चना - खेती, फसल, किस्में, खबरें

चना भारत की रबी सीजन की प्रमुख दलहनी फसल है, जिसे किसान कम लागत और कम सिंचाई में आसानी से उगा लेते हैं।

अधिक पढ़ें

पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण इसकी मांग सालभर बनी रहती है। चना न केवल मिट्टी में नाइट्रोजन स्थिरीकरण कर उपजाऊ बनाता है, बल्कि किसानों को बेहतर लाभ भी देता है।

कम पढ़ें

चना img

चना के बारे में मुख्य जानकारी

पानी की मात्रा icon

पानी की मात्रा

मध्यम

उर्वरक icon

उर्वरक

18 kg Urea/ha, 101 kg SSP/ha, 27 kg MOP/ha

तापमान icon

तापमान

25 to 35 °C

पीएच वैल्यू icon

पीएच वैल्यू

6.5 - 7.8

धूप की मात्रा icon

धूप की मात्रा

मध्यम

श्रम icon

श्रम

मध्यम

कटाई icon

कटाई

मशीन और हाथ से

खेती icon

खेती

हाथ से

चना फसल समाचार

कृषि समाचार

चना खरीद सीमा बढ़ी: महाराष्ट्र में 8.19 लाख मीट्रिक टन चना खरीदेगी सरकार

कृषि समाचार

सरसों-चना की एमएसपी खरीद के लिए पंजीयन 15 मार्च से

कृषि समाचार

चने की फसल के लिए खतरनाक हैं ये 3 कीट, हो सकता है भारी नुकसान

कृषि की अन्य उप श्रेणी

चना फसल के बारे में

वर्तमान समय में उन्नत किस्में, आधुनिक बुवाई तकनीक, संतुलित उर्वरक प्रबंधन और खरपतवार नियंत्रण के अपनाने से चने का बेहतर उत्पादन में प्राप्त किया गया है। यदि आप भी इस बार चने की खेती का मन बना रहे हैं तो यह जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है तो आइए चने की खेती की पूरी जानकारी विस्तार से समझते हैं।

चना की बुवाई का उचित समय

चना रबी की फसल है और ठंडे मौसम में अच्छे से बढ़ती है। अगल–अलग क्षेत्रों में इनकी बुवाई का समय अलग-अलग होता है, जो इस प्रकार से है: 

  • सिंचित क्षेत्रों में बुवाई का समय: 15 अक्टूबर से 30 नवंबर तक
  • असिंचित क्षेत्रों में बुवाई: 25 अक्टूबर से 15 नवंबर तक

इस बात का ध्यान रखें कि देर से बुवाई करने पर पैदावार कम हो जाती है। जबकि बहुत जल्दी बुवाई करने से कीट व रोगों का प्रकोप बढ़ जाता है। ऐसे में कृषि विशेषज्ञों द्वारा सलाह दी जाती है कि इसकी बुवाई समय पर करें और इसकी बुवाई से पहले खेत में नमी उचित मात्रा में जरूर होनी चाहिए।

चना की बुवाई के लिए उन्नत किस्में 

किसानों को अपने क्षेत्र और जलवायु के अनुसार प्रमाणित किस्मों का चयन करना चाहिए। चने की देसी, काबुली किस्में काफी अच्छी मानी जाती है, जो इस प्रकार से हैं: 

देसी चना (काला/भूरा) की किस्में: जजी 63, जजी 191, बीजी 372, बीजी 256, बीजी 203, आरजीजी 42

डब्ल्यूजी 41, आईसीसीवी 10, आईसीसीसी 37

काबुली चना (सफेद) की किस्में: काक 2, काक 1, चक 12, चक 13, विराट, जीके 1, बीजी 1053

काबुली चना 1002, 1025, 1105

काबुली चना बाजार में अधिक कीमत देता है, लेकिन तापमान संवेदनशील होने के कारण इसकी खेती सावधानी से करनी चाहिए।

चना की खेती के लिए बीज की मात्रा

बीज की मात्रा किस्म और दानों के आकार पर निर्भर करती है। देसी व काबुली चने के लिए बीज की मात्रा अलग-अलग रखी जाती है, जो इस प्रकार से है: 

  • देसी चना: 60–75 किग्रा प्रति हेक्टेयर
  • काबुली चना: 100–120 किग्रा प्रति हेक्टेयर (बड़े दानों के कारण मात्रा अधिक)

