सोयाबीन - खेती, फसल, किस्में, खबरें

भारत में सोयाबीन की खेती एक महत्वपूर्ण फसल है जो देश में प्रोटीन और तेल की मांग को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। सोयाबीन का वैज्ञानिक नाम "ग्लाईसीन मैक्स" है। इसकी बुवाई खरीफ सीजन में की जाती है। लेकिन अब उन्नत किस्मों के उपलब्ध होने के कारण इसकी खेती ग्रीष्म काल (जायद) में भी की जा सकती है।

अधिक पढ़ें

भारत में सोयाबीन की खेती सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में होती है। इसके बाद मध्यप्रदेश व राजस्थान का नंबर आता है। इन तीनों राज्यों से भारत में उत्पादित कुल सोयाबीन की लगभग 94 प्रतिशत पैदावार मिलती है। सोयाबीन की बुआई मैदानी एवं मध्य क्षेत्रों में मध्य जून से मध्य जुलाई तक, दक्षिणी क्षेत्रों में मध्य जून से जुलाई अंत तक तथा उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में मध्य जून से मध्य जुलाई तक पूरी की जा सकती है।

कम पढ़ें

सोयाबीन img

सोयाबीन के बारे में मुख्य जानकारी

पानी की मात्रा icon

पानी की मात्रा

कम

उर्वरक icon

उर्वरक

20 किलोग्राम/एकड़ एनपीके, यूरिया 20 किलोग्राम/एकड़

तापमान icon

तापमान

30 -35 °C

पीएच वैल्यू icon

पीएच वैल्यू

5.5 पीएच to 7.0 पीएच

धूप की मात्रा icon

धूप की मात्रा

मध्यम

श्रम icon

श्रम

कम

कटाई icon

कटाई

हाथ से

खेती icon

खेती

मशीन और हाथ से

सोयाबीन फसल समाचार

कृषि समाचार

इस तारीख से शुरू होगी एमएसपी पर मूंग की खरीद, जानें फसलों का क्या मिलेगा भाव

कृषि समाचार

अच्छी पैदावार के लिए सोयाबीन की बुआई कब शुरू करें

कृषि समाचार

धान, मक्का या सोयाबीन? जानें इस साल किस फसल में है ज्यादा फायदा

कृषि समाचार

सोयाबीन की खेती: इन 5 बातों का रखें ध्यान, मिलेगी बंपर पैदावार

कृषि समाचार

सोयाबीन में नमी बनी समस्या, अपनाएं यह 5 तरीके

कृषि समाचार

एमएसपी पर खरीद : अब 15 प्रतिशत नमी वाला सोयाबीन भी खरीदेगी सरकार

कृषि समाचार

25 अक्टूबर से शुरू हो रही है एमएसपी पर सोयाबीन की खरीद, टोकन सिस्टम किया लागू

कृषि समाचार

खुशखबरी : सोयाबीन की एमएसपी पर खरीद की तारीख जारी, इस दिन से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

कृषि समाचार

सोयाबीन, मूंगफली, कुसुम व तिल की अधिक पैदावार देने वाली 7 नई किस्में लाॅन्च

कृषि समाचार

न्यूनतम समर्थन मूल्य पर होगी सोयाबीन की खरीद, लाखों किसानों को होगा लाभ

संबंधित किस्में

जेएस  – 335 सोयाबीन icon

जेएस – 335 सोयाबीन

710 सोयाबीन icon

710 सोयाबीन

कृषि की अन्य उप श्रेणी

सोयाबीन की फसल के बारे में

सोयाबीन एक महत्वपूर्ण खाद्य तेल

सोयाबीन एक महत्वपूर्ण खाद्य स्रोत है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन ई, बी कॉम्प्लेक्स, थायमिन, राइबोफ्लेविन अमीनो एसिड, सैपोनिन, सिटोस्टेर, फेनोलिक एसिड और अन्य पोषक तत्व होते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से सोयाबीन का तेल काफी फायदेमंद है। आधुनिक शोध में सामने आया है कि सोया प्रोटीन मानव रक्त में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम करने में सहायक होता है। सोयाबीन के तेल की खपत मूंगफली एवं सरसों के तेल के पश्चात सबसे अधिक होने लगी है। 

