का ध्यान
यदि आप उपरोक्त ब्रांड का नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो ट्रैक्टर जंक्शन एक भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म है। वहीं आपका बजट कम है तो आप हमारे यहां से गुड कंडीशन में सेकेंड हैंड ट्रैक्टर की खरीद भी कर सकते हैं। हमारे यहां आपको महिंद्रा,स्वराज, सोनालीका, मैसी फर्ग्यूसन, आयशर, जॉन डियर, सॉलिस, फार्मट्रैक, पावर ट्रैक, कुबोटा, न्यू हॉलैंड जैसे प्रमुख ब्रांड्स के नए जैसे सेकेंड हैंड ट्रैक्टर मिलते हैं, वो भी किफायती कीमत पर। इसके साथ सेकेंड हैड ट्रैक्टर पर आपको 85% तक लोन, ईएमआई और 10,000 रुपए तक की फाइल चार्ज छूट जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। ध्यान रहे यह सुविधा सीमित समय के लिए हैं, इसलिए जल्द करें और ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से अपनी पसंद का सेकेंड हैंड ट्रैक्टर बुक कराएं, ट्रैक्टर खरीदने के लिए लोन (LOAN) और ईएमआई (EMI) की जानकारी के लिए आप ट्रैक्टर जंक्शन की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं और ट्रैक्टर जंक्शन ऐप को भी डाउनलोड कर सकते हैं।
ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।