Published - 12 Aug 2021
by Tractor Junction
भारत में अभी भी अधिकांश किसान पारंपरिक यंत्रों से कृषि कार्य करते हैं जिससे फलस उत्पादन में श्रम और लागत बढ़ जाती है और परिणामस्वरूप मुनाफा कम होता है। इसके उलट आधुनिक कृषि यंत्रों का उपयोग कर फसल की लागत और श्रम को घटाकर अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है। आज बाजार में कई प्रकार के आधुनिक कृषि यंत्र उपलब्ध है। कई प्रगतिशील किसान इन आधुनिक कृषि यंत्रों का उपयोग करके अपनी आय में बढ़ोतरी कर रहे हैं। इन आधुनिक कृषि यंत्रों की श्रृंखला में आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम आपको खेती के काम आने वाले महत्वपूर्ण यंत्र रोटावेटर के बारें में जानकारी दे रहे हैं। आशा करते हैं कि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आएगी और आपकी खेतीबाड़ी के कार्य में मददगार साबित होगी।
सबसे पहले सरकार की सभी योजनाओ की जानकारी के लिए डाउनलोड करे, ट्रेक्टर जंक्शन मोबाइल ऍप - http://bit.ly/TJN50K1
यह जमीन की तैयारी कर बुवाई के लिये सीड बेड तैयार करने वाला यंत्र है। इस मशीन का संचालन ट्रैक्टर से जोड़ कर किया जाता है। रोटावेटर मक्का, गेहूं, गन्ना आदि के अवशेष को हटाने अथवा इसके मिश्रण करने के लिए उपयुक्त माना जाता है। रोटावेटर के उपयोग से मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार भी आता है इसके अलावा धन, लागत, समय और ऊर्जा आदि की भी बचत होती है। इसका मुख्य रूप से उपयोग खेतों में बीज की बुआई के समय किया जाता है।
भारतीय कृषि में रोटावेटर का महत्व काफी बढ़ जाता है। भारत को यदि भौगोलिक दृष्टि से देखें तो यहां सभी जगह एक सी भूमि नहीं है कहीं ऊंची तो कही नीची और कहीं उपड़-खाबड़। ऐसी भूमि में रोटावेटर आसानी से काम करता है। ये मिट्टी के ढेलों को तोडक़र भुरभुरा बनाने में मदद करता है। खेत की तैयारी में इसका प्रयोग काफी महत्वपूर्ण है।
बाजार में कई प्रसिद्ध कंपनियों के रोटावेटर उपलब्ध हैं। इनमें जो रोटावेटर अधिक प्रचलन में हैं और किसानों के द्वारा काफी पसंद किए जाते हैं वे इस प्रकार से हैं-
ये रोटावेटर्स प्रमुख रूप से सर्वश्रेष्ठ रोटावेटरों की प्रथम कतार में आते हैं। हालांकि अन्य कंपनियों के रोटवेटर भी बाजार में उपलब्ध है लेकिन बाजार में सबसे अधिक डिमांड इन पांच रोटावेटरों की है। इसके पीछे कारण ये हैं कि ये रोटावेटर किफायती कीमत के साथ अपने बेहतरीन डिजाइन और दमदार काम के लिए जाने जाते हैं। विश्वसनीयता की दृष्टि से देखें तो भी इन कंपनियों की विश्वसनीयता किसानों के बीच अधिक है और इसीलिए कृषि जगत में ये काफी लोकप्रिय ब्रांड माने जाते हैं।
रोटावेटर मशीन का प्रयोग खेत की मिट्टी को अच्छी तरह से तैयार करने के लिए जाता है। यह मशीन बुआई के लिए खेतों को कम समय में तैयार कर देती है। रोटावेटर की सहायता से खेतों में पिछली फसल के कटने के बाद बचे अवशेषों को जड़ से खोदकर कर अच्छी तरह से खेतों में मिला देती है। इतना ही नहीं यह मशीन खेतों में बीज की बुआई के बाद उर्वरकों और बीज को अच्छी तरह मिला देती है। रोटावेटर की सहायता से हम मिट्टी की 125 मिमी-1500 मिमी की गहराई तक जुताई कर सकते हैं।
खेत की तैयारी के लिए रोटवेटर एक महत्वपूर्ण कृषि यंत्र है। इसका उपयोग ट्रैक्टर के साथ जोडक़र किया जाता है। रोटवेटर का उपयोग किसी भी फसल के लिए विशेष रूप से उथल-पुथल के लिए किया जा सकता है जिनमें फसल गन्ना, कपास, केला और ज्वार आदि अन्य प्रकार की फसलें भी शामिल हैं। रोटावेटर मक्का, गेहूं, गन्ना आदि के अवशेष को हटाने अथवा इसके मिश्रण करने के लिए उपयुक्त माना जाता है। इसका मुख्य रूप से खेतों में उपयोग बीज की बुआई के समय किया जाता है। रोटावेटर के उपयोग से मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार भी आता है इसके अलावा धन, लागत, समय और ऊर्जा आदि की भी बचत होती है।
खेती में रोटावेटर के उपयोग से काफी लाभ होता है। इसके उपयोग से खेत कम समय में तैयार हो जाता है जिससे समय और श्रम की बचत होती है जो खेती की लागत को कम करने में मदद करता है। इसके उपयोग से होने वाले अन्य लाभ इस प्रकार से हैं-
अब बात करें रोटावेटर के कीमत की तो इसकी कीमत इसकी तकनीकी और इसकी आधुनिकता पर निर्भर करता है। वैसे भारतीय बाजारों में इसकी कीमत 50 हजार से शुरू हो जाती है और 2 लाख तक की कीमत के रोटावेटर होते हैं। हमने ऊपर जो सर्वश्रेष्ठ 5 रोटावेटर के नाम बताएं गए हैं। उनकी अनुमानित कीमत 1.15 लाख रुपए से लेकर 1.45 लाख रुपए के बीच है।
यदि कोई किसान नया कृषि यंत्र खरीदना चाहता है तो सबसे पहले यह सुनिश्चित कर लें कि उसको किस कंपनी का कृषि यंत्र खरीदना है। उसके बाद किसान उस कृषि यंत्र पर अनुदान की जानकारी के लिए अपने जिले या ब्लॉक स्तर के कृषि कार्यालय पर संपर्क करें। इसके अलावा किसान चाहे तो वह जिस कंपनी का यंत्र खरीद रहा है तो उस कंपनी के डीलर से संपर्क करके इसके विषय में जानकारी ले सकता है।
अगर आपको ट्रैक्टर रोटावेटर की खरीद के लिए बेहतर जानकारी हासिल करनी हो तो आप ट्रैक्टर जंक्शन की विजिट अवश्य करें। यहां आपको मिलेंगे सभी प्रकार के रोटावेटरों के एक से बढ़ कर एक मॉडल। इसके अलावा कृषि भूमि, दुधारू पशु भी बेचने हों तो उसकी फोटो ट्रैक्टर जंक्शन की साइट पर डाल सकते हैं।
अगर आप अपनी कृषि भूमि, अन्य संपत्ति, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, दुधारू मवेशी व पशुधन बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।