एमएसपी पर खरीद : हरियाणा में 1 अक्टूबर से शुरू होगी धान की खरीद

Share Product प्रकाशित - 27 Sep 2022 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

एमएसपी पर खरीद : हरियाणा में 1 अक्टूबर से शुरू होगी धान की खरीद

जानें, किस भाव पर होगी खरीद और क्या रहेगी खरीद केंद्रों पर व्यवस्था

कई जगहों धान की कटाई का काम शुरू हो गया है। इसे देखते हुए राज्य सरकारों की ओर से किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपज खरीदने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके लिए तारीखों का ऐलान भी किया जा रहा है। इसी क्रम में हरियाणा सरकार ने एक अक्टूबर से एमएसपी पर धान की खरीद करने का फैसला किया है। इसके लिए 200 मंडियों में धान की खरीद की व्यवस्था की गई है। इस बार हरियाणा सरकार ने किसानों से 55 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा है। राज्य में धान की खरीद 15 नवंबर तक जारी रहेगी। हरियाणा में इस बार धान  की खरीद व्यवस्था में काफी परिवर्तन किया गया है। इसके तहत मंडी में लगने वाली मार्केट फीस में भी परिवर्तन किया गया है। वहीं धान की औसत पैदावार को लेकर भी नए मापदंड निर्धारित किए हैं। आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से किसानों को हरियाणा में एक अक्टूबर से शुरू होने वाली धान खरीद और इसको लेकर की गई व्यवस्था के संबंध में जानकारी दे रहे हैं ताकि किसानों को एमएसपी पर उपज बेचने में कोई परेशानी नहीं आए। 

Buy Used Tractor

धान की औसत पैदावार में क्या किया गया है परिवर्तन

हरियाणा सरकार ने इस बार धान खरीद व्यवस्था में काफी परिवर्तन किया है। इसके तहत राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है कि जिन क्षेत्रों में धान की अच्छी पैदावार होती है, उन क्षेत्रों में औसत पैदावार 30 क्विंटल प्रति एकड़ मानी जाएगी। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में औसत पैदावार 28 क्विंटल प्रति एकड़ निर्धारित की गई है।  

किसानों को अब कितनी देनी होगी मार्केट फीस

इस साल हरियाणा सरकार ने मार्केट फीस को लेकर फैसला लिया है। इसमें यह फैसला लिया गया है कि जो धान न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर नहीं खरीदा जाता है, जैसे बासमती व डुप्लीकेट बासमती, उस पर 4 प्रतिशत मार्केट फीस की जगह अब सीधा 100 रुपए प्रति क्विंटल फीस लगेगी, जिसमें से 50 रुपए मंडी बोर्ड को जाएंगे और 50 रुपए हरियाणा ग्रामीण विकास फंड में उपकर के रूप में जमा होंगे। 

हरियाणा में कितनी मंडियों में होगी धान की खरीद

इस वर्ष हरियाणा सरकार की ओर से किसानों की सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में मंडियों की व्यवस्था की गई है। इसके तहत धान की खरीद के लिए सबसे ज्यादा 201 मंडियों में व्यवस्था की है। इसके अलावा अन्य खरीफ फसलों मेें बाजरा की खरीद के लिए 86 मंडियां, मक्का की खरीद के लिए 19 मंडियां, मूंग की खरीद के लिए 38 मंडियां, सूरजमूखी की खरीद के लिए 9 मंडियां, मूंगफली की खरीद के लिए 7 मंडियां, तिल की खरीद के लिए 27 मंडियां, अरहर की खरीद के लिए 22 मंडियां तथा उड़द की खरीद के लिए 10 मंडियों में व्यवस्था की गई हैं। 

इन खरीफ फसलों की भी होगी एमएसपी पर खरीद (Buy at Minimum Support Price)

इस वर्ष खरीफ सीजन सत्र 2022-23 के दौरान धान के अलावा बाजरा, मक्का, मूंग, सूरजमुखी, मूंगफली, तिल, अरहर और उड़द आदि फसलों की खरीद भी की जाएगी। इसमें मूंग की खरीद 1 अक्टूबर से शुरू होगी जो 15 नवंबर 2022 तक जारी रहेगी। वहीं मूंगफली की खरीद 1 नवंबर से शुरू होगी जो 31 दिसंबर 2022 तक की जाएगी। इसके अलावा अरहर, उड़द और तिल की खरीद 1 दिसंबर से शुरू की जाएगी जो 31 दिसंबर 2022 तक जारी रहेगी। 

किस भाव पर की जाएगी धान सहित अन्य खरीफ फसलों की खरीद

हरियाणा मेें धान सहित अन्य फसलों की खरीद भारत सरकार की ओर से घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर की जाएगी। इस खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के लिए जो केंद्र सरकार की ओर से खरीफ फसलों का एमएसपी जारी किया है, वे इस प्रकार से है- 

  • धान (कॉमन) के लिए 2040 रुपए प्रति क्विंटल
  • धान (ग्रेड-ए) के लिए 2060 रुपए प्रति क्विंटल
  • बाजरा के लिए 2350 रुपए प्रति क्विंटल
  • मक्का के लिए 1962 रुपए प्रति क्विंटल
  • मूंग के लिए 7755 रुपए प्रति क्विंटल
  • सूरजमुखी के लिए 6400 रुपए प्रति क्विंटल
  • मूंगफली के लिए 5850 रुपए प्रति क्विंटल
  • तिल के लिए 7830 रुपए प्रति क्विंटल
  • अरहर व उड़द के लिए 6600 रुपए प्रति क्विंटल एमएसपी निर्धारित किया गया है।

फसल बेचने में परेशानी हो तो कहां करें शिकायत

किसानों की सुविधा के लिए हरियाणा सरकार की ओर से हेल्प डेस्क बनाई गई है। किसान फसल बेचने मेें आ रही किसी भी प्रकार की समस्या की शिकायत इस हेल्प डेस्क के जरिये कर सकते हैं। इस हेल्प डेस्क पर मार्केटिंग बोर्ड, कृषि व संबंधित विभाग के अधिकारी तैनात होंगे जो किसानों की समस्या का समाधान करेंगे।  


ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों प्रीत ट्रैक्टरइंडो फार्म ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back