नेशनल मैंगो फेस्टिवल 2025 : 6 जून से लगेगा आमों का स्वाद भरा मेला, 200 से ज्यादा वैरायटी होंगी शामिल

Share Product प्रकाशित - 05 Jun 2025 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

नेशनल मैंगो फेस्टिवल 2025 : 6 जून से लगेगा आमों का स्वाद भरा मेला, 200 से ज्यादा वैरायटी होंगी शामिल

जानिए कहां और कैसे होगा इस बार मैंगो महोत्सव का आगाज, क्या होंगी खास रेंज और आम से बने व्यंजनों की झलक

National Mango Festival 2025: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) रायपुर में 6 से 8 जून 2025 तक तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव में 200 से अधिक आम की किस्मों का प्रदर्शन किया जाएगा, साथ ही आम से बने 56 विभिन्न व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।  

यह महोत्सव न केवल आम की विविधता और उसके उत्पादों को प्रदर्शित करता है, बल्कि किसानों को उन्नत खेती के तरीकों और विपणन के अवसरों से भी अवगत कराता है। आम प्रेमियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है, जिसमें वे विभिन्न किस्मों के आमों का स्वाद ले सकते हैं और आम से बने विभिन्न व्यंजनों का आनंद उठा सकते हैं।  

यह महोत्सव छत्तीसगढ़ को आम उत्पादन और नवाचार के एक केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आइए जानते हैं महोत्सव से जुड़ी प्रमुख जानकारियां, कार्यक्रम की रूपरेखा और कैसे लें प्रतियोगिताओं में भाग।

आम महोत्सव के आयोजन मुख्य उद्देश्य

इस महोत्सव में किसानों, विद्यार्थियों, महिलाओं, नव उद्यमियों और आम प्रेमियों को आम की विविधता, उसके उत्पादों और खेती के उन्नत तरीकों से अवगत कराया जाएगा। इस कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य आम की विभिन्न किस्मों, उनके उत्पादों और विपणन के अवसरों के बारे में जानकारी प्रदान करना है।

महोत्सव में होगी आम की इन किस्मों की प्रतियोगिताएं 

महोत्सव में आम की विभिन्न किस्मों का प्रदर्शन किया जाएगा तथा विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम के दौरान जो प्रतियोगिताएं होगी, वे इस प्रकार से हैं : 

  • व्यावसायिक किस्में : दशहरी, लंगड़ा, बाम्बे ग्रीन, चौसा, मालदा, हिमसागर, सुन्दरजा, केसर, अलफान्सो, तोतापरी, नीलम, बैगनफल्ली, पैरी, सिन्दूरी, फज़ली।
  • संकर किस्में : मल्लिका, आम्रपाली, पूसा अरूणिमा, अम्बिका, रत्ना, सिंधु, अर्का पुनीत।
  • विशिष्ट किस्में : हाथीझुल, नूरजंहा, लड्डु, गुलाब खास।
  • एक्जोटिक (आयातित) किस्में : मियाजाकी, टॉमी एटकिन्स, गोल्डन नगेट्स।

ध्यान रहे प्रतिभागियों को न्यूनतम 10 आम प्रति किस्म के साथ भाग लेने की आवश्यकता होगी।

महोत्सव में आम से बने 56 व्यंजनों का होगा प्रदर्शन

फल विज्ञान विभाग की ओर से आम के गुठली, बीज और छिलके से 56 विभिन्न व्यंजन तैयार किए गए हैं, जिन्हें 'छप्पन भोग' के रूप में प्रदर्शित किया जाएगा। छप्पन भोग का अर्थ है, 56 व्यंजन की श्रृंखला जो खास अवसरों पर बनाई जाती है। इनमें आम के रस, गुठली और छिलके से बने कैंडी, जैम, हलवा, खीर, अचार, शर्बत, पना, आमरस, मिठाई आदि शामिल हैं।

Tj App Banner

सजावट प्रतियोगिता का भी होगा आयोजन

महोत्सव में सजावटी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें विद्यालयीन एवं महाविद्यालयीन विद्यार्थी, महिलाएं और अन्य सामान्यजन आम की गुठलियों और पत्तियों से सजावट प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। इसमें झूमर, तोरण आदि बनाए जाएंगे, जो पर्यावरणीय सजावट के रूप में प्रस्तुत किए जाएंगे। 

महोत्सव के होने वाले कार्यक्रम का समय सहित विवरण 

  • पंजीयन और प्रदर्शनी समय : 6 जून को प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक पंजीयन होगा, इसके बाद प्रदर्शनी तीनों दिन रात 9 बजे तक खुली रहेगी।
  • तकनीकी मार्गदर्शन और परिचर्चा : 7 जून को दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक 'आम उत्पादन : समस्या और समाधान' विषय पर तकनीकी मार्गदर्शन और परिचर्चा आयोजित की जाएगी।
  • सफलता की कहानी : 8 जून को दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक आम उत्पादक किसानों और उद्यमियों की सफलता की कहानी प्रस्तुत की जाएगी।
  • पुरस्कार वितरण और सम्मान समारोह : महोत्सव के अंतिम दिन प्रदर्शनी के साथ-साथ पुरस्कार वितरण और सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।

महोत्सव में पंजीयन और प्रवेश का तरीका

महोत्सव में पंजीयन और प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रखा गया है। प्रतिभागियों को पंजीयन कराने के लिए प्रत्येक किस्म में न्यूनतम 5 से 10 आम और व्यंजनों के लिए कम-से-कम 250 ग्राम उत्पाद लाना होगा।

महोत्सव के संबंध में महत्वपूर्ण बातें

  • महोत्सव का स्थान : इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) रायपुर
  • महोत्सव की तारीख : 6 से 8 जून तक (तीन दिवसीय)
  • प्रदर्शनी का समय : सुबह 9 से रात 9 बजे तक (पहले दिन को छोड़कर) पहले दिन समय दोपहर 12 से रात 9 तक
  • महोत्सव में खास : आम की 200 से अधिक किस्म का प्रदर्शन व 56 प्रकार के व्यंजनों की प्रदर्शनी
  • महोत्सव में प्रवेश : नि :शुल्क

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टरमहिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
Vote for ITOTY 2025 scroll to top