सरसों में तेजी : 8400 रुपए प्रति क्विंटल पहुंचा सरसों का भाव, सभी रिकॉर्ड टूटे

Share Product Published - 16 Aug 2021 by Tractor Junction

सरसों में तेजी : 8400 रुपए प्रति क्विंटल पहुंचा सरसों का भाव, सभी रिकॉर्ड टूटे

जानें, देश की प्रमुख मंडियों में सरसों के ताजा भाव

सरसों की बढ़ती मांग के कारण सरसों के भावों निरंतर तेजी आ रही हैं। सरसों के बाजार भाव 8400 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गए हैं। सरसों की बढ़ती कीमतों को लेकर बाजार सूत्रों का अनुमान है कि इस साल सरसों के भाव ऊंचाई पर ही बने रहने की उम्मीद है। सरसों की मांग को देखते हुए मंडियों में सरसों की आवक उतनी नहीं हो पा रही है जितनी जरूरत है। इस तरह आवक प्रभावित होने से इसके भावों में तेजी का रूख बरकरार है। हालांकि बीते दिनों में इसके भावों मामूली कमी दर्ज की गई। मीडिया से मिली जानकारी के आधार सूत्रों ने कहा कि कोटा और आगरा में सरसों का भाव  8,250 रुपए से बढक़र 8,400 रुपए क्विंटल कर दिया गया। सरकार द्वारा 4650 रुपए सरसों का सरकारी भाव तय किया गया है। मगर किसान इससे ऊंची कीमतों पर अपनी फसल बेच रहे हैं। राजस्थान के भरतपुर में सरसों के भाव टूटने से वहां जो आवक 6,000 बोरी की थी वह घटकर लगभग 1,000 बोरी रह गई है। किसान सस्ते भाव पर माल नहीं बेच रहे हैं। इतना ही नहीं सरसों के अच्छे भाव मिले इसके लिए किसान रूक-रूक कर अपनी सरसों मंडियों में ला रहे हैं ताकि सरसों के भावों में गिरावट नहीं आ पाए और उन्हें सरसों का बेहतर दाम मिल सके। 

Buy Used Tractor

 

सबसे पहले सरकार की सभी योजनाओ की जानकारी के लिए डाउनलोड करे, ट्रेक्टर जंक्शन मोबाइल ऍप - http://bit.ly/TJN50K1 


सरसों तेल की कीमतें भी बढ़ी

देश में सरसों तेल की मांग निरंतर बढ़ती जा रही है। इसके कारण बाजार में सरसों दाना के साथ ही सरसों के तेल की कीमतों में भी उछाल आ रहा है। बाजार सूत्रों के अनुसार इस समय बाजारों में सरसों दाना की आवक कम है। सरसों तेल के भाव में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसकी वजह से सरसों दाना भी एमएसपी से ऊंचे दामों पर बिक रहा है। हालांकि इस बीच बीते दिनों के दौरान विदेशी बाजारों में कारोबार के मिले जुले रुख के बीच दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में मांग कमजोर रहने से सरसों तेल तिलहन, सोयाबीन तिलहन में मामूली गिरावट दर्ज हुई। जबकि बिनौला के मुकाबले भाव कम रहने से मूंगफली की मांग बढ़ गई है। बाकी तेलों के भाव पिछली कीमतों पर स्थिर रहे। सरसों पक्की घानी तेल में पांच रुपए की गिरावट देखने को मिली। बाजार में सरसों पक्की घानी तेल 2,495 से घटकर 2490 रुपए प्रति टिन हो गया है। ऐसी ही सरसों कच्ची घानी के भाव में भी पांच रुपए प्रति टिन की गिरावट आई है। अब इसका भाव 2575- 2685 रुपए प्रति टिन है। 


सरसों का कोई भी विकल्प उपलब्ध नहीं

बाजार जानकारों का कहना है कि सहकारी संस्था हाफेड और नाफेड को अगली बुवाई के लिए सरसों दाने के बीज का इंतजाम करने के लिए बाजार भाव पर सरसों की खरीद कर इसका स्टॉक बना लेना चाहिए। जो कि आगामी त्यौहारों और जाड़े के मौसम में हरी सब्जियों के लिए बढऩे वाली सरसों तेल की मांग को पूरा करेगा। उन्होंने कहा कि सोयाबीन, मूंगफली जैसे तेलों की कमी को आयात से पूरा किया जा सकता है लेकिन सरसों की फसल सिर्फ भारत में होती है। इसलिए इसका कोई विकल्प उपलब्ध नहीं होगा। उन्होंने कहा कि देश भर की मंडियों में सरसों की दैनिक आवक लगभग दो लाख बोरी के मुकाबले घटकर 1.80-1.85 लाख बोरी रह गई है। सरकार को बाकी तेलों का उत्पादन बढ़ाने के साथ सरसों पर विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है।

Tractor Junction Mobile App


सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2021

सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य काफी कम होने से किसान सरकार को अपनी सरसों बेचने में न तो पहले रूचि दिखा रहे थे और न अब। जहां बाजार में सुपर कडीशन सरसों के भाव 8400 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है। वहीं इसका सरकारी न्यूनतम समर्थन मूल्य इसका आधा है। बता दें कि वर्ष 2021-22 के लिए सरसों का नया समर्थन मूल्य 4650 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है जो बाजार मूल्य से काफी कम है।


