फार्म गेट ऐप : अब किसान घर बैठे बेच पाएंगे अपनी फसल, 12 हजार से ज्यादा किसानों ने उठाया लाभ

Share Product प्रकाशित - 01 Apr 2023 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

फार्म गेट ऐप : अब किसान घर बैठे बेच पाएंगे अपनी फसल, 12 हजार से ज्यादा किसानों ने उठाया लाभ

किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए सरकार का बड़ा कदम, मिलेगी उचित कीमत, बढ़ेगा मुनाफा 

देश में किसानों की आमदनी बढे़ इसके लिए राज्य सरकारें और केंद्र सरकार सभी प्रयासरत हैं। भारत का लक्ष्य है कि 2025 तक किसानों की आय दुगुनी हो, इस लक्ष्य को पूरा करने के मिशन में किसानों के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। किसानों की सुविधा के लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा फार्म गेट एप्लीकेशन तैयार किया गया।  इस एप की मदद से किसान घर बैठे अपनी फसल बेच पा रहे हैं। कई कृषि एक्सपर्ट्स ने इस विषय पर अपनी राय रखते हुए बताया कि किसानों के लिए ये एक बहुत अच्छी सुविधा है। किसान घर बैठे अपनी फसल बेच पाएंगे। ऐप्प की मदद से किसान अपने खलिहान, घर या गोदाम से सीधे फसल की बिक्री कर सकेंगे।  

Buy Used Tractor

देश में किसान के लिए बहुत सारे ऑनलाइन फसल बिक्री पोर्टल बनाए गए हैं, जहां किसान अपनी फसल सीधे बेच सकते हैं लेकिन फार्म गेट ऐप्प कई मामलों में किसानों के लिए ख़ास है।  

फार्म गेट ऐप्प को हाल ही में दिया गया अवार्ड

सरकार द्वारा तैयार किए गए इस एप को 20 वां सीएसआई -एसआइजी ई-गवर्नेंस अवार्ड 2022 प्रदान किया गया है। ये अवार्ड कंप्यूटर सोशायटी ऑफ़ इंडिया द्वारा दिया गया। चूंकि एप की मदद से किसानों को फसल बेचने में काफी सहायता मिल रही है।  किसान सही समय पर अपनी फसल बेच पा रहे हैं इसलिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस कार्य को सराहा है। फार्म गेट एप को अवार्ड मिलने पर मुख्यमंत्री ने राज्य के कृषि विकास मंत्री कमल पटेल को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि किसानों को तकनीक से जोड़ने के लिए ये एक बहुत अच्छा कदम है। किसानों की आमदनी बढ़ाने के मिशन में ये कदम काफी उपयोगी है, इससे न सिर्फ किसानों को बिचौलियों से छुटकारा मिलेगा और उनकी फसलों को अच्छा दाम मिल सकेगा बल्कि बहुत सारी सहूलियतें भी होगी। 

क्या है फार्म गेट ऐप

फार्म गेट एप एक मोबाइल ऐप्प है जो किसानों को घर बैठे फसल बिक्री करने में सहायता प्रदान करती है। ये एप पूरी तरह निःशुल्क है। किसान अपनी उपज को अपनी मर्जी से बेच सकते हैं, खेत, खलिहान और गोदाम हर जगह से पिकअप करने की सुविधा उपलब्ध है। किसानों को मंडी में लाकर उपज बेचने बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। कभी मंडी खुली होती थी तो कभी बंद होती थी। किसानों को जानकारी न होने की वजह से कई बार बिना फसल बेचे घर लौटना पड़ता था। लेकिन इस एप के माध्यम से इस तरह की सभी समस्याओं का समाधान हो गया है। भारत सरकार द्वारा भी इस ऐप्प को सराहना मिल रही है। मध्यप्रदेश, भारत का एकलौता ऐसा राज्य है जहां किसानों को फसल बेचने की इस तरह आजादी मिली हुई है। किसानों के लिए इस तरह की सुविधा पूरे देश में मिलने में अभी समय लग सकता है लेकिन जल्द ही इस तरह की बेहतरीन सुविधा का फायदा पूरे देश के किसान उठा पाएंगे। 

राज्य की सभी मंडियों में ऐप्प का हो रहा है सुचारु रूप से उपयोग 

एमपी फार्म गेट एप राज्य की सभी मंडियों में उपयोग में लाये जा रहे हैं। भोपाल, गुना, सागर, सतना, जबलपुर, इंदौर, हरदा में 1 अगस्त 2022 से ही पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर ऐप्प की शुरुआत की गई है। दिनांक 27 सितम्बर 2022 से उज्जैन मंडी को भी इस परियोजना में जोड़ लिया गया। उज्जैन मंडी के किसान भी अब ऑनलाइन फसल की बिक्री कर पा रहे हैं। वर्तमान में फार्म गेट एप को मध्यप्रदेश की हर 259 कृषि उपज मंडी में संचालित किया जा रहा है। किसान इस एप्प के माध्यम से फसल बेचने पर उचित मूल्य पा रहे हैं। साथ ही किसानों को काफी ज्यादा सहूलियतें भी मिल रही हैं।  

सौदा पत्रक पोर्टल: 12 हजार से ज्यादा किसान उठा रहे हैं लाभ

किसान फसल बिक्री एप्प के माध्यम से मध्यप्रदेश के 12 हजार से भी ज्यादा किसान लाभान्वित हो रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक़ कुल 12 हजार 981 किसानों द्वारा अब तक 64  लाख क्विंटल फसल की बिक्री की गई है। कुल सौदा की बात करें तो फार्म गेट एप के जरिये किसान 91 लाख तन कृषि उपज की ख़रीद-बिक्री कर चुके हैं। 2023 के आंकड़ों की बात करें तो अब तक इस ऐप्प के माध्यम से 16 प्रतिशत के लगभग आबक आ चुकी है, धीरे-धीरे और आवक आ रही हैं।      

फार्म गेट एप से सम्बंधित कुछ प्रश्न और उत्तर : 

1 ) फार्म गेट ऐप कैसे डाउनलोड करें?

उत्तर: फार्म गेट ऐप डाउनलोड करने के लिए प्ले स्टोर पर जाएं और एमपी फार्म गेट ऐप सर्च करें। और फिर इस ऐप को अपने मोबाइल फोन में इनस्टॉल करें। 

2 ) फार्म गेट ऐप में अगर पासवर्ड भूल जाएं तो क्या करें?

उत्तर: पासवर्ड भूल जाने पर आप ऐप में जा कर फॉरगॉट पासवर्ड पर क्लिक कर सकते हैं। जानकारी मांगे जाने वाले मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी या फिर रजिस्ट्रेशन नंबर डालें। ओटीपी सबमिट करें। उसके बाद नया पासवर्ड बनाने के लिए विकल्प खुल जाएगा। नया पासवर्ड बना कर किसी सुरक्षित जगह पर नोट कर लें। ऐप में व्यापारी और किसान दोनों के लिए फॉरगॉट पासवर्ड का विकल्प मौजूद है।  

3) एमपी किसान फार्म एप पर कौन-कौन सी फसल बेच सकते हैं।

उत्तर: एमपी किसान फार्म एप पर कृषि उपज मंडी में बिकने वाली सारी फसलों की खरीद-बिक्री होती है। किसान घर बैठे सीधे एमएसपी पर फसल बेच सकते हैं।  

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों सेलस्टियल ट्रैक्टर, मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back