Published - 24 Dec 2021
by Tractor Junction
देश के कई राज्यों में इस समय खरीफ फसलों की खरीदी का काम चल रहा है। राज्य सरकार की ओर कृषि उपज मंडी में स्थापित खरीद केंद्रों पर किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल खरीदी जा रही है। इसी क्रम में हरियाणा में भी खरीफ फसलों की एमएसपी पर खरीदी का काम चल रहा है। बता दें कि हरियाणा में खरीफ फसलों की खरीदी का कार्य अक्टूबर माह से ही शुरू कर दिया गया था इसके कारण जल्द ही खरीफ फसलों की खरीदी पूर्ण हो जाएगी। इसी के साथ राज्य में किसानों से आगामी सीजन रबी की फसलों के पंजीयन (रजिस्ट्रेशन) का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए पोर्टल खोल दिया गया है। जो किसान भाई पोर्टल पर रबी सीजन की फसलों का रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं वे 31 दिसंबर तक अपनी रबी की फसलों का ब्योरा इसमें दर्ज करा सकते हैं।
बता दें कि इस समय रबी फसलों की बुवाई का काम लगभग पूरा हो चुका है और मार्च तक रबी फसलों की खरीदी का काम शुरू हो जाएगा। ऐसे में किसानों का पोर्टल पर ब्योरा दर्ज कराना जरूरी होगा। आज हमारे किसान भाइयों को ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से पोर्टल पर रबी फसलों के रजिस्ट्रेशन के संबंध में जानकारी दे रहे हैं।
जैसा कि हरियाणा सरकार ने राज्य के किसानों को रबी फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए पंजीयन कराने के लिए पोर्टल खोल दिया है। किसान रबी सीजन के लिए अपनी उपज पास की मंडियों में बेचने के लिए पंजीयन करा सकते हैं। राज्य के किसान रबी की फसल गेहूं, सरसों, चना, जौ, सूरजमुखी एवं फल-फूल और सब्जियों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए पंजीयन कर सकते हैं।
कृषि से संबंधित सभी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए तथा अपने कृषि उत्पादों को अपने आसपास की मंडियों में बेचने के लिए किसान अपने गांव में स्थित अटल सेवा केंद्रों पर जाकर 31 दिसंबर तक अपनी फसलों का रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके बाद वेबसाइट को बंद कर दिया जाएगा। इसके अलावा किसान भाई स्वयं भी मेरी फसल-मेरे ब्यौरा पर जाकर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं।
मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर हरियाणा के अलावा दूसरे राज्य के किसान भी यहां फसल बेचने के लिए पंजीयन करा सकते हैं। बेशर्त उनकी खेती की जमीन हरियाणा में हो। बता दें कि हरियाणा में मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर किसानों का रजिस्ट्रेशन जरूरी है। इसके अलावा में किसानों से एमएसपी पर उपज की खरीद संभव नहीं होगी।
मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर रबी की फसलों का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए किसानों को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। ये दस्तावेज इस प्रकार से हैं-
• आवेदक का आधार कार्ड
• निवास प्रमाण पत्र
• परिवार पहचान पत्र
• आवेदक का मोबाइल नंबर
• खेत की जमीन के कागज
• आवेदन करने वाले का पासपोर्ट साइज फोटो
किसान रबी फसल को बेचने के लिए हरियाणा सरकार की वेबसाईट मेरी फसल-मेरा ब्यौरा योजना के तहत पंजीयन करा सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया इस प्रकार से हैं।
केंद्र सरकार खरीफ तथा रबी की 23 फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य जारी करती है। इस मूल्य पर देश के किसानों से सरकार द्वारा खरीदी की जाती है। वर्ष 2022-23 के रबी सीजन के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य इस प्रकार निर्धारित किया गया है।
• गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य- 2015 रुपए प्रति क्विंटल
• जौ का न्यूनतम समर्थन मूल्य- 1635 रुपए प्रति क्विंटल
• चना का न्यूनतम समर्थन मूल्य- 5230 रुपए प्रति क्विंटल
• मसूर का न्यूनतम समर्थन मूल्य- 5500 रुपए प्रति क्विंटल
• सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य- 5050 रुपए प्रति क्विंटल
अगर आप अपनी कृषि भूमि, अन्य संपत्ति, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, दुधारू मवेशी व पशुधन बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।