प्रकाशित - 14 Jul 2022 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा
कृषि अनुसंधान संस्थान की ओर से मौसम को देखते हुए नई एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत किसानों को मौसम के अनकूल फसल का उत्पादन करने की सलाह दी गई है। इसके अलावा इस मौसम में खेती करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए उनके बारे में भी जानकारी दी है। हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से खेती के लिए कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों के लिए जो एडवाइजरी जारी की है उस पर चर्चा कर रहे हैं।
कृषि विशेषज्ञों के अनुसार इस समय किसानों को चारा फसलों की बुवाई करनी चाहिए। किसान इस सप्ताह चारा फसलों की बुवाई से अच्छा उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। इस सप्ताह किसान चारे के लिए ज्वार की बुवाई कर सकते हैं। इसके लिए किसान पूसा चरी-6, पूसा चरी-9 या अन्य संकर किस्मों की बुवाई कर सकते हैं। वहीं किसान इस मौसम में लोबिया की बुवाई भी कर सकते हैं। इसके लिए भी ये मौसम काफी अनुकूल है। यदि खेत तैयार हो तो किसान मूली, सेम, पालक, चौलाई भी बुवाई कर सकते हैं।
किसानों को बेहतर बुवाई के लिए उन्नत किस्मों का चयन करना चाहिए। किसानों को मौसम के अनुकूल इन किस्मों का चयन कर सकते हैं, जो इस प्रकार से हैं-
चारा फसलों के अलावा किसान इस समय कद्दू वर्गीय सब्जियों की खेती करके भी अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। कद्दूवर्गीय फसलों में किसान लौकी, करेला, सीताफल, तोरई की बुवाई कर सकते हैं।
यदि किसान कद्दूवर्गीय सब्जियों की खेती करने का मन बना रहे हैं तो उन्हें इसके उन्नत बीज का ही इस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए कुछ उन्नत किस्में यहां दी जा रही है किसान उनका उपयोग कर सकते हैं, ये इस प्रकार से हैं-
किसानों को चाहिए कि बारिश के मौसम में अपने खेत में एक ऐसा स्थान बनाएं जहां वर्षा जल का संचय किया जा सके। इसके लिए किसान खेत में तालाब का निर्माण करा सकते हैं। इसमें किसान बारिश के पानी का संचय कर सकते हैं जिससे बारिश की कमी होने पर फसलों की बुवाई के लिए इसका उपयोग किया जा सके। बता दें कि खेत में तालाब निर्माण के लिए सरकार किसानों को सहायता भी देती है।
बारिश के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए किसान अपने खेत में अभी किसी भी प्रकार का छिड़काव नहीं करें। चाहे वो कीटनाशक से संबंधित हो या रोग नियंत्रण के लिए हो। ऐसे मौसम में कीटनाशक का छिडक़ाव करने से फसलों पर इसका पूरा असर नहीं हो पाता है। वहीं ये कीटनाशक छिड़काव हमारे लिए नुकसान देय हो सकता है।
ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों महिंद्रा ट्रैक्टर, स्वराज ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।