राज किसान जैविक एप : जैविक उत्पाद बेचने में किसानों की मदद करेगा ये एप

Share Product Published - 22 Jul 2021 by Tractor Junction

राज किसान जैविक एप : जैविक उत्पाद बेचने में किसानों की मदद करेगा ये एप

राज किसान जैविक एप : ऑनलाइन तय कर सकेंगे फसल की कीमत, जानें, कैसे होगा रजिस्ट्रेशन

रासायनिक खाद के निरंतर उपयोग से भूमि की उर्वरा शक्ति कम होने और उत्पादों की गुणवत्ता प्रभावित होने को लेकर चिंतित किसानों का झुकाव अब जैविक खेती की ओर होने लगा है। वहीं उपभोक्ता भी खाद्य पदार्थों की शुद्धता और पोषण तत्वों की उपयोगिता पर ध्यान देने लगा है। इनसे जैविक  तरीके से उगाए गए खाद्य पदार्थों की मांग बाजार में अधिक होने लगी है। इन सब के बीच किसान के सामने एक सबसे बड़ी समस्या यह है कि जैविक उत्पाद को कहां बेचे? क्योंकि किसानों के लिए इस जैविक उत्पाद को बचने का कोई ऐसा बाजार नहीं है जहां इन्हें अपने उत्पादों की अच्छी कीमत मिल सके। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए राजस्थान सरकार ने राज्य के किसानों के लिए जैविक मोबाइल एप की शुरुआत की है। यह जैविक मोबाइल एप ‘राज किसान जैविक’ के नाम से हैं। इसके तहत किसान तथा व्यापारी जुडक़र अपना उत्पाद खरीद या बेच सकते हैं। इतना ही नहीं किसान उत्पाद की कीमत भी तय कर सकते हैं।

Buy Used Tractor

 

सबसे पहले सरकार की सभी योजनाओ की जानकारी के लिए डाउनलोड करे, ट्रेक्टर जंक्शन मोबाइल ऍप - http://bit.ly/TJN50K1 


अभी तक 20 हजार से ज्यादा किसान जुड़ चुके हैं इस एप से

राज्य में अभी 20 हजार से अधिक किसान जैविक प्रमाणीकरण संस्था से जुड़े हुए हैं। इसमें से 90 प्रतिशत लोगों के पास जैविक प्रमाणीकरण है। अभी तक राज्य किसान जैविक एप पर 160 किसान तथा 29 खरीददारों ने पंजीयन कराया है। यह किसान जैविक तरीके से अनाज, सब्जी, मसाले और फलों का उत्पादन कर रहे हैं।


राज किसान जैविक एप ( Raj Kisan Jaivik Mobile App): किसान ऐसे करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

राज किसान जैविक एप ( Raj Kisan Organic App ) पर रजिस्ट्रेशन के लिए किसान को सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से राज किसान जैविक एप को डाउनलोड करना होगा। इसके बाद खुद को विक्रेता के रूप में रजिस्टर्ड करना होगा, जिसके लिए विक्रेता पंजीकरण बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद एकल या समूूह में खेती करने वाले किसान को अपनी श्रेणी का चयन कर आधार नंबर दर्ज करना होगा, जिसके बाद मोबाइल पर ओटीपी आएगी, जिसे एंटर करना होगा। इसके बाद किसान व पिता का नाम, गांव जैसे सभी विवरण आधार के जरिए अपने आप दर्ज हो जाएंगे। इसके बाद किसान को जमा करें बटन पर क्लिक करना होगा। इस प्रकार किसान के मोबाइल एप पर पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।


खरीददार व्यापारी ऐसे कर सकते हैं पंजीयन

खरीददार व्यापारी पंजीकरण के लिए क्रेता पंजीकरण बटन पर क्लिक करके और अपना आधार नंबर दर्ज करके इसे ओटीपी द्वारा सत्यापित करेंगे। इससे आधार में दर्ज विवरण के अनुसार उपयोगकर्ता एवं पिता का नाम, मोबाइल नंबर आदि आप एप में दर्ज हो जाएगा। खरीददार को भी ‘जमा करें’ बटन पर क्लिक करना होगा। इस तरह क्रेता और विक्रेता दोनों का पंजीकरण आसानी से इस मोबाइल एप पर हो जाएंगे।


प्रमाणिकरण संस्था से होगा अनुमोदन

इसके बाद जैविक खेती करने वाले किसान को इस मोबाईल एप के माध्यम से प्रमाणीकरण संस्था द्वारा जारी प्रमाण पत्र की फोटो लेनी होगी और उससे संबंधित वैधता विवरण तथा प्रमाणित करने वाली एजेंसी का नाम दर्ज करना होगा। इसके बाद ‘जमा बटन’ पर क्लिक करने पर प्रमाण पत्र मोबाइल एप में अपलोड हो जाएगा जिसका अनुमोदन संबंधित प्रमाणीकरण संस्था द्वारा किया जाएगा।


क्रेता-विक्रेता फोन पर कर सकेंगे फसल का मोलभाव

प्रमाणीकरण संस्था के अनुमोदन के बाद किसान इस मोबाइल एप में जैविक कृषि योग्य भूमि का विवरण फसल का नाम, बिक्री योग्य उपज तथा जैविक फसल का रकबा आदि दर्ज कर सकेंगे। इस मोबाइल एप में यह भी सुविधा दी गई है कि किसान अपनी उपज की बिक्री दर भी इसमें दर्ज कर सकेगा। किसान द्वारा जैविक उपज के बारे में दिया गया समस्त विवरण इस मोबाईल एम में पंजीकृत वाले किसान तथा उसके खरीददार के बीच आपसी समन्वय और मोलभाव करने के लिए यह बहुत ही अच्छा प्लेटफार्म है।


राज किसान जैविक एप से जुड़ी खास बातें

  • अभी तक जैविक तरीके से खेती करने वाले किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए सही खरीददार ढूंढने में परेशानी होती है, लेकिन अब एप के माध्यम से किसानों की मदद हो जाएगी। 
  • इस एप की मदद से किसान घर बैठै ऑनलाइन अपनी उपज आसानी से बेच सकेंगे।
  • ऐप पर रजिस्ट्रेशन करके किसान और खरीददार आपस में बातचीत कर उत्पाद की कीमत तय कर सकते हैं। 
  • किसान गूगल प्ले स्टोर से इस एप को डाउनलोड करके अपना पंजीकरण कर सकते हैं और एप पर पंजीकृत खरीददारों से मोलभाव कर अपने उत्पाद बेच सकते हैं। 
  • इसमें व्यक्तिगत और समूह के रूप में प्रमाणित दोनों ही प्रकार के किसान अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। 

 

अगर आप अपनी कृषि भूमि, अन्य संपत्ति, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, दुधारू मवेशी व पशुधन बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।

Quick Links

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back