खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में की भारी बढ़ोतरी - जानें पूरी जानकारी

Share Product Published - 09 Jun 2022 by Tractor Junction

खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में की भारी बढ़ोतरी - जानें पूरी जानकारी

खरीफ फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य 2022-23: यहां देखें एमएसपी की नई सूची

किसानों के लिए खुशखबर आई है। इस बार केंद्र सरकार ने खरीफ फसल की बुवाई से पहले ही इनके न्यूनतम समर्थन मूल्य की घोषणा कर दी है ताकि किसान एमएसपी के आधार पर बुवाई के लिए फसलों का चयन कर सके। इतना ही नहीं इस बार सरकार ने खरीफ फसलों के एमएसपी पर भारी बढ़ोतरी की है। इससे देश भर के करोड़ों किसानों को लाभ होगा। इस खरीफ सीजन 2022-23 में किसानों को फसल का अधिक मूल्य प्राप्त हो सकेगा। बता दें कि बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में किसानों के लिए कई बड़े फैसले लिए गए। इसमें केंद्र सरकार ने खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य यानि एमएसपी को बढ़ाने की मंजूरी दी। इसके तहत इस वर्ष केंद्र सरकार ने अलग-अलग फसलों के दामों में 92 रुपए से लेकर 523 रुपए प्रति क्विंटल तक की बढ़ोतरी की है।

Buy Used Tractor

खरीफ की इन 14 फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य किए घोषित

केंद्र सरकार ने हर वर्ष की भांति इस बार भी खरीफ की 14 फसलों के लिए एमएसपी की घोषणा की है। इसके तहत धान (सामान्य), धान (ग्रेड ए), ज्वार (हाइब्रिड), ज्वार (मालदंडी), बाजरा, रागी, मक्का, तूर (अरहर), मूंग, उड़द, मूंगफली, सूरजमुखी के बीज, सोयाबीन (पीला), तिल, रामतिल के अलावा सरकार ने कॉटन (मीडियम फाइबर), कॉटन (लॉन्ग फाइबर) पर एमएसपी बढ़ा दिया है।

धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य 100 रुपए बढ़ाया

केंद्र सरकार ने इस बार धान के समर्थन मूल्य में 100 रुपए की बढ़ोतरी की है। इससे अब धान का एमएसपी 2040 रुपए प्रति क्विंटल हो गया है। बता दें कि पिछली बार धान का एमएसपी धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2021-22 1940 रूपए प्रति क्विंटल था। इसमें धान की ‘ए’ ग्रेड किस्म का समर्थन मूल्य 1,960 रुपए से बढ़ाकर 2,060 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है। बता दें खरीफ फसलों में धान एक प्रमुख फसल है। देश में पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलांगाना, पंजाब, उड़ीसा, बिहार व छत्तीसगढ़ में इसकी खेती प्रमुखता से की जाती है। पूरे देश में 36.95 मिलियन हेक्टेयर में धान की खेती होती है।

तिल का एमएसपी सबसे अधिक 523 रुपए बढ़ाया

केंद्र सरकार की ओर से जारी किए गए प्रेसनोट के मुताबिक तिल के मूल्यों में सरकार ने सबसे अधिक बढ़ोतरी की है। इसके मूल्य में 523 रुपए की वृद्धि की गई है।अब तिल का न्यूनतम समर्थन मूल्य 7830 रुपए प्रति क्विंटल हो गया है। जबकि पिछले सीजन में इसका एमएसपी 7307 रुपए प्रति क्विंटल था। पिछली बार तिल में सरकार ने 452 रुपए की बढ़ोतरी की थी। वहीं केंद्र सरकार ने मक्का के एमएसपी में सबसे कम बढ़ोतरी की है। इसमें मात्र 92 रुपए बढ़ाए गए हैं जो अन्य घोषित किए गए फसलों के एमएसपी से सबसे कम है। 

खरीफ विपणन सीजन के लिए खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य 2022-23- (भाव प्रति क्विंटल में)

सरकार ने फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करने एवं उत्पादकों को उनकी उपज के लिए लाभकारी मूल्य सुनिश्चित कराने हेतु, 2022-23 विपणन मौसम की खरीफ फसलों के एमएसपी में वृद्धि की है जो इस प्रकार से है-

