प्रकाशित - 14 May 2025
ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा
Subsidy on Seeds: खरीफ की बुवाई का समय करीब आ गया है। इसे देखते हुए सरकार की ओर से किसानों को सब्सिडी पर बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। केंद्र सरकार के साथ ही राज्य सरकार भी किसानों काे विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहयोग प्रदान कर रही है। इसी क्रम में राज्य सरकार की ओर से किसानों को सब्सिडी पर धान, उड़द, अरहर, मूंग व ढैंचा के बीज दिए जा रहे हैं।
खास बात यह है कि इन बीजों की खरीद पर राज्य सरकार की ओर से किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। ऐसे में प्रदेश के किसानों को यह बीज आधी कीमत पर मिल सकते हैं। सरकार का उद्देश्य खरीफ फसल सीजन में उत्पादन और उत्पादकता हो बढ़ाना है।
राज्य सरकार की ओर से किसानों को सब्सिडी पर धान, उड़द, अरहर, मूंग व ढैचा के बीज प्रदेश के किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जाएगा। किसानों को बीज पर सब्सिडी के लिए एक नई व्यवस्था की गई है ताकि किसानों को तुरंत सब्सिडी का लाभ मिल सके। इस नई व्यवस्था से किसानों को अब बीज खरीदने के बाद सब्सिडी के लिए महीनों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पहले की व्यवस्था में किसानों को बीज का पूरा मूल्य जमा करना होता था और सब्सिडी की राशि बाद में बैंक खाते में ट्रांसफर होती थी, जिससे उन्हें कई बार लंबा इंतजार करना पड़ता था। लेकिन अब सरकार ने इस प्रक्रिया को सरल बना दिया है। अब किसानों को बीज खरीदते समय ही निर्धारित मूल्य का केवल आधा भुगतान करना होगा। बाकी 50 प्रतिशत राशि की सब्सिडी उन्हें तुरंत मिल जाएगी। यह सुविधा "एट-सोर्स सब्सिडी" के रूप में दी जाएगी।
राज्य सरकार ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में राजकीय बीज गोदाम स्थापित किए हैं। इन गोदामों से किसानों को हर सीजन में प्रमाणित बीज उपलब्ध कराए जाते हैं। खरीफ 2025 के लिए भी किसान इन गोदामों से बीज खरीद सकते हैं। बीज वितरण "पहले आओ, पहले पाओ" के आधार पर किया जाएगा। इसलिए जो किसान जल्दी पहुंचेंगे, उन्हें बीज पहले मिलेंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर प्रदेश सरकार ने इस बार विभिन्न फसलों के बीजों की दरें तय की हैं, जो इस से प्रकार हैं:
फसल का नाम | प्रति किलो कीमत (₹) | 50% सब्सिडी के बाद बीज का मूल्य (₹) |
मोटा धान | 44.88 रुपए | 22.44 रुपए |
महीन धान | 45.09 रुपए | 22.54 रुपए |
बासमती धान | 61.38 रुपए | 30.69 रुपए |
उड़द | 145.20 रुपए | 72.60 रुपए |
मूंग | 116.85 रुपए | 58.43 रुपए |
अरहर | 171.42 रुपए | 85.71 रुपए |
ढैंचा | 116.00 रुपए | 58.00 रुपए |
इन सभी फसलों के बीजों पर किसानों को 50 प्रतिशत की सब्सिडी मिलेगी। उदाहरण के तौर पर अगर कोई किसान उड़द का बीज खरीदता है, तो उसे 145.20 रुपए के बजाय केवल 72.60 रुपए प्रति किलो भुगतान करना होगा। इसी प्रकार किसान को अन्य फसल के बीज का भुगतान करना होगा।
इस योजना का लाभ केवल उत्तर प्रदेश के पंजीकृत किसान ही उठा सकते हैं। इसके लिए किसान का "उत्तर प्रदेश किसान पारदर्शी पोर्टल" (agriculture.up.gov.in) पर पंजीकरण अनिवार्य है। बीज खरीदते समय किसान को अपना आधार कार्ड साथ लाना होगा। एक किसान को अधिकतम दो हेक्टेयर भूमि तक के लिए बीज उपलब्ध कराया जाएगा।
सरकार का उद्देश्य किसानों को क्वालिटी युक्त, प्रमाणित बीज उपलब्ध कराना है जिससे कम लागत में अधिक उत्पादन हो सके। इससे किसानों की आय बढ़ेगी और खेती अधिक लाभकारी बनेगी। बीजों की क्वालिटी बेहतर होने से फसल की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ेगी, जिससे कम समय और संसाधन में बेहतर उपज प्राप्त की जा सकेगी।
प्रदेश के किसानों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द अपने नजदीकी राजकीय बीज गोदाम पर जाकर बीज प्राप्त करें, क्योंकि बीज का वितरण पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर हो रहा है। साथ ही, यदि अभी तक जिन किसानों का पारदर्शी पोर्टल पर पंजीकरण नहीं हुआ है, तो वे तुरंत इसकी प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि उन्हें कम कीमत पर बेहतर बीज बुवाई के लिए मिल सके।
ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।