चना की बुवाई के समय दूरी

  • पंक्ति से पंक्ति: 30–45 सेमी
  • पौधे से पौधा: 10–15 सेमी
  • बुवाई की गहराई: 8–10 सेमी

चना की बुवाई का आधुनिक तरीका 

चने की बुवाई ड्रिल या सीड ड्रिल से काफी अच्छे तरीके से की जा सकती है। यह सबसे बेहतर और आधुनिक तरीका है। इससे बीज एक समान दूरी पर पड़ते हैं। अंकुरण अच्छा होता है। इससे बुवाई करने पर समय और मेहनत दोनों की बचत होती है।

चना की बुवाई का देशी तरीका (कुहनी/साबली से)

चना की बुवाई का यह तरीका छोटे किसानों के लिए उपयुक्त है, लेकिन यह समय अधिक लेने वाला तरीका है।

चना की बुवाई से पहले बीजोपचार जरूरी

चना की बुवाई से पहले बीजों का उपचार करना बेहद जरूरी है। ऐसे में बुवाई से पहले चने के बीजों का कार्बेन्डाजिम + मैनकोजेब (2.5 ग्राम/किग्रा बीज) और राइजोबियम / पीएसबी कल्चर उपचार करना चाहिए। बीजोपचार से रोग कम लगते हैं और उत्पादन बढ़ता है।

चना की खेती में खाद व उर्वरक प्रयोग

चना दलहनी फसल होती है, इसलिए इसमें नाइट्रोजन की आवश्यकता कम होती है। चने के लिए संतुलित उर्वरक मात्रा इस प्रकार से है: 

संतुलित उर्वरक मात्रा (प्रति हेक्टेयर)

उर्वरक का नाम

मात्रा (प्रति हेक्टेयर)

टिप्पणी

डीएपी (DAP)

100 किग्रा

विकल्प के रूप में SSP उपयोग किया जा सकता है

सिंगल सुपर फॉस्फेट (SSP)

250–300 किग्रा

फॉस्फोरस + सल्फर का अच्छा स्रोत

सल्फर (S)

20–25 किग्रा

दाना भराव और उपज में वृद्धि

जिंक (Zn)

10 किग्रा

माइक्रोन्यूट्रिएंट पूर्ति के लिए जरूरी

जैविक खाद एवं बायोफर्टिलाइजर (प्रति हेक्टेयर)

जैविक खाद/उर्वरक

मात्रा

उपयोग का उद्देश्य

गोबर की सड़ी खाद

5–8 टन

मिट्टी की संरचना सुधारता है

राइजोबियम + पीएसबी (Biofertilizer)

4–5 किग्रा/हेक्टेयर

नत्रजन स्थिरीकरण और फास्फोरस उपलब्धता बढ़ाता है

बता दें कि फॉस्फोरस से जड़ें मजबूत बनती हैं और दाने अच्छी संख्या में भरते हैं।

चना में खरपतवार नियंत्रण

चना फसल में शुरुआती 30-40 दिन खरपतवार नियंत्रण बहुत जरूरी है। इसके लिए रासायनिक व यांत्रिक उपाय किए जाते हैं, जो इस प्रकार से हैं: 

खरपतवार नियंत्रण रसायनिक उपाय

  • प्री-इमर्जेंस: Pendimethalin 1.0 लीटर/हेक्टेयर (बुवाई के तुरंत बाद)
  • पोस्ट-इमर्जेंस: Imazethapyr 750 मिली/हेक्टेयर (20–25 दिन बाद)

खरपतवार नियंत्रण यांत्रिक उपाय

  • 20–25 दिन पर एक बार कुदाई
  • 35–40 दिन पर दूसरी कुदाई

खरपतवार नियंत्रण से पौधों की वृद्धि अच्छी होती है और उपज बढ़ती है।

चना की खेती में सिंचाई प्रबंधन

चना सामान्यतः बरानी फसल है और कम पानी में भी अच्छी उपज देती है। यदि सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हो, तो इसकी सिंचाई नीचे दिए गए अनुसार की जाती है:

सिंचाई क्रम

समय / अवस्था

विवरण

पहली सिंचाई

बुवाई के 30–35 दिन बाद

पौधे की शुरुआती बढ़वार और जड़ विकास के लिए आवश्यक

दूसरी सिंचाई

फूल आने पर

फूल और फल बनने की प्रक्रिया को मजबूत करती है

तीसरी सिंचाई

दाना भरने पर

दाना भराव और अंतिम उपज बढ़ाने में मदद करती है।

इस बात का ध्यान रखें कि अधिक पानी नुकसानदायक है, इससे पौधे गिर जाते हैं और रोग लगते हैं।

