गेहूँ - खेती, फसल, किस्में, खबरें

गेहूं रबी की प्रमुख फसल है। भारत में मणिपुर, केरल व नागालैंड राज्यों को छोड़कर सभी राज्यों में गेहूं की खेती की जाती है। सबसे अधिक गेहूं उत्पादक राज्यों में उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और पंजाब शामिल हैं।

अधिक पढ़ें

इसके अलावा, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, बिहार, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में इसकी खेती बहुतायत में होती है। गेहूं में प्रोटीन, विटामिन और कार्बाेहाइड्रेट प्रचूर मात्रा में पाया जाता है जो शरीर को संतुलित भोजन प्रदान करता है। 

कम पढ़ें

गेहूँ img

गेहूँ के बारे में मुख्य जानकारी

पानी की मात्रा icon

पानी की मात्रा

मध्यम

उर्वरक icon

उर्वरक

20 किलोग्राम/एकड़ एनपीके, यूरिया 50 किलोग्राम/एकड़

तापमान icon

तापमान

20 से 30 °से.

पीएच मान icon

पीएच मान

5.5 पीएच से 7.0 पीएच

धूप की मात्रा icon

धूप की मात्रा

कम

श्रम की मात्रा icon

श्रम की मात्रा

मध्यम

कटाई icon

कटाई

मशीन और हाथ से

खेती icon

खेती

मशीन और हाथ से

गेहूँ फसल समाचार

कृषि समाचार

गेहूं खरीद नियमों में छूट, खराब फसल के बावजूद किसानों को मिलेगा समर्थन

कृषि समाचार

इस राज्य में फिर बदली गेहूं खरीदी की तारीख, तय समय से पहले शुरू होगी खरीद

कृषि समाचार

बढ़ते तापमान से गेहूं व जौ को नुकसान, फसल बचाने के लिए किसान करें यह काम

कृषि समाचार

किसानों को गेहूं की खरीद पर मिलेगा बढ़ा हुआ एमएसपी और बोनस का लाभ, यहां कराएं रजिस्ट्रेशन

कृषि समाचार

न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद के लिए इस तारीख से शुरू होंगे पंजीयन

कृषि समाचार

गेहूं की बुवाई के समय रखें इन 5 खास बातों का ध्यान, बेहतर होगी पैदावार

कृषि समाचार

गेहूं की यह किस्म देगी 65 क्विंटल की पैदावार, ऐसे करें बुवाई

कृषि समाचार

गेहूं के बीज की खेती : एमएसपी से 30 प्रतिशत ज्यादा कीमत पर खरीदेगी सरकार

कृषि समाचार

किसान कब करें गेहूं की बुवाई, किस किस्म की खेती से होगा अधिक लाभ

कृषि समाचार

गेहूं की इस किस्म से मिलेगी 78 क्विंटल प्रति हैक्टेयर पैदावार

कृषि समाचार

न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद : बिना स्लॉट बुकिंग के किसानों से नहीं होगी गेहूं की खरीद

कृषि समाचार

गेहूं की एमएसपी पर खरीद की अवधि बढ़ाई, किसानों को होगा लाभ

कृषि समाचार

गेहूं की कटाई करते समय रखें इन खास बातों का ध्यान, नहीं होगा नुकसान

कृषि समाचार

अचानक तापमान में बढ़ोतरी से गेहूं को हो सकता है नुकसान, अपनाएं ये 5 खास उपाय

कृषि समाचार

गेहूं में तना छेदक रोग के प्रकोप से फसल हो रही है खराब तो ऐसे करें रोकथाम

कृषि समाचार

गेहूं की इस किस्म की करें खेती, 8,000 रुपए प्रति क्विंटल मिलता है भाव

कृषि समाचार

गेहूं की इस नई किस्म से मिलेगी 81 क्विंटल की पैदावार

कृषि समाचार

वैज्ञानिकों ने जारी की गेहूं की नई किस्म, कमाई होगी 40 लाख रुपए सालाना

संबंधित किस्में

गेहूं - सी. 306 icon

गेहूं - सी. 306

गेहूं - सुजाता icon

गेहूं - सुजाता

कृषि की अन्य उप श्रेणी

गेहूं की खेती की जानकारी

आज किसानों द्वारा वैज्ञानिक विधियों के उपयोग से गेहूं की उपज में बढ़ोतरी हो रही है। भारत में इसकी फसल 13 प्रतिशत फसली क्षेत्र में उगाई जाती है। भारत में धान के बाद गेहूं, अनाज फसलों में सबसे महत्वपूर्ण फसल है। रूस, अमेरिका और चीन के बाद भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा गेहूं उत्पादक देश है। विश्व में उत्पादित होने वाले कुल गेहूं में भारत का योगदान 8.7 प्रतिशत है।  