सोयाबीन की बुवाई के लिए उन्नत किस्में 

भारत में सोयाबीन की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान केंद्र व कई कृषि विश्वविद्यालय काम कर रहे हैं। अलग-अलग क्षेत्रों के लिए वहां की जलवायु एवं मिट्टी के अनुसार अलग-अलग किस्मों को विकसित किया गया है। उसी के अनुसार सोयाबीन किस्मों की बुवाई करनी चाहिए। सोयाबीन की टॉप 5 सोयाबीन की किस्म इस प्रकार है :

  • एमएसीएस 1407 किस्म
  • जेएस 2034 किस्म
  • फुले संगम/केडीएस 726 किस्म
  • बीएस 6124 किस्म
  • प्रताप सोया-45 (आरकेएस-45 ) किस्म 

सोयाबीन की किस्म का चुनाव किसानों  को अपने प्रदेश की मिट्‌टी, जलवायु व कृषि विभाग की ओर से क्षेत्र के लिए अनुसंशित की गई किस्म का चयन करना चाहिए। 

सोयाबीन की खेती का उचित समय 

भारत में बारिश के साथ ही सोयाबीन की बुवाई शुरू हो जाती है। सोयाबीन की बुवाई के लिए 4 से 5 इंच बारिश होना पर्याप्त होती है। सोयबीन की बुवाई का उचित समय जून मध्य से लेकर जुलाई मध्य तक माना गया है। वहीं मानसून में देरी होने और पर्याप्त बारिश नहीं होने की स्थिति में यदि सिंचाई का साधन उपलब्ध हो तो वहां किसान इसकी समय पर बुवाई कर सकते हैं। हालांकि सोयाबीन की बुवाई परिस्थितिवश कुछ दिन आगे या पीछे होना कोई विशेष प्रभाव नहीं डालता है। 

सोयाबीन की खेती के लिए भूमि

सोयाबीन की खेती के लिए चिकनी दोमट मिट्‌टी सबसे अच्छी मानी जाती है जिसमें जल निकास की उचित व्यवस्था हो। इसकी खेती के लिए रेतीली, हल्की या अम्लीय मिट्‌टी उपयुक्त नहीं होती है। सोयाबीन की बुवाई से पहले खेत की मिट्‌टी को ट्रैक्टर व कल्टीवेटर से जुताई कर भुरभुरी व समतल बना लेना चाहिए। 

सोयाबीन की बुवाई के लिए बीज की मात्रा 

  • छोटे दाने वाली सोयाबीन के लिए, प्रति हेक्टेयर 60-70 किलोग्राम बीज।
  • बड़े दाने वाली सोयाबीन के लिए, प्रति हेक्टेयर 75-80 किलोग्राम बीज।
  • एक एकड़ में सोयाबीन की बुआई के लिए, 30-40 किलोग्राम बीज।
  • एक बीघा में सोयाबीन की बुआई के लिए, 15-20 किलोग्राम बीज।

सोयाबीन के बीजों का उपचार

सोयाबीन की फसल को भूमि जनित रोगों से बचाने के लिए थायरम 2 ग्राम प्रति किलो बीज तथा बीज जनित रोगों से बचाने के लिए कार्बोक्सिन 2 ग्राम प्रति किलो बीज से उपचारित करना चाहिए। इसका मिश्रण बाजार में भी आता है। आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका 2 ग्राम प्रति किलो बीज का उपयोग करने से फसल 20 से 25 दिन तक रोगों से सुरक्षित रहती है। बीजोपचार करने से प्रारंभिक अवस्था में रोग के कारण पौधे मरते नहीं है और बीजों का अंकुरण भी एक समान होता है। 

सोयाबीन की बुवाई का तरीका

सोयाबीन की बुवाई से पहले खेत को अच्छी तरह से तैयार कर लेना चाहिए। इसके तहत रबी फसल की कटाई के तुरंत बाद गर्मी के मौसम में गहरी जुताई करनी चाहिए। गहरी जुताई के बाद 15-30 दिन तक खेत को खाली छोड़ देना चाहिए। इससे जमीन के नीचे पाए जाने वाले कीटों एवं भूमि जनित बीमारियों के अवशेष नष्ट हो जाते हैं और भूमि की जलधारण क्षमता एवं दशा में सुधार होता है। गोबर की खाद, कम्पोस्ट या वर्मी कम्पोस्ट तथा सिंगल सुपर फास्फेट को खेत में समान रूप से छिड़कने के बाद बुवाई के लिए जुताई करना चाहिए। खेत में जुताई कुछ इस ढ़ंग से करें, जिससे खेत की मिट्टी भुरभुरी हो जाये एवं खरपतवार नष्ट हो जाएं। बुआई के पूर्व खेत के निचले हिस्से में  प्रति 20 मीटर अंतराल पर जल निकास नाली का निर्माण जरूर करना चाहिए, जिससे अधिक बारिश होने पर पानी का निकास आसानी से हो सके एवं बारिश नहीं होने की स्थिति में सिंचाई के लिए जल उपलब्ध हो सके। सोयाबीन की बुवाई के लिए कतार से कतार की दूरी 45 से. मी. और पौधे से पौधे की दूरी 5-7 से. मी. रखें. बीज को 2.5 से 3 से. मी. गहराई में बुवाई करें। बुवाई के लिए बीज दर प्रति हेक्टेयर 65-75 किलोग्राम रखनी चाहिए।