फसल     एमएसपी 2021-22  एमएसपी 2022-23 एमएसपी में बढ़ोतरी 
धान (सामान्य) 1940 रुपए   2040 रुपए 100 रुपए
धान (ग्रेड ए)   1960 रुपए       2060 रुपए   100 रुपए
ज्वार (हाईब्रिड)   2738 रुपए    2970 रुपए 232 रुपए   
ज्वार (मालदंडी) 2758 रुपए   2990 रुपए  232 रुपए
बाजरा           2250 रुपए     2350 रुपए 100 रुपए
रागी         3377 रुपए     3578 रुपए   201 रुपए  
मक्का 1870 रुपए 1962 रुपए   92 रुपए   
तुअर (अरहर)     6300 रुपए       6600 रुपए   300 रुपए
मूंग   7275 रुपए       7755 रुपए 480 रुपए
उड़द   6300 रुपए 6600 रुपए 300 रुपए  
मूंगफली 5550 रुपए   5850 रुपए 300 रुपए
सूरजमुखी के बीज   6015 रुपए 6400 रुपए 385 रुपए    
 सोयाबीन (पीली) 3950 रुपए        4300 रुपए 350 रुपए  
तिल 7307 रुपए     7830 रुपए 523 रुपए
नाइजरसीड (रामतिल) 6930 रुपए   7287 रुपए 357 रुपए
कपास (मध्यम रेशा) 5726 रुपए        6080 रुपए 354 रुपए
कपास (लंबा)  6025 रुपए        6380 रुपए 355 रुपए

पिछले खरीफ सीजन के मुकाबले इस बार किस फसल पर कितना मुनाफा

केंद्र सरकार ने वर्ष 2022-23 में खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में पिछले वर्ष की तुलना में काफी वृद्धि की गई है। सरकार की तरफ से बताया गया है कि किसानों को फसलों के मूल्य लागत का 50 प्रतिशत या उससे अधिक मुनाफा दिया जा रहा है। सरकार की ओर इस बार खरीफ सीजन के लिए किसानों को जितना मुनाफा दिए गया है उसका तुलनात्मक अध्ययन हम पिछले खरीफ सीजन के मुनाफे से कर सकते हैं, जो इस प्रकार से हैं-

फसल  लागत पर लाभ 2021-22   लागत पर लाभ 2022-23     
धान (सामान्य 50 प्रतिशत 50 प्रतिशत
धान (ग्रेड ए) - -
ज्वार (हाइब्रिड)    50  प्रतिशत   50  प्रतिशत  
ज्वार (मलडंडी)   - -
बाजरा    85 प्रतिशत   85 प्रतिशत  
रागी        50 प्रतिशत   50 प्रतिशत  
मक्का 50 प्रतिशत   50 प्रतिशत  
तुअर (अरहर)   62 प्रतिशत  60 प्रतिशत    
मूंग  50 प्रतिशत  50 प्रतिशत 
उड़द   65 प्रतिशत  59 प्रतिशत 
मूंगफली 50 प्रतिशत  51 प्रतिशत    
सूरजमुखी के बीज 50 प्रतिशत  56 प्रतिशत  
सोयाबीन (पीला)   50 प्रतिशत   53 प्रतिशत    
तिल       50 प्रतिशत   50 प्रतिशत  
नाइजर सीड (रामतिल) 50 प्रतिशत 50 प्रतिशत
कपास (मध्यम रेशा) 50 प्रतिशत 50 प्रतिशत
कपास (लंबा रेशा)      - -
  • उपरोक्त दी गई दोनों सारणी में धान (ग्रेड ए), ज्वार (मालदांडी) एवं कपास (लंबा रेशा) के लिए लागत आंकड़ें पृथक रूप से संकलित नहीं किए जाते हैं।
  • विपणन मौसम 2022-23 के लिए खरीफ फसलों की एमएसपी में बढ़ोत्तरी, वर्ष 2018-19 के केंद्रीय बजट में एमएसपी को अखिल भारतीय भारित औसत उत्पादन लागत (सीओपी) के ऊपर कम से कम 50 प्रतिशत लाभ निर्धारित करने की उद्घोषणा के अनुरूप हैं, जो कि किसानों के लिए किफायती निष्पक्ष पारिश्रमिक के लिए लक्षित हैं। यह ध्यान देने योग्य है कि बाजरा, तूर, उडद, सूरजमुखी बीज, सोयाबीन एवं मूंगफली की एमएसपी पर लाभ अखिल भारतीय भारित औसत उत्पादन लागत से 50 प्रतिशत अधिक है जो कि क्रमश: 85 प्रतिशत, 60 प्रतिशत, 59 प्रतिशत, 56 प्रतिशत, 53 प्रतिशत एवं 51 प्रतिशत है।

फसल लागत में इन खर्चों को किया गया है शामिल

सरकार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि फसलों की लागत में मानव श्रम, बैल श्रम, मशीन श्रम, पट्टे पर ली गई जमीन का किराया, बीज, उर्वरक, खाद जैसी उपयोग की गई सामग्रियों पर व्यय सिंचाई शुल्क, उपकरण और कृषि भवन पर मूल्य ह्रास, कार्यशील पूंजी पर ब्याज, पंप सेट आदि चलाने के लिए डीजल / बिजली आदि पर व्यय, मिश्रित खर्च और पारिवारिक श्रम के मूल्य को शामिल किया गया है। 


अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

Quick Links

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back