गेहूं बुवाई का उचित समय

भारत में किसान गेहूं की अगेती और पिछेती 2 तरह की खेती करते हैं। इसके लिए कृषि विशेषज्ञों ने अलग–अलग समय का निर्धारित किया है। गेहूं की अगेती बुवाई और पिछेती बुवाई का उचित समय इस प्रकार है–

  • गेहूं की अगेती बुवाई का उचित समय : अक्टूबर के आखिरी हफ्ते से नवंबर के तीसरे हफ्ते तक।
  • गेहूं की पिछेती बुवाई का सही समय : नवंबर के आखिरी हफ्ते या दिसंबर के पहले हफ्ते तक।
  • असिंचित क्षेत्र के लिए गेहूं की बुवाई का समय : 15 अक्टूबर से 31 अक्टूबर है। इस अवधि में बुवाई की जा सकती है जब सितंबर माह में पर्याप्त बारिश हुई हो ताकि भूमि में नमी की मात्रा बनी रहे। 
  • सिंचित क्षेत्र के लिए गेहूं की बुवाई का समय : सिंचित क्षेत्रों के लिए सामयिक बुवाई का उत्तम समय नवंबर का प्रथम पखवाड़ा माना गया है। सिंचित एवं समय वाली गेहूं की किस्मों की बुवाई 15 से 25 नवंबर तक की जाती है। 
  • सिंचित और देरी से बुवाई के लिए समय : सिंचित क्षेत्र के लिए देरी से गेहूं की बुवाई के लिए दिसंबर का पखवाड़ा उत्तम माना गया है। 

गेहूं की अगेती बुवाई के लिए उन्नत किस्में 

भारतीय गेहूं और जौ अनसंधान संस्थान, करनाल ने भारत के उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों से गेहूं की तीन किस्में विकसित की है जिनमें करण वैदेही (DBW 370), करण वृंदा (DBW 371) तथा करण वरूणा (DBW 372) शामिल हैं। इन किस्मों को गेहूं की अगेती बुवाई के लिए जारी किया गया है। गेहूं की इन किस्मों को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान (कोटा और उदयपुर डिवीजन को छोड़कर) और पश्चिमी उत्तर प्रदेश (झांसी डिवीजन को छोड़कर) में बुवाई के लिए जारी किया गया है। इसके अलावा इस किस्म को जम्मू और कश्मीर (जम्मू और कठुआ जिले), हिमाचल प्रदेश (ऊना जिला और पौंटा घाटी) और उत्तराखंड  (ताई क्षेत्र) के लिए अधिसूचित किया गया है।

गेहूं की पिछेती बुवाई के लिए उन्नत किस्में

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् (आईसीएआर) के अनुसंधान संस्थान आईआईडब्ल्यूबीआर के अनुसार पंजाब, हरियाणा, राजस्थान तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गेहूं की पछेती बुवाई के लिए गेहूं की पीएबीडब्ल्यू 752, पीबीडल्ब्यू 771, डीबीडब्ल्यू 173, जेकेडब्ल्यू 261, एचडी 3059 और डब्ल्यूएच 1021 किस्में अच्छी मानी गई हैं।

इसी तरह पूर्वी यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड में गेहूं की डीबीडब्ल्यू 316, पीबीडब्ल्यू 833, डीबीडब्ल्यू 107, एचडी 3118 किस्म की बुवाई की जा सकती है। आईआईडब्ल्यूबीआर के मुताबिक गेहूं की किस्मों का चयन किसान को अपने क्षेत्र की जलवायु के अनुसार करना चाहिए। 

