अब गन्ना किसान होंगे स्मार्ट! नया पोर्टल लाएगा कई फायदे

Share Product प्रकाशित - 27 Apr 2025 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

अब गन्ना किसान होंगे स्मार्ट! नया पोर्टल लाएगा कई फायदे

गन्ना किसानों की समस्या का होगा समाधान, जानें, इस पोर्टल पर क्या मिलेंगी सुविधाएं

गन्ना की खेती (Sugarcane Cultivation) को लाभकारी बनाने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में किसानों के हित में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने गन्ना पर्ची सिस्टम को (Sugarcane slip system) को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। गन्ना विकास मंत्री ने जानकारी दी कि अब गन्ना किसानों को पर्ची निर्गमन की प्रक्रिया में न केवल पारदर्शिता मिल रही है, बल्कि समय पर सूचना मिलने से उनकी समस्याएं भी कम हुई हैं।

मंत्री ने बताया कि किसानों की सुविधा हेतु राज्य सरकार द्वारा स्मार्ट गन्ना किसान ईआरपी पोर्टल संचालित किया जा रहा है, जिसके माध्यम से प्रदेश की समस्त चीनी मिलों में गन्ना आपूर्ति, पर्ची निर्गमन, ज्ञात तौल, सट्टा प्रदर्शन, गन्ना मूल्य भुगतान तथा अन्य विभागीय कार्य डिजिटल रूप से पूरे किए जा रहे हैं। इससे किसानों को अपने गन्ने की पूरी जानकारी एक क्लिक में उपलब्ध हो रही है।

“स्मार्ट गन्ना किसान ईआरपी पोर्टल” पर क्या-क्या काम कर सकते हैं 

  • गन्ना पर्ची कैलेंडर देख सकते हैं।
  • गन्ना आपूर्ति की जानकारी ले सकते हैं। 
  • बकाया भुगतान की स्थिति जांच सकते हैं। 
  • गन्ना सर्वेक्षण/स्लिप की जानकारी देख सकते हैं। 
  • मोबाइल नंबर रजिस्ट्रेशन/अपडेट कर सकते हैं। 
  • गन्ना रकबा पंजीकरण/संशोधन कर सकते हैं। 

किसान को “स्मार्ट गन्ना किसान ईआरपी पोर्टल” से क्या होंगे लाभ

ऑनलाइन गन्ना पर्ची की सुविधा मिलेगी

  • अब किसान को गन्ना पर्ची लेने के लिए मिल पर जाने की जरूरत नहीं।
  • पोर्टल के माध्यम से पर्ची ऑनलाइन निर्गत होती है, जिससे समय की बचत होती है।

पारदर्शिता और समयबद्धता

  • पर्ची का निर्गमन पूरी तरह पारदर्शी और शेड्यूल के अनुसार होता है।
  • पर्ची कब निकलेगी, कितनी मात्रा के लिए है – ये सब किसान को मोबाइल पर पता चल जाता है।

tj app banner

गन्ना तौल और भुगतान की जानकारी

  • किसान को अपने गन्ने का तौल विवरण, कब-कब तौल हुआ और कितना भुगतान हुआ, ये सारी जानकारी पोर्टल पर मिलती है।
  • इससे किसानों को अपने भुगतान को लेकर किसी तरह की भ्रम या परेशानी नहीं होती।

सट्टा प्रदर्शन की सुविधा

  • किस खेत (सट्टा) से कितना गन्ना लिया गया, उसकी जानकारी भी पोर्टल पर होती है।
  • इससे किसान को अपनी खेती की योजना बनाने में मदद मिलती है।

SMS अलर्ट और मोबाइल सुविधा

  • किसानों को उनके मोबाइल नंबर पर SMS के माध्यम से अलर्ट भेजे जाते हैं, जिससे उन्हें हर जरूरी जानकारी समय पर मिलती है।

विकेन्द्रीकृत और डिजिटलीकरण

  • पोर्टल से जुड़ने के बाद किसान को बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ते।
  • सभी जानकारी और सेवाएं डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मिलती हैं।
  • कुल मिलाकर स्मार्ट गन्ना किसान ईआरपी पोर्टल किसानों को आत्मनिर्भर, जागरूक और तकनीक से जोड़ने का एक मजबूत माध्यम है, जिससे उनका समय, मेहनत और पैसा – तीनों की बचत होती है।

किसान कैसे कर सकते हैं, इस पोर्टल उपयोग

  • इसके लिए सबसे पहले आपको पोर्टल की वेबसाइट लिंक– http://caneup.in पर जाना होगा। 
  • आपको "किसान पंजीकरण एवं गन्ना सर्वेक्षण" पर क्लिक करना होगा। 
  • यहां आपको अपने जिला, गन्ना समिति और खाता संख्या (या किसान कोड) का चयन करना होगा। 
  • कैप्चा कोड भरना होगा और "सर्च करें" पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद आप अपने नाम, खसरा, गाटा आदि विवरण देख पाएंगे।
  • इसक अलवा किसान मोबाइल ऐप के जरिये भी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। 
  • उत्तर प्रदेश गन्ना विभाग ने "ई-गन्ना" नाम से मोबाइल ऐप भी उपलब्ध कराया है, जिसे किसान Google Play Store से डाउनलोड कर सकते हैं।

गन्ना किसान यहां बता सकते हैं अपनी समस्याएं होगा समाधान

सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया है कि किसानों की शिकायतों का समाधान त्वरित और प्रभावी ढंग से हो सके। इसके लिए एक टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-121-3203 भी जारी किया गया है, जिस पर किसान अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं। गन्ना विकास मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसानों को तकनीक से जोड़कर उनकी आय बढ़ाना और प्रक्रिया को सरल बनाना है। यह पहल गन्ना किसानों के लिए एक बड़ा राहत कदम साबित हो रही है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टरमहिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top