मेगा सब्जी एक्सपो 2025 : किसानों को उपहार में दिए जाएंगे ट्रैक्टर

Share Product प्रकाशित - 17 Mar 2025 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

मेगा सब्जी एक्सपो 2025 : किसानों को उपहार में दिए जाएंगे ट्रैक्टर

21 मार्च से यहां शुरू हो रहा मेगा सब्जी एक्सपो, जानें कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण

Mega Vegetable Expo 2025 : किसानों को खेती–किसानी की नई तकनीकों व नवीन आधुनिक कृषि यंत्रों/मशीनों व उन्नत खेती, बीज आदि की जानकारी देने के लिए समय–समय पर किसान मेलों का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में हरियाणा सरकार के उद्यानिकी विभाग की ओर से सब्जी उत्कृष्टता केंद्र, घरौंदा करनाल में “मेगा सब्जी एक्सपो 2025” का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह और विशिष्ट अतिथि हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा होंगे। मेगा सब्जी एक्सपो का आयोजन 21 से 23 मार्च 2025 तक होगा। 

इस तीन दिवसीय “मेगा सब्जी एक्सपो (Mega Vegetable Expo 2025)” में मुख्यमंत्री सहित कृषि मंत्री और अन्य कृषि अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। खास बात यह है कि मेले में भाग लेने वाले किसानों को ट्रैक्टर सहित अन्य पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। मेले के मुख्य विषय के रूप में सब्जी, मधुमक्खी पालन और आलू उत्पादन को शामिल किया गया है। किसान इस मेले में शामिल होकर इन तीनों विषय के संबंध में तकनीकी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। 

किन किसानों को उपहार में मिलेगा ट्रैक्टर व मशीनरी यंत्र

मेगा सब्जी एक्सपो में विभिन्न सब्जियों जैसे– आलू, टमाटर, प्याज, मिर्च, गोभी, बेल वाली सब्जियां, अदरक, लहसुन, हल्दी व अन्य सब्जियां आदि के सर्वश्रेष्ठ उत्पाद के लिए पुरस्कार राशि के रूप में इनाम वितरित किए जाएंगे। योजना के तहत मेले में प्रतिदिन पुरस्कार दिए जाएंगे। मेले में दिए जाने वाले पुरस्कारों का विवरण इस प्रकार से है–

  • प्रतिदिन एक मिनी ट्रैक्टर (कुल 3 ट्रैक्टर)
  • प्रतिदिन एक पॉवर वीडर (कुल तीन पाॅवर वीडर)
  • प्रतिदिन 10 मशीनरी यंत्र (कुल 30 मशीनरी यंत्र) तीन दिन के दौरान बंपर पुरस्कार के रूप में प्रदान किए जाएंगे।

क्या हैं मेगा सब्जी एक्सपो के खास आकर्षण

  • सब्जी एक्सपो में किसानों को बंपर पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे जिसमें मिनी ट्रैक्टर भी शामिल है। 
  • 100 से अधिक सब्जी, आलू और मधुमक्खी पालक किसानों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। 
  • लगातार तीन दिनों तक बागवानी पर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। 
  • 300 से ज्यादा किसानों को प्रतियोगिता के तहत पुरस्कार दिए जाएंगे। 
  • 200 से अधिक बागवानी से जुड़ी कंपनियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। 
  • 22 एकड़ में फैले केंद्र पर बागवानी तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा। 
  • तीन दिवसीय मेला कार्यक्रम के दौरान रागिनी, जादूगरी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 

Tractor Junction App

मेगा सब्जी एक्सपो 2025 (Mega Vegetable Expo 2025) के तहत 21 से 23 तक क्या होंगे कार्यक्रम 

  • मेगा सब्जी एक्सपो के तहत के उद्घाटन के दिन यानी 21 मार्च 2025 को जो कार्यक्रम होंगे उनमें किसानों का पंजीकरण सुबह 9 बजे से शुरू होगा। सब्जी एक्सपो का उद्घाटन सुबह 11 बजे किया जाएगा। सब्जी की फसलों, मधुमक्खी पालन, आलू बीज उत्पादन पर तकनीकी सत्र सुबह 11.10 बजे से दोपहर एक बजे तक होगा। प्रौद्योगिकी प्रदर्शन, प्रदर्शनी और केंद्र भ्रमण सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएंगे। 
  • मेगा सब्जी एक्सपो के तहत 22 मार्च 2025 को सुबह किसानों का पंजीकरण सुबह 9 बजे से किया जाएगा। सब्जी की फसलों, मधुमक्खी पालन, आलू बीज उत्पादन पर तकनीकी सत्र सुबह 11.10 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित किया जाएगा। प्रौद्योगिकी प्रदर्शन, प्रदर्शनी और केंद्र भ्रमण का कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएंगे। 
  • मेगा सब्जी एक्पो के अंतिम दिन यानी 23 मार्च 2025 को किसानों का पंजीयन सुबह 9 बजे से शुरू होगा। सब्जी की फसलों, मधुमक्खी पालन, आलू बीज उत्पादन पर तकनीकी सत्र सुबह 11.10 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित किया जाएगा। मुख्य अतिथि का आगमन सुबह 11 बजे होगा। पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन सुबह 11.30 बजे से होगा। प्रोद्योगिकी प्रदर्शन, प्रदर्शनी और केंद्र भ्रमण सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होंगे।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टरमहिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top