चना की कटाई 

जब चना पौधों की पत्तियां पीली होने लगे और दाने सख्त हो जाएं तब फसल की काटाई कर लें और 5–7 दिन धूप में सुखाएं, फिर थ्रेशर से दाने अलग करें और नमी 10% से कम होने पर भंडारण करें ताकि फसल को लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सके। 

चना की प्राप्त उपज

चना की खेती में उत्तम प्रबंधन होने पर देसी चना की 12–18 क्विंटल/हेक्टेयर और काबुली चने की 15–20 क्विंटल/हेक्टेयर तक उपज प्राप्त की जा सकती है। वहीं नई किस्मों और वैज्ञानिक पद्धति अपनाने पर उपज और भी बढ़ जाती है।

चना का भंडारण 

चना का भंडारण करते समय जिन बातों का ध्यान रखना चाहिए, वे इस प्रकार से हैं: 

  • चना के दाने अच्छी तरह सूखे हों
  • नमी 8–10% से कम
  • नीम की पत्तियां डालकर स्टोर करने से कीड़े नहीं लगते
  • वायुरोधी बोरी/ड्रम का उपयोग करें
  • भंडारण स्थान में नमी, कीट व चूहे ना हों

कम लागत, कम सिंचाई, कम लागत में अधिक उपज देने वाली फसल है चना

चना की खेती कम लागत, कम सिंचाई और कम देखभाल में अधिक लाभ देने वाली फसल है। सही समय पर बुवाई, उन्नत किस्मों का चयन, संतुलित उर्वरक उपयोग, समय पर सिंचाई और प्रभावी खरपतवार नियंत्रण से किसान आसानी से 15–20 क्विंटल प्रति हेक्टेयर पैदावार प्राप्त कर सकते हैं। चना फसल मिट्टी के स्वास्थ्य को भी सुधारती है, जिससे आगामी फसलों में भी लाभ मिलता है। आधुनिक तकनीक, उपकरण और वैज्ञानिक प्रक्रियाएं अपनाकर किसान अपनी आय में बढ़ोतरी कर सकते हैं।

चना की खेती में उपयोगी कृषि उपकरण

चना की खेती में जिन कृषि उपकरणों या कृषि यंत्रों का उपयोग किया जाता है उनमें सीड ड्रिल, जीरो टिलेज ड्रिल, कल्टीवेटर व रोटावेटर, मल्टीक्रॉप प्लांटर, पावर वीडर, रीपर व थ्रेशर शामिल हैं। इन उपकरणों से मजदूरी कम लगती है और फसल की क्वालिटी सुधरती है।

चना की खेती के लिए उपयोगी ट्रैक्टर

चना की खेती में 35–50 HP तक के ट्रैक्टर सबसे उपयुक्त होते हैं। बाजार में कई ट्रैक्टर उपलब्ध हैं जो किसानों के लिए काफी लोकप्रिय हैं जिनमें सोनालीका DI 745, महिंद्रा 475 DI, स्वराज 744 FE, जॉन डियर 5050D, पावरट्रैक 439, न्यू हॉलैंड 3037 शामिल हैं। ये ट्रैक्टर कल्टीवेशन, ड्रिलिंग और थ्रेशिंग जैसे काम आसानी से कर लेते हैं।

ट्रैक्टरों की तुलना

आप ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से गेहूं की खेती में उपयाेगी दो प्रतिस्पर्धी ट्रैक्टरों की तुलना कर सकते हैं और अपने लिए एक बेहतर ट्रैक्टर का चुनाव कर सकते हैं। 

पुराने ट्रैक्टर की खरीद 

जो किसान बजट के अभाव में नए ट्रैक्टर की खरीद नहीं कर सकते हैं, उनके लिए ट्रैक्टर जंक्शन पर गुड कंडीशन में नए जैसे पुराने ट्रैक्टर की रेंज भी मौजूद है। इसकी जानकारी आप घर बैठे ट्रैक्टर जंक्शन की वेबसाइट पर विजिट करके प्राप्त कर सकते हैं। 

