प्रकाशित - 03 Jan 2025 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा
Makka Ke Bhav : गेहूं के बाद अब मक्का की कीमतों में भी उछाल देखा जा रहा है। इससे मक्का की खेती (Maize Cultivation) करने वाले किसानों को लाभ हो सकता है। मक्का का सबसे अधिक रेट पश्चिम भारत में महाराष्ट्र की मुंबई मंडी में रहा। देश की अधिकांश मंडियों में मक्का के भाव न्यूनतम समर्थन मूल्य (Minimum Support Price) यानी एमएसपी (MSP) से ऊपर चल रहे हैं। केंद्र सरकार की ओर से फसल विपणन वर्ष 2024–25 के लिए मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP of Maize for 2024–25) 2225 रुपए निर्धारित किया हुआ है।
बाजार एक्सपर्ट्स की मानें तो मक्का का उपयोग (Use of maize) पोल्ट्री फार्म और इथेनॉल निर्माण में होने के कारण मांग बढ़ने से इसकी कीमतों में उछाल देखा जा रहा है। हालांकि मक्का की कीमत (Price of Corn) में आगे और उछाल आने की संभावना नहीं है। हालांकि मक्का के भावों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, लेकिन भाव में अधिक तेजी आने की कोई उम्मीद दिखाई नहीं दे रही है। कुछ मंडियों में मक्का के भाव एमएसपी से ऊपर चल रहे है, वहीं कुछ मंडियों में इससे नीचे भी भाव देखे गए हैं।
आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से आपको देश की प्रमुख मंडियों में क्या चल रहे है मक्का के भाव, मक्का के भावों को लेकर आगे क्या रहेगा बाजार का रूख, मक्का के भावों (Corn Prices) में मंदी आएगी या तेजी, मक्का के भाव में बढ़ोतरी को लेकर क्या कहते हैं बाजार एक्सपर्ट्स आदि जरूरी बातों की जानकारी दे रहे हैं तो आइए जानते हैं, इसके बारे में।
देश की अलग-अलग मंडियों में मक्का के भाव अलग-अलग चल रहे हैं। लेकिन अधिकांश मंडियों में मक्का के भाव (Makka Ke Bhav) एमएसपी से ऊपर है। ऐसे किसान अपनी स्टॉक की गई उपज को बाजार में बेचकर काफी अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। आपकी सुविधा के लिए हम यहां देश प्रमुख मंडियों के भाव की जानकारी दे रहे हैं, जो इस प्रकार से है :
ऑनलाइन मंडी कमोडिटी पर वर्तमान बाजार दरों के अनुसार, मध्य प्रदेश में मक्का का औसत मूल्य 2184.33 रुपए प्रति क्विंटल व अधिकतम बाजार की कीमत 2350 रुपए क्विंटल है और सबसे कम बाजार की कीमत 2000 रुपए प्रति क्विंटल है। मध्यप्रदेश की प्रमुख मंडियों में मक्का के भाव इस प्रकार रहे।
वर्तमान बाजार दरों के अनुसार, महाराष्ट्र में मक्का का औसत मूल्य 3500 रुपए प्रति क्विंटल है। सबसे कम बाजार की कीमत 2300 रुपए प्रति क्विंटल है। सबसे उच्च बाजार की कीमत 4000 रुपए प्रति क्विंटल है। महाराष्ट्र की प्रमुख मंडियों में मक्का के भाव इस प्रकार रहे।
वर्तमान बाजार दरों के अनुसार, कर्नाटक में मक्का का औसत मूल्य ₹ 2256.67 रुपए क्विंटल है। सबसे कम बाजार की कीमत 2100 रुपए क्विंटल है। सबसे उच्च बाजार की कीमत 2405 रुपए क्विंटल है। कर्नाटक की प्रमुख मंडियों में मक्का के भाव इस प्रकार रहे।
वर्तमान बाजार दरों के अनुसार, तमिलनाडु में मक्का का औसत मूल्य 2900 रुपए प्रति क्विंटल है। सबसे कम बाजार की कीमत 1500 रुपए प्रति क्विंटल है। सबसे उच्च बाजार की कीमत 4000 रुपए प्रति क्विंटल है। तमिलनाडु की प्रमुख मंडियों में मक्का के भाव इस प्रकार रहे।
बाजार एक्सपर्ट्स के अनुसार पोल्ट्री फार्म और इथेनॉल उत्पादन में इसका इस्तेमाल होने से मक्का की बाजार मांग बढ़ गई है। इस बार हमारे देश में मक्का का उत्पादन इतना अधिक नहीं हुआ है जो बाजार की मांग को पूरा कर सके। ऐसे में जिन किसानों ने मक्का का स्टॉक कर रखा है, वे इस समय काफी अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। अभी मक्का को बेचने का काफी अच्छा समय है। अभी इसकी बाजार मांग अच्छी बनी हुई है और घरेलू आवश्यकता, उत्पादन से अधिक है। ऐसे में किसानों को इस समय मक्का का बेहतर भाव मिल सकता है। आगे मक्का के भावों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। ऐसे में आने वाले समय में इसके भाव कम भी हो सकते हैं और कुछ बढ़ भी सकते हैं। यानी असमजंस की स्थिति रह सकती है। ऐसे में यह समय मक्का बेचने के लिए अच्छा है।
नोट: ऊपर दिए गए मक्का के अधिकतम मंडी भाव हैं। मक्का के बाजार भावों में प्रतिदिन उतार–चढ़ाव की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में किसानों को अपने क्षेत्र की स्थानीय मंडी में एक बार भावों की जानकारी अवश्य करनी चाहिए और इसके बाद ही मक्का की खरीद या विक्रय के संबंध में उचित निर्णय लेना चाहिए।
ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों सॉलिस ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।