Posted On - 16 Feb 2022
सरसों के भावों में इस समय गिरावट देखी जा रही है। इसके कारण इस साल सरसों के भाव बीते साल के मुकाबले कम हुए हैं। जहां साल 2021 में सरसों के तेल के भाव 200 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गए थे, वहीं नए साल 2022 के छठे दिन सरसों के तेल का भाव 164 रुपए प्रति लीटर पर आ गया था। अभी भी बाजार में सरसों के तेल में उथल-पुथल जारी है।
जानकारों का मानना है कि इस गिरावट के पीछे का कारण अबकी बार सरसों का बंपर उत्पादन की होने संभावना है। वहीं मंडियों में अगेती सरसों की आवक शुरू हो गई है। इसे देखते हुए व्यापारी अपनी सरसों का पुराना स्टाक निकालने में लगे हुए हैं। इससे सरसों के तेल के भावों में भी गिरावट आ रही है। इस समय सरसों के भावों में उथल-पुथल का दौर बना हुआ है। इसी बीच उपभोक्ताओं के लिए एक खुश खबर आई है। अब आप दो लीटर सरसों का तेल मात्र 50 रुपए में खरीद सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जैसा कि हरियाणा की सरकार की ओर से गरीब परिवार को सस्ते दामों में तेल उपलब्ध करवाने के लिए राशन डिपो की शुरुआत की गई थी। इसके तहत परिवार के लोगों को कम कीमत पर खाद्य तेल उपलब्ध कराया जाता है। लेकिन जब तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई तो सरकार ने इस डिपो राशन को बंद कर दिया था, जिससे तेल वितरण बंद हो गया। लेकिन जब सरकार ने तेल वितरण बंद करने का निर्णय लिया तो उस दौरान तेल काफी डिपो में स्टॉक बच गया था। जिसकी एक्सपायरी डेट नजदीक आ गई है। ऐसे में राज्य सरकार ने इस सरसों तेल के स्टॉक को निकालने का निर्णय लिया है।
बहादुरगढ़ के डिपो पर 1780 लीटर सरसों तेल स्टॉक में है। तो कहीं 20 तो किसी पर 40 लीटर तेल है। जिन-जिन डिपो पर तेल मौजूद है, वहां आगामी तेल वितरण जल्द ही शुरू हो जाएगा। विभाग ने इसको लेकर अपनी ओर से तैयारी पूरी कर ली है। सरसों तेल का वितरण पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।
बता दें तेल की खरीद करने के लिए उपभोक्ता को 50 रुपए देने होंगे। वैसे तेल की कीमत कुल 40 रुपए दो लीटर है जिसमें दस रुपए डिपो होल्डर का कमीशन तय किया गया है। इसी बीच खाद्य एवं आपूर्ति के निरीक्षक का कहना है कि तमाम डिपो होल्डरों को इस संबंध में अवगत कराया जा चुका है। जल्द ही तेल वितरण प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
• हरियाणा की सिरसा में सरसों का भाव 6990 रुपए प्रति क्विंटल
• हरियाणा की हिसार में सरसों भाव 7010 रुपए प्रति क्विंटल
• हरियाणा की आदमपुर मंडी में सरसों का भाव 7010 रुपए प्रति क्विंटल
• हरियाणा की रेवाड़ी में सरसों का भाव 6995 रुपए प्रति क्विंटल
• हरियाणा की ऐलनाबाद में सरसों का भाव 7020 रुपए प्रति क्विंटल
• राजस्थान के जयपुर में सरसों का भाव- 6930 रुपए प्रति क्विंटल
• राजस्थान के श्रीगंगानगर में सरसों का भाव 6990 रुपए प्रति क्विंटल
• राजस्थान के मेड़ता शहर में सरसों का भाव 6935 रुपए प्रति क्विंटल
• राजस्थान के जोधपुर में सरसों का भाव 6975 रुपए प्रति क्विंटल
• राजस्थान के चिंडावा में सरसों भाव 6825 रुपए प्रति क्विंटल
• उत्तर प्रदेश के इटावा में सरसों का भाव 6760 रुपए प्रति क्विंटल
• उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सरसों का भाव 6715 रुपए प्रति क्विंटल
• उत्तर प्रदेश मेरठ मंडी में सरसों का 6910 रुपए प्रति क्विंटल
• उत्तर प्रदेश के बरेली मंडी में सरसों का भाव 6790 रुपए प्रति क्विंटल
• उत्तर प्रदेश के ललितपुर में सरसों का भाव 6770 रुपए प्रति क्विंटल
• मध्यप्रदेश के बैतूल में सरसों का भाव 6955 रुपए प्रति क्विंटल
• मुंबई मंडी में सरसों का भाव 9510 रुपए प्रति क्विंटल
• बिहार के चंपारण में सरसों का भाव 6965 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
सरसों का एमएसपी में इस बार 400 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। जिससे अब सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5050 रुपए प्रति क्विंटल हो गया है। बता दें कि पिछले वित्तीय वर्ष 2021-22 में सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 4650 रुपए प्रति क्विंटल था। अब किसानों को एमएसपी पर सरसों बचने से पिछले बार की तुलना में अधिक लाभ होगा।
बता दें कि केंद्र सरकार हर वित्तीय वर्ष किसानों से फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद करती है। इसकेे लिए हर बार न्यूनतम समर्थन मूल्य की घोषणा की जाती है। इस बार भी केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए रबी की छह फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया है जो इस प्रकार है-
फसल | एमएसपी |
---|---|
सरसों | 5,050 रुपए |
सूरजमुखी | 5,441 रुपए |
चना | 5,230 रुपए |
मसूर | 5,500 रुपए |
गेहूं | 2,015 रुपए |
जौ | 1,635 रुपए |
अगर आप अपनी कृषि भूमि, अन्य संपत्ति, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, दुधारू मवेशी व पशुधन बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।