ट्रैक्टर लोन और ईएमआई की जानकारी 

ट्रैक्टर जंक्शन किसानों को ईएमआई (EMI) पर ट्रैक्टर खरीदने की सुविधा भी देता है। इतना ही नहीं ट्रैक्टर जंक्शन से आप नए जैसे पुराना ट्रैक्टर खरीदने के लिए लोन भी प्राप्त कर सकते हैं। ट्रैक्टर जंक्शन के विभिन्न राज्यों में स्थापित शोरूम पर नए जैसे पुराने ट्रैक्टर बिक्री के लिए उपलब्ध है। आप यहां से ट्रैक्टरों की ऑनलाइन खरीद कर सकते हैं। ट्रैक्टर लोन (Tractor Loan) व ईएमआई की जानकारी के लिए आप ट्रैक्टर जंक्शन की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

चने की खेती के संबंध में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

चने की बुवाई का सबसे उचित समय क्या है?

चना रबी सीजन की फसल है। इसकी बुवाई का सही समय अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से लेकर नवंबर के मध्य तक होता है।

चने की उन्नत व अधिक उत्पादन देने वाली किस्में कौन-कौन सी हैं?

प्रमुख उन्नत किस्मों में देशी चना की जीसी-1, धानों-1, बीजी-256, बीजी-372 और काबुली चना: काक-2, चंपा, आईसीसीवी-10, पीजी-5 किस्में और रोग प्रतिरोधी किस्में में जीएनसी-3, बीजी-1053 किस्में अच्छी मानी जाती है।

चना की खेती में प्रति एकड़ बीज की कितनी मात्रा लगती है?

देशी चना: 25–30 किलोग्राम प्रति एकड़ और काबुली चना: 35–40 किलोग्राम प्रति एकड़ बीज की मात्रा लगती है।

चने की बुवाई का सबसे अच्छा तरीका कौन-सा है?

चने की बुवाई सीड ड्रिल, जीरो टिलेज ड्रिल, पीछे से खुला फावड़ा या कूड़ा पद्धति से की जाती है। इससे बीज समान गहराई पर पड़ता है और अंकुरण अच्छा होता है।

चना की खेती में कौन-सा खाद और उर्वरक आवश्यक है?

बेसल डोज (प्रति एकड़) के हिसाब से दी जाती है जिसमें डीएपी 40–45 किग्रा और म्यूरेट ऑफ पोटाश 10–15 किग्रा है। वहीं जैव उर्वरक राइजोबियम + पीएसबी 250–300 ग्राम प्रति 10 किलो बीज की मात्रा से हिसाब से ली जाती है। बता दें कि चना दलहनी फसल है, इसलिए इसे नाइट्रोजन कम मात्रा में चाहिए।

चने में खरपतवार नियंत्रण कैसे करें?

बुवाई के बाद 2–3 दिन के भीतर पेंडीमिथालिन 1 ली/एकड़ का छिड़काव करें। 30–35 दिन बाद हल्की निंदाई-गुड़ाई अवश्य करें।

चना फसल में कितनी सिंचाई जरूरी है?

सामान्यतः चना बारानी फसल है और 1–2 सिंचाई में अच्छी पैदावार दे देता है। इसमें पहली सिंचाई: फूल आने पर और दूसरी सिंचाई (जरूरत पड़ने पर): दाना भरते समय करनी चाहिए।

चने की फसल में कौन-कौन सी प्रमुख बीमारियां लगती हैं?

पर्ण गलन (Leaf Spot), उकठा रोग (Wilt) और ग्रे मोल्ड बीमारियां लगती है। इसके नियंत्रण के लिए बीजोपचार + संतुलित उर्वरक + रोग प्रतिरोधी किस्में उपयोग करना चाहिए।

चने की कटाई कब करनी चाहिए?

जब फली 90% सूख जाए और पौधा पीला पड़ने लगे तो कटाई के लिए सही समय होता है। अधिक देरी से दाने झड़ने लगते हैं।

चने की औसत पैदावार कितनी मिलती है?

देशी चना की 8–10 क्विंटल/एकड़ और काबुली चना की 7-9 क्विंटल/एकड़ तक उपज मिल सकती है। वहीं उन्नत तकनीक से 12–15 क्विंटल/एकड़ तक पैदावार प्राप्त की जा सकती है।

हमसे शीघ्र जुड़ें

समाचार खोजे

समाचार श्रेणी

राज्य की सब्सिडी

लेटेस्ट पोस्ट

पॉपुलर पोस्ट

Close
Call Now Request Call Back