देश की प्रमुख ई-मंडियों में सरसों के ताजा भाव

  • राजस्थान : राजस्थान की नोहर 7000 रुपए से लेकर 7135 रुपए प्रति क्विंटल चल रहे हैं। रावतसर मंडी में सरसों का भाव ( Mustard rise)  7491 रुपए प्रति क्विंटल है। संगरिया में 6850 से 7165 रुपए प्रति क्विंटल चल रहे हैं। रायसिंह नगर मंडी में 6950 से 7151 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास चल रहे हैं। श्रीविजर नगर मंडी में सरसों का भाव 7071 रुपए प्रति क्विंटल है। भवानी मंडी में सरसों के भाव 6000 से 6700 रुपए प्रति क्विंटल चल रहे हैं। इधर देवली मंडी में सरसों के भाव 6825 से 7436 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास हैं। 
  • हरियाणा : हरियाणा की ऐलनाबाद मंडी में सरसों के भाव 6950 से लेकर 7057 रुपए प्रति क्विंटल चल रहे हैं। भुना मंडी में सरसों के भाव 6850 से लेकर 7000 रुपए प्रति क्विंटल पर बने हुए हैं। सिरसा मंडी में सरसों के भाव 7420 रुपए प्रति क्विंटल पर बने हुए हैं। 
  • एमपी : छतरपुर मंडी में सरसों के भाव 6950 रुपए प्रति क्विंटल चल रहे हैं। 


देश में इन जगहों पर सरसों के ताजा भाव

जयपुर में सरसों के भाव 8000 से 8100 रुपए प्रति क्विंटल, दिल्ली में 7600 से 7700 रुपए प्रति क्विंटल, रूचि गुना और बारां में सरसों के भाव 7775- 78751 रुपए प्रति क्विंटल, हापुड़ में 7900+8050 रुपए प्रति क्विंटल, अडानी विल्मर-बूंदी और अलवर में 7950 रुपए, केकड़ी में 7150 से लेकर 7200 रुपए, गंगानगर में 7200 से 7250 रुपए प्रति क्विंटल सरसों के भाव रहे। इसी प्रकार भरतपुर में सरसों का भाव 7435 से लेकर 7570 रुपए प्रति क्विंटल, कामां में 7435 से लेकर 7570 रुपए प्रति क्विंटल, कुम्हेर में 7435 से लेकर 7570 रुपए प्रति क्विंटल, नदबई में 7435 से लेकर 7570 रुपए प्रति क्विंटल सरसों का भाव रहा। इसी प्रकार डीग में सरसों का भाव 7435 से लेकर 7570 रुपए प्रति क्विंटल सरसों का भाव रहा। इधर हरियाणा के बरवाला में सरसों का भाव 7050 से 7100 रुपए प्रति क्विंटल, हिसार में 6950 से लेकर 7050 रुपए प्रति क्विंटल, भुना में 6850 से लेकर 7000 रुपए प्रति क्विंटल रहा। चरखी दादरी में सरसों का भाव 7250 से लेकर 7400 रुपए रहा। इधर मध्यप्रदेश के मुरैना में 7100 से लेकर 7300 रुपए सरसों का भाव रहा। पोरसा में 7100 से 7300 रुपए, गवालियर में 7300 से 7450 रुपए सरसों का भाव दर्ज किया गया। इसी प्रकार गंगापुर में 7400 से 7650 रुपए प्रति क्विंटल सरसों का भाव रहा। वहीं सरसों तिलहन के भाव बाजार 7,800 से लेकर 7,850 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपए प्रति क्विंटल के आसपास चल रहा है।


सरसों खल के ताजा रेट

  • नेवाई एंड टोंक- 2910 रुपए प्रति क्विंटल।
  • जयपुर- 3010 रुपए प्रति क्विंटल।
  • गंगानगर- 3000 रुपए प्रति क्विंटल।
  • अलवर- 3000 रुपए प्रति क्विंटल।
  • केकड़ी- 3025 रुपए प्रति क्विंटल।
  • कोटा- 2975 रुपए प्रति क्विंटल।
  • हिसार- 2950 रुपए प्रति क्विंटल।
  • जोधपुर- 2970 रुपए प्रति क्विंटल।
  • चरखी दादरी- 2900 रुपए प्रति क्विंटल।
  • आगरा- 3131 रुपए प्रति क्विंटल।
  • मुरैना 2950 रुपए प्रति क्विंटल।
  • भरतपुर 3200 रुपए प्रति क्विंटल।
  • खैरथल- 2925 रुपए प्रति क्विंटल। 


सरसों तेल के बाजार में थोक भाव में

  • सरसों तेल दादरी- 15,300 रुपए प्रति क्विंटल का भाव चल रहा है।
  • सरसों पक्की घानी- 2,490 -2,540 रुपए प्रति टिन (एक टीन में 15 किलो) का भाव चल रहा है।
  • सरसों कच्ची घानी- 2575-2685 रुपए प्रति टिन (एक टीन में 15 किलो) का भाव चल रहा है।
  • कोलकाता पोर्ट मार्केट में सरसों कच्ची घानी का रेट-1610 से 1620 रुपए प्रति टीन (एक टीन में दस किलो) का भाव चल रहा है। 

 

अगर आप अपनी कृषि भूमि, अन्य संपत्ति, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, दुधारू मवेशी व पशुधन बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।

Quick Links

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back