मध्यप्रदेश, गुजरात और राजस्थान के किसानों को एचडी 3407, एचआई 1634, सीजी 1029 और एमपी 3336 किस्म की बुवाई करनी चाहिए। हालांकि एचडी 3271, एचआई 1621 और डब्ल्यूआर 544 किस्मों की किसी भी राज्य में बुवाई की जा सकती है।

सभी परिस्थितियों के लिए उपयुक्त गेहूं की किस्में

गेहूं की कई किस्में ऐसी है जो सभी प्राकृतिक परिस्थितियों में बुवाई के लिए अनुकूल पाई गई है जिसमें वर्षा आधारित तथा अर्द्धसिंचित अवस्था के लिए सुजाता जे डब्ल्यू. 17, एच. डब्ल्यू 2004, एच.आई. 1500, जे. डब्ल्यू- 3020 तथा एच. आई 1531 आदि हैं।

पूर्ण सिंचित अवस्था के लिए गेहूं की जी. डब्ल्यू- 173, जी. डब्ल्यू. 1142, एम.पी.ओ. 1106 आदि हैं।

पिछेती बुवाई के लिए जी. डब्ल्यू 273, एच. आई. 1454, एच. आई. 1418, एच. डी. 2864, डे. डब्ल्यू. 3336 आदि हैं।

गेहूं की बुवाई का समय

  • असिंचित क्षेत्र के लिए–   बुवाई का उचित समय 15 अक्टूबर से 31 अक्टूबर है, लेकिन इस अवधि में बुवाई तभी की जा सकती है जब सितंबर महीने में पर्याप्त बारिश हुई हो। 
  • सिंचित क्षेत्र के लिए– गेहूं की समय से बुवाई के लिए नवंबर का प्रथम पखवाड़ा सबसे अच्छा रहता है। ऐसे में 15 से 25 नवंबर तक सिंचित एवं निर्धारित समय वाली किस्मों की बुवाई की जा सकती है। 
  • सिंचित क्षेत्र में देरी से बुवाई के लिए– सिंचित क्षेत्र में देरी से गेहूं की बुवाई के लिए दिसंबर का दूसरा पखवाड़ा अच्छा माना गया है। इसके तहत 15 से 20 दिसंबर तक गेहूं की पिछेती किस्मों की बुवाई की जा सकती है।  

गेहूं की खेती के लिए बीज की मात्रा

  • असिचिंत क्षेत्र के लिए गेहूं की बुवाई के लिए बीज की मात्रा– यदि बोए जाने वाले बीज के हजार दानों का वजन 38 ग्राम है तो 100 किलो प्रति हैक्टेयर बीज का उपयोग करना चाहिए। यदि 1000 दानों का वजन 38 ग्राम से अधिक है तो 2 किलो प्रति हैक्टेयर बीज के हिसाब से बीज की मात्रा बढ़ा देनी चाहिए। 
  • सिचिंत क्षेत्र के लिए बीज की मात्रा– सिचिंत क्षेत्र के लिए बीज की मात्र औसतन 100 किलोग्राम प्रति हैक्टेयर रखना चाहिए या बीज के आकार के हिसाब से उनकी मात्रा का निर्धारण करना चाहिए। 
  • सिचिंत क्षेत्र में देरी से बुवाई के लिए बीज की मात्रा– सिंचित क्षेत्र में देरी से बुवाई यानी पिछेती बुवाई के लिए औसतन 125 किलोग्राम बीज प्रति हैक्टेयर के हिसाब से लेना उपयुक्त रहता है। वैसे देरी से बुवाई के लिए हर किस्म में बीज मात्रा 25 प्रतिशत बढ़ा कर बुवाई की जानी चाहिए। 

गेहूं की बुवाई का तरीका

गेहूं की बुवाई करने से पहले खेत को सही से तैयार कर लेना चाहिए। इसके बाद फसल की अच्छी पैदावार के लिए बीज को 4 से 5 सेमी की गहराई पर बोना चाहिए और कतार से कतार की दूरी 20-22.5 सेमी रखनी चाहिए। वहीं पिछेती बुवाई के लिए कतार से कतार की दूरी 15-18 सेमी तक अंतर से रखना चाहिए। गेहूं की बुवाई के कई तरीके हैं जिसमें बिजाई वाली मशीन से बुवाई, छींटा देना विधि, जीरो टिलेज ड्रिल और रोटावेटर का उपयोग करके बिजाई करना आदि शामिल हैं। किसान अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी तरीके को अपना सकते हैं। बुवाई से पहले बीजों को टेबुकोनाजोल 2 प्रतिशत डी.एस. या थिरम 2 ग्राम/किलो बीज की दर से उपचारित करना चाहिए। 

