गर्मियों में खेतों की देखभाल कैसे करें? जानें आसान फार्मिंग टिप्स

Share Product प्रकाशित - 28 Apr 2025 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

गर्मियों में खेतों की देखभाल कैसे करें? जानें आसान फार्मिंग टिप्स

जानें, भीषण गर्मी से फसलों को बचाने के महत्वपूर्ण टिप्स

Farming Tips : गर्मी के मौसम में खेतों की देखभाल करना और भी महत्वपूर्ण हो जाता है, क्योंकि इस दौरान फसलों को अधिक पानी और सही देखभाल की आवश्यकता होती है। इस लेख में हम आपको कुछ आसान और प्रभावी टिप्स देंगे, जिनसे आप अपनी फसलों को गर्मी के तेज असर से बचा सकते हैं। खेतों में जल संरक्षण, सिंचाई तकनीक और सूखा सहनशील किस्मों का चयन जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर ध्यान देकर आप अपनी फसल की क्वालिटी और पैदावार बढ़ा सकते हैं, तो आइए जानते हैं, इसके बारे में।

किसान फसलों की सिंचाई पर दें अधिक ध्यान

गर्मी के मौसम में फसलों को सबसे अधिक पानी की जरूरत होती है। ऐसे में उनकी समय-समय पर सिंचाई करना जरूरी हो जाता है। यदि समय पर सिंचाई नहीं की जाए तो फसलें सूख जाती है जिसका असर उनकी क्वालिटी पर पड़ता है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार किसानों को वैज्ञानिक पद्धति के अनुसार फसलों की सिंचाई करनी चाहिए ताकि गर्मी में भी फसलें स्वस्थ रहे और उनसे भरपूर पैदावार मिल सके। सिंचाई के संबंध में किसानों को नीचे दी गई बातों का ध्यान रखना चाहिए।

  • गर्मियों में खेत में नमी बनाए रखने के लिए नियमित अंतराल पर सिंचाई करनी चाहिए। 
  • खेत को सूखा नहीं छोड़ना चाहिए। 
  • फसल की आवश्यकता के हिसाब से प्रतिदिन 3 से 5 दिन में आवश्यकतानुसार सिंचाई करनी चाहिए। 
  • सिंचाई का काम सुबह या शाम के समय करना चाहिए। ऐसे में सुबह 6 से 9 बजे और शाम को 5 से 7 बजे के बीच सिंचाई का काम किया जा सकता है। 
  • सिंचाई के लिए ड्रिप इरिगेशन या स्प्रिंकलर सिस्टम को अपनाना चाहिए। इससे पानी की बचत होती है और फसलों की जड़ों तक पानी पहुंचता है। 

खेत में गीली घास या मल्चिंग को अपनाएं

मिट्‌टी की नमी को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए खेतों में मल्चिंग का उपयोग किया जा सकता है। इसके लिए खेतों में गीली घास, पत्तियां, भूसी आदि बिछाया जाता है। यह बहुत ही लाभकारी प्रक्रिया है। इससे खेत में नमी बनी रहती है और फसलों को जल्दी– जल्दी सिंचाई की आवश्यकता नहीं पड़ती जिससे पानी की बचत होती है। 

जैविक खाद व गोबर खाद का करें इस्तेमाल

किसानों को उर्वरकों व कीटनाशक का फसलों पर प्रयोग संतुलित मात्रा में ही करना चाहिए। इसका अधिक इस्तेमाल खेत और फसल दोनों के लिए हानिकारक होता है। इसके स्थान पर जैविक खाद या गोबर खाद का उपयोग अधिक करना चाहिए। वहीं फसलों को आवश्यकता के अनुसार सूक्ष्म पोषक तत्व की मात्रा दें।  फसलों पर कीटों का प्रभाव बढ़ने से रोकने के लिए है तो समय–समय जैविक कीटनाशकों का छिड़काव करना चाहिए।

tj app banner

फसलों को गर्मी से बचाने के लिए यह उपाय भी अपनाएं

  • नर्सरी या सब्जियों की फसल को गर्मी से बचाने के लिए फसल के ऊपर शेड या टाट लगा दें, इससे तापमान कम हो सकता है। 
  • खेत की मेड़ पर पेड़ लगा सकते हैं। इससे खेत में छाया व ठंडक बनी रहेगी। 

गर्मी में किन फसलों का करें चयन

गर्मी में फसलों का चयन सोच समझ कर करना चाहिए। कोशिश यही करनी चाहिए कि गर्मी में ऐसी फसलें बोएं जो गर्मी को सहन कर सकती हैं। ऐसे में किसान यहां दी गई गर्मी की फसलों का चयन कर सकते हैं : 

  • सब्जियों में किसान लौकी, करेला, परवल, टिंडा, भिंडी आदि सब्जियों की खेती कर सकते हैं। 
  • फलों में बेल, जामुन, लीची, आम आदि की बागवानी की जा सकती है। 
  • अनाज फसलों में बाजरा, उड़द, मूंग व मक्का की खेती कर सकते हैं। 

नोट:  उपरोक्त जानकारी बिहार सरकार के कृषि विभाग के अंतर्गत आने वाले उद्यान निदेशालय द्वारा किसानों को गर्मी के मौसम में खेतों की देखभाल को लेकर दिए गए कुछ सुझावों पर आधारित है। जिनका पालन करके किसान अपनी फसलों की गर्मी से सुरक्षा कर सकते हैं। किसान गर्मी से फसल बचाव से संबंधित समस्या और समाधान के लिए अपने निकट के कृषि या उद्यान विभाग से संपर्क कर सकते हैं।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टरमहिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top