सोयाबीन की खेती में खाद व उर्वरक का प्रयोग 

सोयाबीन की खेती के लिए जैविक खाद के रूप में प्रति हेक्टेयर 10–15 टन गोबर की सड़ी खाद डालनी चाहिए। वहीं रासायनिक उर्वरक का प्रयोग कर रहे हैं तो इसमें डीएपी (DAP): 100–125 किग्रा/हेक्टेयर,  पोटाश 20–30 किग्रा/हेक्टेयर व सल्फर 20 किग्रा/हेक्टेयर की दर से प्रयोग करना चाहिए। इन खाद व उर्वरकों को बुवाई से पहले खेत में मिला देना चाहिए। 

सोयाबीन में खरपतवार नियंत्रण

सोयाबीन की खेती में बुवाई से 30 से 40 दिन अधिक महत्वपूर्ण होते हैं। ऐसे में खरपतवारों का नियंत्रण करना जरूरी हो जाता है। ऐसे में इसके रासायनिक नियंत्रण के लिए प्री-इमर्जेंस अवस्था में पेंडीमेथलीन 1.0किग्रा/हेक्टेयर (बुवाई के तुरंत बाद) का छिड़काव करना चाहिए। वहीं पोस्ट-इमर्जेंस मेंइमेथापीर 1.0 लीटर/हेक्टेयर का छिड़काव 20–25 दिन बाद करना चाहिए। इसके अलावा आप यांत्रिक उपाय से भी खरपतवारों पर नियंत्रण कर सकते हैं। इसके लिए खुरपी या वीडर से 2 से तीन बार निराई–गुड़ाई का काम करना चाहिए। 

सोयाबीन की खेती में सिंचाई

सोयाबीन सामान्यत: वर्षा पर आधारित फसल है, परंतु सूखे की स्थिति में 1–2 सिंचाई आवश्यक हो सकती है। इसकी महत्वपूर्ण अवस्था में सिंचाई करना काफी आवश्यक होता है जिसमें फूल निकलने की अवस्था (45-50 दिन) में इसकी फसल की सिंचाई करनी चाहिए। इसके बाद दाना भरने की अवस्था (65-70 दिन) में सिंचाई की जाती है। 

सोयाबीन की खेती के लिए फसल चक्र का पालन

सोयाबीन की बुवाई एक ही खेत में हर साल नहीं करनी चाहिए। इसे बदलते रहना चाहिए। सोयाबीन की खेती के लिए फसल चक्र इस तरह अपना सकते हैं। सोयाबीन के बाद गेहूं, मक्का या चने की बुवाई कर सकते हैं। इससे मिट्‌टी की उर्वरकता बनी रहती है और फसल में कीट व रोग भी कम लगते हैं। 

सोयाबीन की कटाई

जब पौधों की पत्तियां पीली होकर गिरने लगें और फलियां सूखने लगें, तब फसल की कटाई का समय होता है। देरी से फसल की कटाई करने से दाना झड़ सकता है। सोयाबीन की कटाई के लिए हार्वेस्टर या हाथ से चलाई जाने वाली कटाई की जा सकती है। कटाई के बाद 2 से 3 दिन फसल को सुखाकर इसके बाद थ्रेसिंग काम करना चाहिए। 

सोयाबीन की खेती से प्राप्त उपज  

आधुनिक कृषि यंत्रों का प्रयोग करके और उचित तरीके से फसल की देखरेख की जाए तो सोयाबीन की 25–30 क्विंटल/हेक्टेयर तक उपज मिल सकती है। वहीं साधारण खेती में इसकी उपज 15–20 क्विंटल/हेक्टेयर प्राप्त होती है।