गेहूं की खेती में खाद व उर्वरक प्रयोग

गेहूं की खेती में बुवाई से पहले खेत तैयार करते समय वर्मी कम्पोस्ट या हरी खाद का उपयोग करना चाहिए। इससे उपज अच्छी मिलती है। रासायनिक उर्वरक में यूरिया 110 किलोग्राम, डीएपी 55 किलोग्राम और पोटाश 20 किलोग्राम प्रति एकड़ की दर से प्रयोग किया जा सकता है। इस बात का विशेष ध्यान रखें की उर्वरक का प्रयोग मिट्‌टी परीक्षण के आधार पर ही करना चाहिए। 

गेहूं में खरपतवार नियंत्रण

गेहूं की फसल में खरपतवार नियंत्रण के लिए पैंडीमैथालीन 1 लीटर को 200 लीटर पानी में घोलकर बिजाई से तीन दिन पहले या बाद में प्रति एकड़ की दर से छिड़काव करना चाहिए। वहीं चौड़ी पत्ती वाले खरपतवारों के रोकथाम के लिए 2,4-डी 250 मि.ली. को 150 लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करना चाहिए। 

गेहूं में सिंचाई

गेहूं की खेती में छह सिंचाई की आवश्यकता होती है। इसकी प्रथम सिंचाई में औसतन 5 सेमी. और बाद की सिंचाइयों में 7.5 सेमी. पानी दिया जाना चाहिए। हालांकि सिंचाइयों की संख्या और पानी की मात्रा मिट्‌टी के प्रकार, तापक्रम तथा बोई गई किस्म पर निर्भर करती है। गेहूं की कुछ विशेष क्रांतिक अवस्थाओं पर बौनी किस्मों में सिंचाई करना जरूरी होता है, जो इस प्रकार से हैं– 

  • पहली सिंचाई बुवाई के 3 से 4 सप्ताह बाद करनी चाहिए। 
  • दूसरी संचाई 40 से 45 दिन के बाद की जानी चाहिए। 
  • तीसरी सिंचाई 60–65 दिन के बाद में की जानी चाहिए। 
  • चौथी सिंचाई 80–85 दिन के बाद में करनी चाहिए। 
  • पंचवी सिंचाई 100 से 105 दिन के बाद करनी चाहिए। 
  •  छठी सिंचाई 105 से 120 दिन के बाद की जाती है। 

गेहूं की कटाई 

गेहूं की कटाई उस समय करनी चाहिए जब गेहूं के पौधे पीले पड़ जाएं और बालियां सूख जाए। इसी के साथ जब दानों में 15 से 20 प्रतिशत नमी हो तो इसकी कटाई करना अच्छा रहता है। कटाई के बाद पुआल को 3 से 4 दिन सूखाएं और इसके बाद गेहूं की ट्रैक्टर चलित थ्रेसर से गहाई करनी चाहिए। 

गेहूं की प्राप्त उपज

यदि उन्नत तकनीकों का उपयोग करके इसकी खेती की जाए तो सिंचित अवस्था में गेहूं की बौनी किस्मों से करीब 50 से 60 क्विंटल दाना और 80 से 90 क्विंटल तक भूसा प्रति हैक्टेयर प्राप्त किया जा सकता है। जबकि देशी लंबी किस्मों से करीब इसकी आधी उपज प्राप्त होती है। देशी किस्मों में असिंचित अवस्था में 15 से 20 क्विंटल प्रति हैक्टयर उपज मिलती है। 

