प्रकाशित - 14 Jan 2023 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा
कृषि क्षेत्र और किसानों के विकास के लिए केंद्र व राज्य सरकारे समय-समय पर विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं का संचालन करती हैं। इसी के साथ-साथ सरकार योजना की जानकारी किसानों तक पहुंचाने के लिए विभिन्न प्रकार के जागरुकता अभियान भी चलाती हैं ताकि योजना की जानकारी किसान तक आसानी से पहुंच जाएं। इसी कड़ी में हरियाणा की खट्टर सरकार ने राज्य के किसानों की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर रबी फसलों के पंजीकरण कराने की शुरुआत कर दी हैं। किसान इस पोर्टल पर 15 जनवरी तक पंजीकरण करा के आने वाले समय में अपनी रबी की फसलों को एमएसपी पर बेंच सकते हैं। किसान भाईयों आज हम ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट के माध्यम से हरियाणा राज्य सरकार की इस योजना से जुड़ी सभी जानकारी आपके साथ साझा कर रहे हैं।
आज के समय में किसानों तक को योजना की जानकारी पहुंचाने और उनका लाभ पहुंचाने के लिए राज्य सरकारों ने कई ऑफिशियल वेबसाइट बनाई हैं, यहां किसानों के लिए संचालित की जा रही सरकारी योजनाएं, फसल की बुवाई से लेकर, कटाई और बिक्री तक की हर छोटी-बड़ी जानकारी उपलब्ध होती है, ताकि मदद के लिए किसानों को अपने शहरों की तरफ ना आना पड़े। हरियाणा की सरकार ने भी 'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल (Meri Fasal Mera Byora) की शुरुआत की है, यहां राज्य के किसान अपना पंजीकरण करके सरकारी योजनाओं की जानकारी, अनुदान और सब्सिडी का लाभ और फसल नुकसान मुआवजा भी प्राप्त कर सकते हैं।
वर्तमान में 'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल पर रबी फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बिक्री के लिए पंजीकरण की सुविधा की शुरुआत की गई है, ताकि किसानों को उनकी फसल के उत्पादन के सही दाम दिलवाए जा सकें।
हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषि योजनाओं का लाभ लेना अब और भी आसान हो गया है, किसान ऑफिशियल पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा कर लाभ ले सकते हैं। यदि आप भी अपने खेत से निकले फसलों के उत्पादन को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचना चाहते हैं तो सरकार के 'मेरी फसल मेरा पोर्टल' पर पंजीकरण करवाएं। इस समय पोर्टल पर रबी फसलों (गेहूं, सरसों, चना, जौ, सूरजमुखी) आदि की फसलों के उत्पादन को एमएसपी पर बेचने के लिए पंजीकरण चल रहा है।
यदि आप भी हरियाणा राज्य के किसान हैं और अपनी फसलों को सही दाम पर बेचना चाहते हैं तो 'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल पर अपनी फसल का रजिस्ट्रेशन करवाएं। किसान चाहें अपने गांव या अपने नजदीक स्थित अटल सेवा केंद्र, ई-मित्र केंद्र या सीएससी सेंटर पर जाकर भी अपनी फसल का पंजीकरण करवा सकते हैं।
फसल के पंजीकरण कराते समय किसानों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, ये दस्तावेज इस प्रकार से हैं-
किसानों को अपनी फसल पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करना होगा-
ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों कुबोटा ट्रैक्टर, सोनालिका ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।