किसान भाई ध्यान दें! गन्ने में फैल रहा काला चिकटा रोग, जानें रोकथाम के उपाय

Share Product प्रकाशित - 23 May 2025 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

किसान भाई ध्यान दें! गन्ने में फैल रहा काला चिकटा रोग, जानें रोकथाम के उपाय

गन्ने की बढ़वार घटाता है यह रोग, अधिक प्रभावित पत्तियों में हो जाते हैं छेद 

गन्ने की खेती करने वाले किसानों को इस समय सचेत रहने की आवश्यकता है, ऐसा इसलिए कि इन दिनों गन्ने की फसल पर काला चिकटा रोग का प्रकोप देखा जा रहा है। यह रोग गन्ने की बढ़वार को प्रभावित करता है। इसके प्रभाव से गन्ने की ग्रोथ रूक जाती है और पत्तियों में छेद हो जाते हैं जिससे फसल को नुकसान होता है। यदि रोग का प्रकोप अधिक हो तो पूरी की पूरी फसल तक खराब हो जाती है। यदि आप किसान हैं तो आपके लिए इसके बारे में जानना बेहद जरूरी हो जाता है, तो आइए जानते हैं, क्या है काला चिकटा रोग, इसके लक्षण और इस रोग की रोकथाम के उपाय। 

गन्ना एवं चीनी आयुक्त ने जारी की किसानों के लिए एडवाइजरी

अभी के मौसम में कई जगहों पर गन्ने की फसल में ब्लैक बग या काला चिकटा कीट का प्रकोप देखने को मिल रहा है। इसे देखते हुए गन्ना एवं चीनी विभाग, उत्तर प्रदेश की ओर से किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। प्रदेश के गन्ना एवं चीनी आयुक्त प्रमोद कुमार उपाध्याय ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में गन्ने की फसल में कीट एवं रोग संबंधी समस्याओं के नियंत्रण के लिए वैज्ञानिकों की टीम से स्थानीय निरीक्षण कर गन्ना क्षेत्रों का आंकलन कराया जा रहा है। जिसमें गन्ने की फसल में ब्लैक बग या काला चिकटा का संक्रमण देखा जा रहा है। कई खेतों में ब्लैक बग के साथ–साथ पायरिया रोग भी देखा गया है। इसे देखते हुए गन्ना शोध परिषद द्वारा दिए गए सुझावों के अनुसार किसानों, विभागीय अधिकारियों एवं चीनी मिलों को ब्लैक बग नियंत्रण के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। 

किसान कैसे करें ब्लैक बग या काला चिकटा कीट की पहचान

गन्ना एवं चीनी आयुक्त ने बताया कि काला चिकटा एक चुसक कीट है। इसका प्रकोप अधिक तापमान व शुष्क मौसम में आमतौर पर अप्रैल से जून महीने के दौरान होता है। इसका प्रकोप पेड़ी गन्ना में अधिक होता है। जबकि पौधा फसल में कम दिखाई देता है। रोगों से प्रभावित गन्ने की पत्तियां पीली पड़ जाती हैं और उन पर कत्थई रंग के धब्बे पाए जाते हैं। इसके शिशु पत्रकुंचक एवं गन्ने के गोफ के बीच में पाए जाते हैं। प्रौढ़ तथा शिशु कीट दोनों पत्तियों का रस चूसते हैं, जिससे गन्ने की वृद्धि रुक जाती है। वहीं रोग का प्रभाव अधिक होने पर पत्तियों में छेद हो जाते हैं।

किसान कैसे करें ब्लैक बग कीट का नियंत्रण 

किसान ब्लैक बग कीट नियंत्रण के लिए नीचे दिए गए कुछ उपाय करके इस कीट–रोग पर नियंत्रण कर सकते हैं, यह उपाय इस प्रकार से है– 

  • गन्ना किसान ब्लैक बग कीट से प्रभावित गन्ने में पताई और ठूठों को गन्ना कटाई के बाद नष्ट कर दें।
  • खेत की सिंचाई करने से काला चिकटा कीट का प्रभाव कम किया जा सकता है। 
  • कीट का अधिक प्रकोप होने की स्थिति में इसके रासायनिक नियंत्रण के उपाय करने चाहिए। इसके लिए प्रोफेनोफॉस 40 प्रतिशत व साइपरमेंथरिन 4 प्रतिशत ई.सी. 750 मिली, इमिडक्लोप्रिड 17.8 प्रतिशत एस.एल. दर 200 मिली या क्वीनालफॉस 25 प्रतिशत ई.सी. दर 825 मिली या क्लोरोपायरीफॉस 20 ई.सी. 800 मिली प्रति हैक्टेयर की दर से 625 लीटर पानी में मिलाकर प्रति हैक्टेयर छिड़काव करना चाहिए। 
  • हालांकि जहां ब्लैक बग का प्रभाव कम हो और पायरिला का प्रकोप अधिक दिख रहा हो तथा उसके साथ जैव परजीवी भी दिखाई दे रहे हों, वहां रासायनिक नियंत्रण की जरूरत नहीं होती है। 
  • वहीं यदि ब्लैग बग का कोई परजीवी नहीं होने के कारण अधिक संख्या में होने की दशा में रासायनिक नियंत्रण करना जरूरी है। 

गन्ने में इन कीटों का भी होता है प्रकोप

गन्ने की फसल को ब्लैक बग या काला चकटा कीट के अलावा भी कई प्रकार के अन्य कीटों का प्रकोप भी होता है। इसमें दीमक, सफेद गिडार, जड़ बेधक (रूट बोरर), अंकुर बेधक, चोटी बेधक (टाप सूट बोरर), कडुआ रोग (चाबुक कडुआ), तना बेधक (स्टेम बोरर), गुरूदासपुर बेधक, पोरी बेधक (इन्टर नोड बोरर) शामिल हैं। इनका प्रकोप अलग-अलग समय या महीनों में होता है। ऐसे में किसानों को इन कीटों से अपनी फसल के उपाय करने चाहिए। फसल पर किसी भी रासायनिक दवा का छिड़काव करने से पहले अपने निकटतम कृषि विभाग से सलाह अवश्य लेनी चाहिए। दवा का छिड़काव किसी जानकार या विशेषज्ञ के मार्गदशन में करना ही सही रहता है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टरमहिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
Vote for ITOTY 2025 scroll to top