गेहूं का भंडारण

गेहूं के भंडारण में इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि गेहूं में आवश्यकता से अधिक नमी नहीं हो। गेहूं में नमी की मात्रा निर्धारित तय मात्रा 10 से 12 प्रतिशत है। इससे अधिक नमी नहीं होनी चाहिए। भंडारण से पहले जिस कमरे या जगह पर इसका भंडारण किया जा रहा है उसकी सही से साफ–सफाई कर लें। इसके बाद कमरे की दीवारों व फर्श पर मैलाथियान 50 प्रतिशत के घोल को 3 लीटर प्रति 100 वर्गमीटर की दर से छिड़काव करें। अब अनाज को रखने के बाद एल्युमिनियम फास्फाइड 3 ग्राम की दो गोली प्रति टन की दर से रखकर बंद कर दें। इस तरह आप गेहूं का सुरक्षित भंडारण कर सकते हैं। हालांकि समय–समय पर भंडारित जगह पर गेहूं का निरीक्षण करना भी आवश्यक है ताकि अनाज खराब न हो। 

गेहूं की खेती काम आने वाले इम्प्लीमेंट्स

गेहूं की खेती में काम आने वाले इम्पलीमेंट्स में ट्रैक्टर, पावर टिलर, डिस्क हल, सीड ड्रिल, सुपर सीडर, हैप्पी सीडर, रेज्ड बेड प्लांटर, हैरो, रोटावेटर, रीपर बाइंडर आदि शामिल हैं।

गेहूं की खेती के लिए उपयोगी ट्रैक्टर

गेहूं की खेती में उपयोगी ट्रैक्टरों में स्वराज 855 एफई ट्रैक्टर, महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस, फार्मट्रैक 60 ट्रैक्टर, आयशर 380 ट्रैक्टर, जॉन डियर 5210 ट्रैक्टर आदि ब्रांड शामिल हैं जिनका उपयोग करके आप गेहूं की उत्पादकता में बढ़ाेतरी कर सकते हैं। 

गेहूँ फसल के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारत में गेहूं की खेती किन राज्यों में की जाती है?

भारत में मणिपुर, केरल और नागालैंड को छोड़कर सभी राज्यों में गेहूं की खेती की जाती है, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और बिहार में।

गेहूं की बुवाई का उचित समय क्या है?

अगेती बुवाई : अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से नवंबर के तीसरे सप्ताह तक। पिछेती बुवाई : नवंबर के अंतिम सप्ताह से दिसंबर के पहले सप्ताह तक।

गेहूं की उन्नत किस्में कौन-कौन सी हैं?

अगेती बुवाई के लिए: करण वैदेही (DBW 370), करण वृंदा (DBW 371), करण वरुणा (DBW 372)। पिछेती बुवाई के लिए: DBW 173, PUSA PBW 771, HD 3059 आदि।

गेहूं की खेती के लिए बीज की मात्रा कितनी होनी चाहिए?

सामान्य बुवाई के लिए 100 किग्रा/हेक्टेयर और देरी से बुवाई के लिए 125 किग्रा/हेक्टेयर बीज की जरूरत होती है।

गेहूं की बुवाई की विधि क्या होनी चाहिए?

बीज को 4-5 सेमी गहराई पर बोना चाहिए और कतार से कतार की दूरी 20-22.5 सेमी (पिछेती में 15-18 सेमी) होनी चाहिए। बुवाई मशीन, रोटावेटर, या जीरो टिलेज ड्रिल से की जा सकती है।

गेहूं की फसल में कौन-कौन से उर्वरक प्रयोग में लाए जाते हैं?

गेहूं की खेती में प्रति एकड़ 110 किग्रा यूरिया, 55 किग्रा डीएपी और 20 किग्रा पोटाश का प्रयोग किया जा सकता है। उर्वरकों का प्रयोग मिट्टी परीक्षण के अनुसार करें।

गेहूं की सिंचाई कब-कब करनी चाहिए?

गेहूं की फसल में पहली सिंचाई बुवाई के 3-4 हफ्ते बाद और अंतिम (छठी) सिंचाई 105-120 दिन बाद करनी चाहिए। कुल 6 बार सिंचाई की जरूरत होती है।

गेहूं की कटाई कब करनी चाहिए?

जब पौधे पीले पड़ जाएं, बालियां सूख जाएं और दानों में 15-20% नमी हो, तब कटाई करनी चाहिए।

हमसे शीघ्र जुड़ें

समाचार खोजे

समाचार श्रेणी

राज्य की सब्सिडी

लेटेस्ट पोस्ट

पॉपुलर पोस्ट

Close
Call Now Request Call Back