सोयाबीन का भंडारण

सोयाबीन की फसल को अच्छी तरह सुखाकर ही भंडारण करना चाहिए। इसमें नमी 10 प्रतिशत से कम होनी चाहिए। इसे स्टोर करने से पहले नीम की पत्तियां या फफूंदनाशक पाउडर मिलाना चाहिए और इसके बाद सुरक्षित जगह पर इसे भंडारित करना चाहिए। इसे स्टोर करने के लिए आप एयरटाइट कंटेनर या बोरियों को इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे सूखी और साफ जगह पर रखना चाहिए। 

सोयाबीन की खेती में काम आने वाले इम्प्लीमेंट्स

सोयाबीन की खेती के लिए ट्रैक्टर खेत गहरी जुताई की जाती है इसके लिए ट्रैक्टर, सबसॉइलर, डिस्क हैरो, कल्टीवेटर और मोल्ड बोर्ड हल कृषि यंत्र काम में लिए जाते हैं। वहीं कटाई के लिए हार्वेस्टर या हाथ से चलने वाली मशीन का उपयोग किया जाता है

सोयाबीन की खेती के लिए उपयोगी ट्रैक्टर

सोयाबीन की खेती के लिए एक उपयोगी ट्रैक्टर वो होता है जो हल्का हो, पावरफुल हो और विभिन्न कृषि कार्यों के लिए उपयुक्त हो। कुल्पा डोरा वाले टायरों वाला ट्रैक्टर सोयाबीन की खेती के लिए खास तौर पर उपयोगी होता है क्योंकि वे जल भरे मैदानों में और खराब सड़कों पर भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं। सोयाबीन की खेती के लिए महिंद्रा 255 डीआई,  सोनालीका 60 डीआई, हिंदुस्तान 75 डीआई और समान मॉडल्स अच्छे माने जाते हैं। ऐसा इसलिए कि ये ट्रैक्टर अपनी पावर और विश्वसनीयता के लिए जाने जाते हैं, और ये विभिन्न कृषि कार्यों के लिए उपयुक्त हैं।

सोयाबीन की खेती के संबंध में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सोयाबीन की बुवाई का सबसे उपयुक्त समय क्या है?

मध्य जून से मध्य जुलाई तक, जब 4–5 इंच वर्षा हो चुकी हो।

सोयाबीन की खेती के लिए कौन-सी मिट्टी सबसे उपयुक्त है?

चिकनी दोमट मिट्टी जिसमें जल निकासी अच्छी हो; रेतीली व अम्लीय मिट्टी उपयुक्त नहीं है।

एक एकड़ में सोयाबीन की बुवाई के लिए कितने किलो बीज लगते हैं?

30–40 किलोग्राम बीज की आवश्यकता होती है।

सोयाबीन की प्रमुख उन्नत किस्में कौन-कौन सी हैं?

एमएसीएस 1407, जेएस 2034, फुले संगम (KDS-726), बीएस 6124, प्रताप सोया-45 (RKS-45)।

बीज का उपचार क्यों और कैसे किया जाता है?

रोगों से बचाव हेतु थायरम व कार्बोक्सिन 2–2 ग्राम प्रति किलो बीज से उपचार करें।

सोयाबीन की फसल में कितनी सिंचाई आवश्यक होती है?

सामान्यतः वर्षा आधारित है, पर सूखे में 1–2 बार; विशेषकर फूल व दाना भरने की अवस्था में।

खरपतवार नियंत्रण के उपाय क्या हैं?

प्री-इमर्जेंस: पेंडीमेथलीन व पोस्ट-इमर्जेंस: इमेथापीर का इस्तेमाल करें, यांत्रिक उपाय में निराई-गुड़ाई करें।

सोयाबीन की कटाई कब करनी चाहिए?

जब पत्तियां पीली होकर गिरने लगें और फलियां सूख जाएं।

एक हेक्टेयर में सोयाबीन की औसतन कितनी उपज मिलती है?

सामान्य खेती में 15–20 क्विंटल और उन्नत विधियों से 25–30 क्विंटल/हेक्टेयर।

फसल कटाई के बाद सोयाबीन का सुरक्षित भंडारण कैसे करें?

नमी 10% से कम हो, भली-भांति सुखाकर, नीम की पत्तियां या फफूंदनाशक डालकर, सूखी व साफ जगह पर एयरटाइट बोरियों में रखें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

समाचार खोजे

समाचार श्रेणी

राज्य की सब्सिडी

लेटेस्ट पोस्ट

पॉपुलर पोस्ट

Close
Call Now Request Call Back